दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस वित्तीय ज्ञान के पोर्टल पर. जैसा की हम आपके लिए हमेशा कोई न कोई नई वित्तीय जानकारी लेकर आते रहते है. इसी बीच आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Pocketly Instant Personal Loan के बारें में वो सब जानकारी बतायेंगे जो आपको जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि आजकल जैसा की हम हर बार कहते है की ऋण देने वाले ऐसे फर्जी एप्प आ गये है जो किसी का जीवन बर्बाद करने के लिए काफी है.
इसलिए हमारा उद्देश्य हमेशा से ही आपको एक अच्छी और सही जगह से ऋण दिलवाना होता है. ताकि आप किसी भी फर्जी जगह से ऋण लेकर मुसीबत में ना फंस सकें. और इसी बीच हम Pocketly Instant Personal Loan के बारें में आपको सबकुछ विस्तार से बताने वाले है. जैसे – ये असली है या नकली, इस एप्प पर किस NBFC द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, और जो NBFC इस एप्प से ऋण प्रदान कर रही है वो RBI से रजिस्टर है या नही?
तो अगर आप भी इस ऋण एप्प से लोन लेने के बारें में सोच रहे है तो ये लेख आप अंत तक जरूर पढने और पूरा समझकर ही इस ऋण एप्प पर आप लोन लेने के बारें में सोचे. क्योंकि दोस्तों ऋण की जरूरत आजकल हर किसी को पड़ने लग गयी है. चाहे वह कोई जॉब करने वाला व्यक्ति हो या फिर विद्यार्थी हो. और इसका मुख्य कारण अचानक कोई न कोई मुसीबत आ जाना है. जिसकी वजह से दोस्तों से उधार मांगने पर कोई मदद करने को आगे नही आता है.
और फिर आखिर मैं हर किसी के पास केवल Instant Loan App से ऋण लेने ही एकमात्र विकल्प बचता है. हालाँकि आपको बता दे की ये जो तुरंत लोन देने वाली कम्पनियां होती है वो आपसे ब्याज की दर तो उच्च रूप से वसूलती है. लेकिन फायदा इसका ये है की ये आपको तुरंत ऋण प्रदान कर देती है. जिसके बाद आप अपने हिसाब से इसे चुकाने का विकल्प रख सकते है.
Pocketly loan app is safe or not ?
दोस्तों जैसा की हम हर बार की तरह कोई भी सुचना अपने पाठकों को देने से पहले ये सत्यापित करते है की जो ऋण एप्प आपको लोन दे रही है वो RBI के साथ रजिस्टर है या नही तो आप निचे दी गयी तस्वीर के माध्यम से देख सकते है की इसमें speel finance का नाम आ रहा है. इसलिए आप समझ सकते है की ये एप्प असली है.

इसके अलावा अगर आप भी किसी NBFC के बारें में जानना चाहते है की, वो RBI के साथ रजिस्टर है या नही तो इसका एक सम्पूर्ण लेख हमने आपके लिए पहले से ही लिख रहा है जिसे समझकर ही आप किसी भी एप्प या NBFC से ऋण ले.
क्योंकि कोई भी एप्प या NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर होगी तो इसका सीधा सा मतलब है की वो कम से कम आपसे फ्रॉड जैसी गतिविधि तो नही कर पाएगी. हालाँकि वो अपने पैसे लेने के लिए भरपूर कोशिश करेगी. लेकिन ज्यादा हेरेसमेंट नही कर पाएगी. क्योंकि ऋण को चुकाने के लिए भी RBI ने ग्राहकों के हित में कई कड़े कानून बना रखे है. इसलिए आप इस बात से बेफिक्र होकर RBI से रजिस्टर एप्प से ऋण ले सकते है.
Pocketly maximum loan amount & interest rate-
आपको बता दे की दोस्तों ये Pocketly Instant Personal Loan एप्प वर्तमान समय में आपको ज्यादा से ज्यादा 50 हजार रूपये तक का ऋण ही प्रदान कर सकती है. हालाँकि हो सकता है की आगे चलकर इस अधिकतम राशी को बढाया जाए. लेकिन असल में ये ऋण एप्प केवल विद्यार्थियों और जो छोटे-मोटे रेड़ी वाले लोग होते है उन्ही के लिए बना है.
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि यहाँ पर आपको सिर्फ कम धनराशी का ही लोन मिल पाता है. जिसकी वजह से कोई भी विद्यार्थी या रेड़ी वाला अपना काम निकाल सकता है. अगर आप कोई बड़ा ऋण यहाँ से लेने के बारें में सोच रहे है तो ये एप्प आपके लिए नही है.
इसके अलावा यहाँ के ब्याज दर की बात करें तो दोस्तों यहाँ पर आपको 2% से लेकर 3% प्रतिमाह की दर से अपने ऋण को चुकाना पड़ता है. जो की अन्य ऋण एप्प के मुकाबले ठीक-ठाक लगता है. क्योंकि समस्या तो तब बढ़ जाती है जब कई ऋण एप्प आपसे 10% से 20% की दर से ऋण चुकाने के लिए प्रताड़ित करती है.
और दोस्तों यहाँ पर आपको जो ऋण चुकाने के लिए समय दिया जाता है वो होता है 2 महीने से लेकर 9 महीने तक. यानी की ये सब आपकी प्रोफाइल पर डिपेंड करता है की आपको कितने दिन के लिए अधिकतम ऋण चुकाने का समय दिया जा सकता है.
Pocketly Instant Personal Loan – योग्यता & दस्तावेज
दोस्तों इस ऋण एप्प से अगर आप ऋण ले रहे है तो आपके पास ये निम्नलिखित योग्यताएं होनी जरूरी है:
- आप एक भारतीय होने चाहिए.
- आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
- आपका पहले से कहीं पर ऋण overdue नही होना चाहिए.
- अगर आप self-employed हो तो भी चलेगा.
इसके अलावा यहाँ पर ऋण लेने के लिए आपको जिन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है उनके नाम इस प्रकार है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नम्बर
- सेल्फी
कुल मिलाकर देखें तो Pocketly Instant Personal Loan एप्प पर आपके लिए कुछ खास योग्यता और दस्तावेज नही मांगे जाते है. लेकिन ध्यान रखें की आपके आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम मिला जुला हुआ होना चाहिए. क्योंकि जब आप ऋण के लिए आवेदन करते है तब आपसे एक विडियो KYC भी करवाई जाती है जिसमे अगर कुछ मेल नही खाता पाया जाता है तो आपका ऋण रिजेक्ट भी कर दिया जाता है.
Pocketly Instant Personal Loan – आवेदन का तरीका
एप्प डाउनलोड करें-
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाकर Pocketly Instant Personal Loan एप्प सर्च करना है. इसके बाद आपको इस एप्प को डाउनलोड कर लेना है.

अपना अकाउंट बनाये
अब आप अगर नए यूजर है तो अपना अकाउंट बना लीजिए. जिसमे आपको अपने मोबाइल नम्बर, पैन कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा आप पहले से अपना अकाउंट बना रखे है तो आपको यहाँ पर सिर्फ अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करके लॉग इन हो जाना है.

ऋण के लिए आवेदन करें-
अब जब आप एक बार लॉग इन हो जाते है तो आपके सामने Apply for loan का विकल्प देखने को मिलेगा जहाँ पर आपको क्लिक करना है. इसके अलावा आपने पहले से अकाउंट बना रखा है तो आपके सामने एक लिमिट खुलकर सामने आ जाएगी.

इसके अलावा ये भी हो सकता है की आपके सामने पहले से मिली लिमिट को बढ़ाने का भी विकल्प देखने को मिल जाए. अगर ऐसा होता है तो आप बढ़ी हुई लिमिट को एक्सेप्ट कर सकते है. जिससे आपकी कुल pocketly maximum loan amount लिमिट हमेशा के लिए बढ़ जाएगी.

ऋण चुने-
अब आपको Choose Amount के बटन को दबाकर आगे बढ़ जाना है. जहाँ आपके सामने ऋण की राशी, समय और ऋण का उद्देश्य पूछा जाएगा जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार भरें.

ऑफर को ढंग से समझें-
इसके बाद निचे आपको Summary & Charges लिखकर जो भी चीजे लिखी हुई आएगी उनको एक बार फिर से रिव्यु कर लेना है. जैसे आपको कितना पैसा आपके बैंक खाते में मिलेगा. और इसके अलावा आपको कितना पैसा वापस चुकाना पड़ेगा.

ऋण के पैसे बैंक खाते में पाएं-
अंत में जब आप सब कुछ ढंग से समझ लेते है तो आपको Continue पर क्लिक करके ऋण की राशी को अपने बैंक खात में ले लेना है. उपरोक्त सभी स्टेप्स हमने आपको विडियो के माध्यम से समझाने की कोशिश की है. इसलिए अगर जरूरी लगे तो आप निचे दिए गये विडियो को ध्यानपूर्वक देखकर ही यहाँ से ऋण के लिए आवेदन करें.
Pocketly refer code-
दोस्तों इस एप्प की ये एक और खासियत है की यहाँ पर आप न सिर्फ ऋण ले सकते है इसके अलावा आप अपने दोस्तों को इस एप्प से माध्यम से ऋण भी दिलवा सकते है. और इसके बदले में इस एप्प द्वारा आपको काफी अच्छा रिवॉर्ड दिया जाता है. जिसकी वजह से आप महीने में 10 हजार रु. तक की कमाई भी कर सकते है.

इसके लिए आपको या तो जैसा उपरोक्त तस्वीर में दिखाया गया है उस code को कॉपी करके दोस्तों को भेजना होता है. या इसके अलावा Whatsapp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आप डायरेक्ट भी अपना pocketly refer code का लिंक भेज सकते है. इससे आपके दोस्तों को भी ऋण में छुट दी जाएगी और आपको भी कमाने का मौका मिल जाएगा.
Please Note-
यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि यूजर्स को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Pocketly Loan App या किसी भी Loan Ke Liye Best App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. अगर आपका इस लोन लेने वाला ऐप से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमको कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. हम जल्दी ही आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
