हेल्लो दोस्तों आशा करते है की आप अपने जीवन में एकदम मस्त और खुश होंगे. आज के इस नए आर्टिकल में हम आपको फोन पे लोन कैसे ले (Phonepe Se Loan Kaise Len) के बारें में विस्तार से जानकारी देने वाले है. जिसे समझकर आप भी अगर जरूरत हो तो इस Phonepe Loan Process को अपनाकर अपने मुश्किल वित्तीय समय को ऋण लेकर पूरा कर सकते है.
क्योंकि दोस्तों आजकल घर बैठे बहुत सारी लोन देने वाली कम्पनियां मानों लोगों को लोन देने के तत्पर रहती हो. और इसलिए हम आए दिन देखते है की दिन में 1-2 बार तो कोई लोन देने वाला या फिर क्रेडिट कार्ड देने वाले का कॉल आ ही जाता है. लेकिन आपको बता दे की ये सब जरूरी नही की सभी असली हो. क्योंकि कई-कई लोग ऐसे ही होते है जो आपको एक कर्ज के जंजाल में भी फंसा सकते है.
इसलिए जरूरी ये होता है की आप चाहे कहीं से भी ऋण लो पहले इसके बारें में विस्तार से पता कर लेना चाहिए की आपको जो कम्पनी ऋण दे रही है वो असल में RBI के साथ रजिस्टर है या नही? क्योंकि अगर आप ऐसे ही किसी अनसुनी एप्प या वेबसाइट पर जाकर ऋण लेते है तो आपके साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो सकता है. अब जरूरी नही की ये फ्रॉड उसी समय पर आपको पता चले.
क्योंकि कई-कई बार आपको लोन देने के नाम पर लोग आपके खाते को E-mandate करवा लेते है और जब आप किसी दिन अपने खाते में पैसे डालते है तो खाते में E-mandate लगे होने के कारण आपका सारा पैसा कट जाता है. और तब जाकर आपको वो दिन याद आता है जब आपने मजबूरी में इसे अपने खाते के साथ Activate किया था.
मोबाइल से लोन कैसे ले-
अब हम अपने अहम् मुद्दे पर बात करते है जो है – phonepe se loan kaise le ? तो सबसे पहले दोस्तों आपको बता दे की Phonepe द्वारा आपको किसी भी प्रकार का लोन नही दिया जाता है. अगर हम केवल Phonepe एप्प के बारें में बात करें तो ये एक रिचार्ज, बिल पेमेंट और पैसे भेजने वाला एक प्ले स्टोर पर मौजूद एप्प है.
लेकिन कई लोग इसे लोन वाला एप्प समझ बैठते है. वास्तव में ये बहुत सारी कम्पनियों को Sponsored करता है. जो वर्तमान समय में ऋण की सेवा प्रदान करती हो. उदाहरण के लिए फ़िलहाल Phonepe पर आपको Kreditbee, Moneyview & Instamoney जैसी फाइनेंसियल कम्पनियों के एड देखने को मिल जाते है.
जहाँ आप इस एड पर क्लिक करते है तो Phonepe को कुछ हद तक फायदा पहुँच सकता है. लेकिन इस बार को आप दिमाग से निकल दीजिए की phonepe आपको लोन देगा. इसी प्रकार phonepe पर आपको insurance वगेरह भी करने को मिल जाता है. लेकिन वो ही बात है की ये phonepe द्वारा नही किया जाता है. बल्कि इनकी insurance कम्पनी अलग होती है. बरहाल हम आपको यहाँ से ऋण लेकर बतायेंगे जिसे समझकर आप भी अपने लिए ऋण ले सकते है.
phonepe se loan kaise len : योग्यता-
- आपका क्रेडिट स्कोर 700+ होना चाहिए.
- आपका कहीं से लोन overdue नही होना चाहिए.
- आपके पैन कार्ड पर अधिक जगह से वर्तमान समय में लोन सक्रिय नही होने चाहिए.
phonepe se loan kaise len : दस्तावेज-
- आधार कार्ड
- चालू बैंक खाता
- मोबाइल फ़ोन
- सेल्फी
- पैन कार्ड
- इन्टरनेट
- अकाउंट स्टेटमेंट (जहाँ आपका अच्छा लेनदेन होता हो)
Phonepe Loan Process-
दोस्तों phonepe personal loan लेने के लिए आपको जिन मुख्य स्टेप्स को ध्यान में रखनी है उसकी जानकारी निम्नलिखित प्रकार से है. अगर आपको ऋण चाहिए तो आप हुबहू इस प्रकार से आवेदन करके तुरंत ऋण की राशी अपने खाते में ले सकते है:
1. एप्प डाउनलोड करें-
सबसे पहले आपको अपने प्ले स्टोर या apple स्टोर के माध्यम से phonepe के एप्प को डाउनलोड कर लेना है.

2. लोन विकल्प चुनें-
इसके बाद आपको अपना PhonePe ऐप खोलना है. और फिर निचे स्क्रॉल करने पर आपको Phonepe personal loan का विकल्प देखने को मिल जाता है. जहाँ पर आपको एक क्लिक कर देना है. और फिर आपके सामने बहुत सारी ऋण देने वाली कम्पनियों के नाम निकलकर सामने आ जाते है.

3. कम्पनी चुने-
अब आपको जिस कम्पनी से ऋण लेना हो उस कम्पनी को चुने. जैसा की यहाँ हमने आपको बताने के लिए Kreditbee के विकल्प को चुना है. अब इसे चुनते ही ये आपको Kreditbee की वेबसाइट पर ले जाएगा. और फिर आपको यहाँ अगर आप नए यूजर है तो अकाउंट बना लेना है. इसके अलावा आप पुराने यूजर है तो आपको सिर्फ मोबाइल नम्बर डालकर लॉग इन कर लेना है.

4. ऋण चुने-
जब आप लॉग इन हो जाते है तो आपको यहाँ 3-4 विकल्प देखने को मिल जाते है. जहाँ पहला आप्शन आपको सैलरी लोन के लिए आता है. इसमें दोस्तों आपको अपनी सैलरी स्लिप वगेरह लगानी पड़ती है. जो की बहुत सारे यूजर्स के पास नही होती है. इसके बाद आपको पर्सनल लोन का विकल्प देखने को मिल जाता है. और ये ही आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प है ऋण लेने के लिए.

क्योंकि दोस्तो इसमें आपको किसी भी प्रकार की कोई सैलरी स्लिप या कम्पनी की इनफार्मेशन नही देनी होती है. यहाँ सिर्फ आपको आपके क्रेडिट स्कोर के बेस पर ही ऋण का ऑफर देखने को मिल जाता है. उदहारण के लिए यहाँ पर 44000 रु. का ऑफर निकलकर आया है.

5. चार्जेस देखें पर क्लिक करें-
अब आपको View Summary & Charges के बटन को दबाकर आगे बढ़ जाना है. जहाँ आपके सामने अब जो भी ऋण से सम्बन्धित charges लगेंगे वो सामने आ जाएंगे. अधिक देखने के लिए आप Repayment Schedule को दबाये. ध्यान रहे की यहीं पर अगर आपके पास कोई ऋण से सम्बन्धित coupon code हो तो वो भी जरूर लगाये.

इससे आपकी जो Processing fee है वो कुछ हद तक कम हो सकती है. और कभी-कभी तो ऐसा भी होता है की आपकी पूरी की पूरी Processing fee भी माफ़ हो जाती है. जैसा की आप उपरोक्त तस्वीर में देख सकते है.
6. आगे बढ़ें और पुनर्भुगतान सेट करें-
अब जब आप अपने ऋण को ढंग से समझ लेते है और आपके सबकुछ समझ में आ जाता है तो आप अब आगे बढ़ें और अपने खाते से E-mandate सेट करें. और जब आप सब कुछ सही-सही कर लेते है तब आपका ऋण कुछ ही मिनटों में आपके खाते में देखने को मिल जाता है.
उपरोक्त सभी आसान से स्टेप्स को अपनाकर आप अपने लिए phonepe personal loan ले सकते है. हालाँकि यहीं हुबहू स्टेप्स आपको अन्य जो कम्पनियां देखने को मिलती है उन पर करना होता है. और आप फ़ोन से आसानी से ऋण ले सकते है.
हम आपको अंत में फिर कहना चाहेंगे की PhonePe स्वयं ऋण प्रदान नहीं करता, बल्कि साझेदार बैंकों और NBFC द्वारा ऋण प्रदान करने की सुविधा प्रदान करता है, अनुमोदन आपकी क्रेडिट स्थिति पर निर्भर करता है. अगर आप पूरी स्टेप्स को विडियो के माध्यम से समझना चाहते है निचे दिए गये हमारे विडियो को आराम से देखें और अपने लिए phonepe personal loan ले.
जरूरी सुचना-
यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि यूजर्स को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Phonepe App या किसी भी Loan Ke Liye Best App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. अगर आपका इस लोन लेने वाला ऐप से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमको कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. हम जल्दी ही आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
