दोस्तों आजकल ऋण के लिए बाजार में या यूँ कहें की ऑनलाइन भी ऐसे कई साधन उपलब्ध हो चुके है जो तुरंत आपको ऋण देने के लिए तैयार हो जाते है. हालाँकि हम आए दिन ऐसे ऋण एप्प या संस्थाओं का रिव्यु करते रहते है. लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ Lendingplate reviews कर रहे है. जिससे अगर आपको भी भविष्य में कभी ये ऋण एप्प दिख जाए तो आप ऋण लेने के बारें में एक बार उम्मीद है की गहराई से जरूर सोचोगे.
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि यहाँ पर यूजर्स से ऐसा-ऐसा चार्ज लिया जाता है जिसकी वजह से जो ऋण की राशी दी जाती है उसका लगभग 33% तो 2 महीने के अंदर ही यूजर को वापस चुकाना पड़ता है. और आपको बता दे की ये एकलौता एक एप्प नही है जो इस प्रकार के चार्ज लगाता हो क्योंकि हम आए दिन आपके सामने ऐसे ही एप्प के रिव्यु करते है तो आप हमारे पिछले लेखों को पढ़कर भी समझ सकते है की बाजार में ऐसे बहुत से एप्प है जो काफी हद तक लुट मचाये हुए है.
वैसे तो RBI ने NBFC के लिए भी बहुत सारी गाइडलाइन्स बना रखी है. लेकिन इन ऐप्स को गाइडलाइन्स से ज्यादा यूजर्स की गाढ़ी कमाई को चूसने में कहीं न कहीं ज्यादा मजा आता है. और फिर आख़िरकार इनके लाइसेंस को RBI के द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है. लेकिन फिर ये किसी दूसरी NBFC को रजिस्टर करवा कर बाजार में उतर जाते है. इसलिए दोस्तों Lending Plate Is Real or Fake के बारें में वो सब बातें जानोगे जो आपको जानना बेहद जरूरी है.
Is lendingplate rbi approved-
जैसा की हम हमेशा सर्वप्रथम अपने यूजर्स का ये ही डाउट क्लियर करते है तो आपको बता दे की लेंडिंगप्लेट खुद से कोई NBFC नही है. बल्कि ये आपको Unifinz Capital India Limited नाम की एक NBFC है जिसके माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाता है.

उपरोक्त तस्वीर को देखकर आप समझ सकते है की ये फ़िलहाल ताजा RBI की NBFC की सूची में उपलब्ध है. इसलिए आप यहाँ से ऋण ले सकते है. क्योंकि जो एप्प या NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर होती है वो कुछ हद तक RBI के नियमों का पालन तो जरूर करती है.
यहाँ से चेक करें – RBI से अप्रूव्ड NBFC की ताजा लिस्ट
Lending Plate Loan App – जरूरी दस्तावेज & योग्यता
दोस्तों LendingPlate Loan App के माध्यम से ढाई लाख रूपये तक के ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसलिए आवेदन करने से पहले हम आपको यहाँ पर जो मुख्य योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है उनकी जानकारी दे रहे है, जो इस प्रकार है:
योग्यता-
- आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए.
- आपकी उम्र 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए.
- आपके क्रेडिट स्कोर में पहले से कहीं पर DUE लिखा हुआ नही होना चाहिए.
- आपका क्रेडिट स्कोर 700+ होना चाहिए.
- आपकी न्यूनतम मासिक सैलरी ₹20,000 होनी चाहिए.
- प्रतिमाह के तौर पर बैंक खाते में सैलरी दिखाई देनी चाहिए.
जरूरी दस्तावेज-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- सैलरी स्लिप (बड़ा लोन लेने के लिए)
- सेल्फी
- पते का प्रमाण (बिजली बिल, आधार कार्ड)
- चालू मोबाइल नंबर
- चालू बैंक खाता
Lendingplate loan apply complete process-
जब आप उपरोक्त सभी योग्यताओं और जरूरी दस्तावेजों से रूबरू हो जाते है तब आपको यहाँ से ऋण लेने के लिए जिन स्टेप्स को फॉलो करना होता है वो इस प्रकार है:
1. ऐप डाउनलोड करें-

सबसे पहले आपको इस ऋण एप्प पर लोन लेने के लिए प्ले स्टोर या किसी अन्य एप्प स्टोर पर जाना होगा. और इसके बाद LendingPlate लिखने के बाद आपके सामने इसका एप्प आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड तथा इनस्टॉल कर लें.
2. अपना खाता बनाये-

अगर आपने पहली बार यह एप्प डाउनलोड किया है तो आपसे अब आपका नाम, मोबाइल नम्बर, पैन कार्ड नम्बर इत्यादि की जानकारी मांगेगा. ये सब जानकारी भरकर आप यहाँ अपनी प्रोफाइल बना ले. इसके अलावा अगर आप पुराने यूजर है तो अपने मोबाइल नंबर डालकर सीधा लॉग इन हो जाना है.
3. Apply Now का विकल्प चुने-

अब आप अगर अभी ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो apply for new loan के विकल्प को चुने. और फिर यहाँ पर आपके पहले से दर्ज पैन कार्ड नम्बर को इस्तेमाल करके आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाएगा. हालाँकि यहाँ पर personal loan for bad credit स्कोर पर भी दे दिया जाता है. क्योंकि यहाँ के charges बहुत ज्यादा है इसलिए आप उम्मीद रखें की आपके लिए अब कोई न कोई ऑफर जरूर निकलकर आएगा.
4. ऋण का ऑफर चुने-

जब आप पहले से ही अपनी नौकरी, व्यवसाय और मासिक आय की जानकारी यहाँ पर दर्ज कर देते है तो अब आपके सामने आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ऋण का ऑफर निकलकर आ जाता है. जिसके बाद आपको Review Offer के बटन को दबाकर इस ऋण के बारें में सब कुछ जान लेना है.
5. फीस & EMI की जानकारी लें-

अब जब आप Review Offer के बटन को दबाकर आगे बढ़ते है तो आपके सामने अब इस ऋण से सम्बन्धित पूरी जानकारी सामने आ जाती है. जहाँ पर आपके सामने इसमें लगने वाली फीस, ब्याज और EMI की सुचना शामिल होती है. इसलिए आप एक बार अपने डिवाइस का कैलकुलेटर निकाले और देखें की आपके खाते में तो कितने पैसे आ रहे है और आपसे प्रति EMI के तौर पर कितने पैसे जमा कराए जा रहे है.
6. लोन प्राप्त करें-
जब आप ऋण के ऑफर को पूरा समझ लेते है और अब आपको लगता है की ये ऋण आपके लिए सही है तो आप इसे अपने बैंक खाते में लेने के लिए आगे बढ़ सकते है. बाकी आप उपरोक्त तस्वीर में देख सकते है की केवल 2 महीनों के लिए दी जाने वाले ऋण पर करीब 14% मासिक हिसाब से ब्याज लिया जा रहा है. जो की कहीं न कहीं किसी आम आदमी से चुकती नही हो पाता है. लेकिन मजबूरी में इसे आख़िरकार कई लोग ले भी लेते है.
हालाँकि यहाँ पर आप अपने Work Email और सैलरी को सत्यापित करवाते है तो आपके लिए काफी हद तक छुट दी जा सकती है. लेकिन वो छुट भी कुछ हद तक ही सिमित रहती है. इसलिए अगर आपके पास Work Email और स्थिर आय वाला बैंक स्टेटमेंट हो तो वो भी आप यहाँ पर अपलोड कर सकते है. निचे दिए गये विडियो के माध्यम से आप इस ऋण एप्प में आवेदन का तरीका आसानी से समझ सकते है:
Lendingplate loan disbursement time-
कई लोगों का ये एक अहम् सवाल है क्योंकि हम सबको पता है की हमे जब ऋण का ऑफर किया जाता है तो वो आपके खाते तक कितने समय में पहुँचता है इसका सबको एक्साइटमेंट रहता है. इसलिए आपको बता दे की जब आप इस एप्प पर ऋण के लिए आवेदन करते है तो मात्र 1 घंटे के अंदर आपको ऋण की राशी आपके बैंक खाते में देखने को मिल जाती है.
हालाँकि कई मामलों अगर शनिवार और रविवार का दिन आता है तो इसमें 1 से 2 दिन तक का समय भी लग सकता है. इसलिए आप कभी भी सप्ताह के इन दिनों में यहाँ से ऋण के लिए आवेदन ना ही करें तो आपके लिए बेहतर होगा.
Lendingplate Repayment-
इस एप्प पर आपको महीने की एक फिक्स डेट पर पुनर्भुगतान का विकल्प मिल जाता है. और आपको बता दे की इसके लिए आप UPI, Debit Card या इन्टरनेट बैंकिंग आदि विकल्पों का चुनाव कर सकते है. लेकिन अगर आप lendingplate repayment टाइम से नही करते है तो आप पर भारी भरकम charges भी इस एप्प द्वारा थोपे जा सकते है.
इसलिए ध्यान रखें की lendingplate repayment को आप अपनी EMI के दिन से 1-2 दिन पहले ही चुकती कर दें. जिससे आपके बैंक खाते में फिर से E-Mandate नही लग पाएगा. और आपको किसी भी तरह से कॉल करके repayment के लिए नही बोला जाएगा.
जरूरी सुचना-
दोस्तों यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि यूजर्स को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Lendingplate App या किसी भी Loan Ke Liye Best App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. अगर आपका इस लोन लेने वाला ऐप से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमको कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. हम आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते है.
