RBI Approved NBFC List – पहले चेक करें बाद में ही किसी NBFC से ऋण के लिए आवेदन करें

RBI Approved NBFC List - पहले चेक करें बाद में ही किसी NBFC से ऋण के लिए आवेदन करें

दोस्तों आज के समय में हर किसी इन्सान को ऋण की जरूरत पड़ना आम हो गयी है. इसका अगर हम सीधा सा कारण समझें तो आजकल की दिनचर्या तथा बढती महंगाई है. क्योंकि अगर कोई व्यक्ति महीने के मान लीजिए 10 हजार रु. कम रहा है तब भी उसे महीने के अंत में किसी से उधार लेने की जरूरत पड़ ही जाती है. और इसी को देखते हुए आजकल NBFC से ऋण लेने का प्रचलन कुछ हद से ज्यादा ही बढ़ चूका है.

हालाँकि इसके और भी कई अन्य कारण हो सकते है. उदाहरण के लिए बीच में कोई बीमारी का हो जाना या फिर कोई शादी जैसे फंक्शन के लिए खर्च होना. ये सब ऐसे खर्चीले काम है की व्यक्ति को कहीं न कहीं से ऋण लेना ही पड़ता है. अब जाहिर सी बात है की इतनी सी सैलरी में कोई बैंक तो किसी को लोन दे नही सकता है. क्योंकि जब आम आदमी लोन लेने के ली बैंक में जाएगा तो उससे हजार तरह के कागज़ भी माँगा जाएगा.

और जो कागज बैंक को चाहिए वो आम आदमी के पास होते नही है. इसलिए हर किसी को बैंक से ऋण नही मिल पाता है. जिसके बाद सिर्फ विकल्प के तौर पर किसी NBFC से ऋण लेना ही बचता है. इसलिए हम आज के इस प्रथम लेख के माध्यम से आपके लिए NBFC से सम्बन्धित वो सभी सुचना देना चाहते है जो आपको जानना बेहद जरूरी है. जैसे – nbfc kya hai और RBI Approved NBFC List कैसे चेक करें ये सब.

इसलिए आप इस लेख को पूरा पढ़कर और समझकर ही किसी NBFC में लोन के लिए आवेदन करें. क्योंकि दोस्तों होता ये है की आजकल ये 7 दिन के लोन देने वाली कम्पनियां भी काफी फ्रॉड किए जा रही है. जिसकी वजह से बहुत से लोग इनमे आवेदन तो कर देते है. लेकिन जब इनका पैसा समय पर जमा नही हो पाता है तो ये आपके कांटेक्ट पर आपकी गंदी किस्म की फोटो भेजते है और आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है.

जिसकी वजह से आपकी सोसाइटी में आपका एक अलग तरह का चरित्र बन जाता है. और इसकी वजह से अब तो कई लोग सुसाइड भी कर चुके है. इसी समस्या को मध्यनजर रखते हुए PaisaDost.com आपको हमेशा वो चीजे बतायेगा जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

एनबीएफसी क्या है (nbfc kya hai)-

सबसे पहले तो दोस्तों हम आपको NBFC के बारें में ही बता देते है. क्योंकि बहुत से लोग इन्हें एक बैंक समझ बैठते है. लेकिन असल में ऐसा है नही. क्योंकि यह भारत में पंजीकृत एक ऐसी कंपनी है जो बैंक नहीं है, लेकिन बैंकों की तरह ही ऋण और वित्तपोषण जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है.

एनबीएफसी का फुल फॉर्म है – गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी. ये सब कम्पनियां RBI के नियम के अनुसार अपने आप के लिए लाईसेंस प्राप्त कर लेती है. और फिर आम लोगों की मिनियम डॉक्यूमेंट के बेस पर ऋण प्रदान करती है. और यहीं आजकल एक फलता-फूलता हुआ बिजनेस बन गया है. लेकिन इनके भी कई नियम होते है.

फिर भी हम लोग देखते है की कई NBFC कम्पनियां इन नियमों का उल्लघंन कर बैठती है. उदहारण के तौर पर एक बड़ी NBFC कम्पनी NAVI को पिछले वर्षों में बेन कर दिया गया था. क्योंकि वह RBI की गाइडलाइन के अनुसार लोगों को ऋण नही दे रही थी. और अपने अनुसार ही जो ब्याज दर थी उस पर फैसला कर रही थी. हालाँकि इसके बाद अब इसे सुधार करके फिर से चालु तो कर दिया गया है.

लेकिन ओवरआल देखें तो आज भी भारत में ऐसी बहुत सी NBFC कम्पनियां है जो RBI के रूल्स को फॉलो नही करती है. और फिर RBI जनता की वितीय सुरक्षा को देखते हुए उन पर समय-समय पर कड़े प्रतिबन्ध लगाता रहता है. उम्मीद है की अब आप कम्पलीट रूप से समझ चुके होंगे की nbfc kya hota hai?

RBI Approved NBFC List-

अब बात करते है उस पॉइंट की जिसके लिए हमने आपके लिए ये लेख लिखा है. क्योंकि हमारा उद्देश्य आपको chinese लोन एप्प से बचाकर एक सुरक्षित ऋण दिलवाना है. इसलिए दोस्तों जब भी आपको भविष्य में ऋण की आवश्यकता पड़ें तो पहले आप ये सुनिश्चित जरूर कर लेवे की जो NBFC आपको ऋण दे रही है वो RBI के साथ रजिस्टर्ड तो है या नही?

क्योंकि अगर नही होगी तो ये आपको हेरेस्मेन्ट भी उसी लेवल का देगी जो आपने कभी उम्मीद नही की होगी. और फिर होगा ये की आपको अंत में कोई न कोई गलत कदम उठाना पड़ सकता है. इसलिए निचे दिए गये इन स्टेप्स को फॉलो करके आप सर्वप्रथम RBI Approved NBFC List को जरूर चेक करें:

RBI Approved NBFC List
  1. ऋण देने वाली NBFC का नाम ध्यान में ले: आपको सबसे पहले जो ऋण दे रही कम्पनी है उसका नाम ध्यान में रख लेना है.
  2. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र खोलकर rbi.org.in दर्ज करें.
  3. NBFC सूची पृष्ठ खोजें: RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको “Non-Banking Financial Companies (NBFCs) List” पर क्लिक करना है.
  4. नई सूची डाउनलोड करें: यहाँ आपको नवीनतम RBI Approved NBFC List को PDF या Excel फ़ाइल डाउनलोड कर लेना है.
  5. सूची में नाम खोजें: फिर आपको डाउनलोड की गयी PDF या एक्सेल फाइल में खोज फ़ंक्शन (Ctrl+F) का उपयोग करके आपको ऋण देने वाली कम्पनी का नाम दर्ज करना है.
RBI Approved NBFC List

Note- अगर आपको यहाँ पर वो कम्पनी खोजने से नही मिल पा रही है तो आप इस बात से समझ जाना की आपको यहाँ से ऋण नही लेना है. और अगर आप फिर भी यहाँ से ऋण के लिए आवेदन कर देते है तो इसमें फिर RBI भी आपकी शिकायत को नही सुन पाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये NBFC आरबीआई की रजिस्टर्ड सूची में तो पहले से मौजूद नही थी. इसलिए सावधान रहिये और सतर्क रहिये.

एनबीएफसी के खिलाफ शिकायत कैसे करें?

अब जैसा की हमने आपको पहले बताया है की बहुत सी NBFC लाईसेंस मिलने के बाद RBI के नियमों का उल्लघंन करती रहती है. इसलिए समय-समय पर RBI को इन पर एक्शन लेना पड़ता है. हालाँकि इनकी अगर कोई कस्टमर शिकायत न करें तब तक इन कम्पनियों की मनमानी जारी रहती है. तथा जिस दिन आपने एक शिकायत RBI के पास कर दी तभी से इन पर एक्शन लेना शुरू कर दिया जाता है. इसलिए अगर आपको भी कोई NBFC परेशान कर रही है तो इन माध्यम से RBI के पास इसकी शिकायत कर सकते है:

उपरोक्त तीनों माध्यम से आप RBI को सम्पर्क करके अपनी NBFC से सम्बन्धित समस्या को सुलझा सकते है. क्योंकि RBI कहता है जानकर बनिए सतर्क रहिए. इसलिए आप सभी से यहीं अंत में गुजारिश है की कम से कम अपने हक की लड़ाई तो जरूर लड़िये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *