Navi App Se Loan Kaise Le? जानिए सम्पूर्ण प्रोसेस विस्तार से

Navi App Se Loan Kaise Le? जानिए सम्पूर्ण प्रोसेस विस्तार से

Navi app kya hai : फ्रेंड्स प्ले स्टोर पर मौजूद एक बेहतरीन लोन एप्प है जिसका नाम है NAVI. आपको बता दे की यह एप्प आपको 20 लाख रु. का ऋण तुरंत रूप से आपके खाते में मिनिमम डाक्यूमेंट्स के बेस पर प्रदान करवा देती है. लेकिन जरूरी है की इसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर ठीक होना चाहिए. यानी की अगर आपका क्रेडिट स्कोर 600 से लेकर 700 के बीच में भी हो तो आपको आसानी से ऋण प्रदान कर सकती है.

नावी एप्प वैसे तो आपको बहुत सारी सर्विस प्रदान करती है जिसमे UPI पेमेंट, रिचार्ज और बिल पेमेंट जैसी सर्विसे शामिल है. लेकिन यहाँ हम आपको सिर्फ इस एप्प से ऋण लेने के बारें में बता रहे है. इसलिए आपको आज के इस लेख के माध्यम से Navi App Se Loan Kaise Le इसके बारें में सम्पूर्ण प्रोसेस और इसके बारें में जरूरी दस्तावेजों के बारें में बतायेंगे. जिन्हें जानकर आप भी अगर जरूरत हो तो इस लोन एप्प से ऋण आसानी से ले सकते है. क्योंकि ये एक ऐसी एप्प है जो RBI द्वारा रजिस्टर्ड है.

Is navi app safe?

बहुत से पाठकों का ये सवाल रहता है की क्या नावी एप्प से लोन लेना सुरक्षित है या नही. तो दोस्तों आपको बता दे की यहाँ से लोन लेना एकदम सुरक्षित है. हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि ये NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड है. और जो NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड होती है उससे लोन लेना आपके लिए और भी सुरक्षित हो जाता है.

Navi App Se Loan Kaise Le-

अब बात करते है की आप नावी एप्प से ऋण के लिए आवेदन कैसे कर सकते है. तो दोस्तों आपको सर्वप्रथम हम यहीं बताना चाहते है की अगर आपको ऋण की जरूरत हो तभी यहाँ से ऋण के लिए आवेदन करें. और जो आपको जरूरी दस्तावेज इस नावी एप्प में लोन लेने के लिए चाहिए होंगे उनके नाम इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • स्मार्टफोन
  • बैंक खाता नम्बर

अगर आपके पास उपरोक्त सभी दस्तावेज व डिवाइस मौजूद हो तो आप इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें और नावी एप्प में ऋण के लिए आसानी से आवेदन करें:

Step 1. ऐप डाउनलोड और पंजीकरण-

सबसे पहले आप Google Play Store से Navi App डाउनलोड करें, अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और लॉगिन करें. अगर आप नए यूजर है तो यहाँ पर सबसे पहले अपनी प्रोफाइल बनाये. और ध्यान रखें की जो आपसे जानकारी मांगी गयी है वो सही-सही भरें.

Step 2. आवेदन शुरू करें-

जब आप अपना रजिस्ट्रेशन कर लेते है तो इसके बाद होमपेज पर “Apply” (आवेदन करें) या “Avail Loan” (लोन प्राप्त करें) बटन पर क्लिक करें. और फिर अपना पूरा नाम (PAN कार्ड के अनुसार), आयु, वैवाहिक स्थिति, पिन कोड, रोजगार प्रकार (वेतनभोगी/स्वरोजगार) और मासिक आय आदि जानकारी सही-सही दर्ज करें.

Step 3. आवेदन शुरू करें-

जब आप उपरोक्त जानकारी सही-सही भर देते है. और फिर इसके बाद आपका ऋण का फॉर्म लोन देने वाले डिपार्टमेंट के पास पहुँच जाता है जिसके बाद आपके लिए एक ऋण ऑफर निकलकर आता है. जहाँ स्क्रीन पर आपके लिए उपलब्ध ऋण सीमा, ब्याज दर और अवधि दिखाई जाएगी. इसके बाद आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ऋण राशि और चुकौती अवधि (जैसे कुछ महीनों से लेकर 72 महीनों तक) समायोजित कर सकते हैं.

Step 4. आधार KYC करें-

अब जब आप अपना ऋण राशी और चुकाने की अवधि चुन लेते है तो इसके बाद जरूरी है की आपको अपने आधार कार्ड के अनुसार KYC करवानी होगी. तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की वेबसाइट पर जाकर जो जानकारी मांगी गयी है वो सही-सही भर देनी है. और फिर अंत में OTP दर्ज करके अपनी KYC पूरी कर लेनी है. ये स्टेप आपके लिए जरूरी इसलिए है क्योंकि इससे आपका नाम और पता कम्पनी को सही-सही ध्यान में पड़ जाता है. जिसके बाद अगर आप ऋण चुकाने में किसी कारण से असमर्थ होते है तो आपको डाक द्वारा पत्र भेजकर ऋण चुकाने की अपील की जा सकें.

Step 5. E-mandate करें एवं धनराशि प्राप्त करें-

अब अंत में आपको आपकी किश्त के भुगतान के लिए इस एप्प द्वारा आपके खाते से ऑटो कट के लिए एक E-mandate सर्विस एक्टिव करनी होगी. जिसके बाद जब भी किश्त की तारीख आएगी तो खाते से स्वत: पैसे कट जायेंगे. इस प्रोसेस को आप अपने ATM, बैंक खाते और UPI से भी शुरू कर सकते है. और अंत में जब ये सभी प्रोसेस आप कम्पलीट कर लेते है तो Navi एप्प द्वारा आपके बैंक खाते में ऋण की राशी भेज दी जाती है.

Note- ऋण लेने से पहले, ऐप में दिखाई गई वास्तविक ब्याज दर, प्रसंस्करण शुल्क (यदि कोई हो) और चुकौती की तारीख अवश्य देख लें, और सुनिश्चित करें कि आप मासिक किश्त समय पर चुका सकते हैं.

Navi app real or fake?

बहुत से पाठक हमको youtube पर सवाल किए है की नावी एप्प हकीकत में ऋण देता है या नही. तो दोस्तों इसके लिए हमने आपको विडियो के माध्यम से ऋण लेकर बताया आप कृपया इस निचे दिए गये विडियो को आराम से देखें और अगर आपको भी ऋण की जरूरत हो तो यहाँ से आसानी से ऋण प्राप्त करें.

Navi app se paise kaise kamaye-

आपको बता दे की नावी एप्प ऋण के अलावा भी आपको पैसे कमाने का मौका देता है. जिसमे आपको UPI पेमेंट काम में लेने पर किसी क्रेडिट कार्ड या बिल पेमेंट पर अच्छा सा रिवॉर्ड मिल जाता है. मान लीजिए इसके लिए आपने कोई बिजली का बिल जमा करवाया है तो आपको इसके बदले में नावी एप्प द्वारा अच्छा-ख़ासा रिवॉर्ड देखने को मिल जाता है.

इसके अलावा आप नावी एप्प को अपने दोस्तों के संग शेयर करके भी आराम से पैसे कमा सकते है. उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप समझ सकते है की जब आप अपने दोस्तों के संग इस एप्प को डाउनलोड करवाते है तो जब आपका दोस्त कोई पेमेंट या ऋण लेता है तो आपको भी यहाँ पर रिवॉर्ड मिलते है.

जरूरी सुचना-

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि पाठकों को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Navi Finserv या Navi Loan App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. Loan Approval, Interest Rate, Loan Amount और अन्य शर्तें आवेदक की पात्रता एवं संबंधित वित्तीय संस्थान के नियमों पर निर्भर करती हैं. इसलिए Loan लेने से पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य चेक करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *