देखिये दोस्तों आजकल बाजार में जो लोन को लेकर फ्रॉड चल रहा है उसके आगे हर एक व्यक्ति दुखी है. क्योंकि एक तो जो कम्पनी लोन देती है वो आपकी रिपोर्ट ठीक से क्रेडिट ब्यूरो को नही देती है. इसके अलावा आप ऑनलाइन किसी फर्जी ऋण एप्प पर ऋण के लिए अप्लाई कर देते है तो वो फर्जी कम्पनी आपके पैन कार्ड को गलत इस्तेमाल करके भी आपके नाम पर कहीं से लोन ले सकती है.
और कभी-कभी तो जिसके नाम पर लोन लिया हुआ है उसे पता भी नही चल पाता है की उसके नाम पर कहीं पर फर्जी लोन भी चल रहा है. हालाँकि पता उस व्यक्ति को तब लग पाता है जब उसे किसी दिन नए ऋण की जरूरत होती है. और फिर ध्यान में आता है की उसका कहीं पर लोन लिया हुआ है और वो वर्तमान समय में overdue भी चल रहा है.
ये सब देखकर हर किसी इन्सान को झटका लगना तो लाजमी है. क्योंकि वो कहते है न की, “ना आम खाया ना पता और नाम लग गया कितना”. ठीक ऐसा ही उस इन्सान के साथ होता है जो फर्जी ऋण के चक्कर में पड़ता है. आपको बता दे की इस समस्या का भी एक फ्री (Cibil Dispute Online Free) समाधान है. और वो है आपको अपने क्रेडिट ब्यूरो कम्पनी में DISPUTE देना.
वैसे तो RBI ने भी पिछले कुछ समय में ऋण को लेकर बहुत कड़े नियम बना दिए है जिसके अनुसार किसी भी क्रेडिट कम्पनी को जल्द ही आपकी Dispute को जल्द से जल्द हल करना होगा. और ऐसा RBI ने इसलिए किया है क्योंकि जब आप सही होते है और रिपोर्ट गलत तो आपकी रिपोर्ट सही करके आपको नया लोन लेने के लायक बना दिया जाए.
शायद इसलिए अगर आप cibil complaint online करते है और आपकी समय पर सुनवाई नही होती है तो आपको क्रेडिट ब्यूरो की तरफ से प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया जाता है. इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको तुरंत सिबिल स्कोर कैसे सुधारें? के सवाल का विस्तार से जवाब देने की कोशिश करेंगे. जिसे समझकर आप भी अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समय रहते ठीक करवा सकते है.
सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
आपको बता दे की जब आप पहले अपना क्रेडिट स्कोर चेक करेंगे तभी आपको अपनी रिपोर्ट ढंग से पता चल पाएगी. इसलिए आप इन क्रेडिट ब्यूरो (TransUnion CIBIL, Equifax, Experian, and CRIF Highmark) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना क्रेडिट स्कोर आसानी से चेक कर सकते है.
ध्यान रखें की आपको यहाँ पर सिर्फ साल में एक बार ही आपका मुफ्त में क्रेडिट स्कोर दिखाया जाएगा. इसके अलावा अगर आप फ्री में अपना अपडेटेड क्रेडिट स्कोर चेक करने के बारें में सोच रहे है तो हमारे इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें और अपनी ताजा क्रेडिट रिपोर्ट को डाउनलोड करें- Apna Cibil Score Kaise Check Karen | क्रेडिट स्कोर सुधारने के उपाय
Cibil Dispute Online Free-
अगर दोस्तों आपको भी अपने ताजा स्कोर के कहीं पर कोई गड़बड़ी दिख रही है तो आप कृपा करके निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाकर आराम से अपने क्रेडिट स्कोर (how to raise cibil dispute) को ठीक कर सकते है:
लॉगिन करें-

किसी भी क्रेडिट ब्यूरो की रिपोर्ट करवाने के लिए ये ही एकमात्र नायाब तरीका है की सबसे पहले आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहाँ हम आपके सामने (cibil.com) गये है. यहाँ Homepage पर जाने के बाद आपको लॉग इन कर लेना है.
रिपोर्ट देखें-

अपने मोबाइल नम्बर और ईमेल पते की सहायता से आप यहाँ पर लॉग इन करने के बाद अपनी रिपोर्ट वाले आप्शन पर क्लिक कर दे. जिसके बाद आपके सामने आपकी क्रेडिट रिपोर्ट दिखाई दे जाएगी.
रिपोर्ट को पढ़ें और त्रुटी ढूंढे-

अब आप रिपोर्ट को आराम से पढ़ें और उसमें आपको किसी भी प्रकार की त्रुटी दिखाई देती है तो निचे स्क्रॉल करें जहाँ आपको Raise a Dispute का आप्शन दिख जाएगा. अब आप इस आप्शन पर क्लिक कर दें.
प्रकार चुने-

अब जब आप Raise a Dispute पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़ जायेंगे तो आपके सामने कई प्रकार के विकल्प देखने को मिलेंगे जैसे- आपको अकाउंट से सम्बन्धित सुधार करवाना है या enquiry से सम्बन्धित सुधार करवाना है ऐसे बहुत सारे विकल्प आपके सामने देखने को मिल जाएगे. इसलिए आप अपने हिसाब से आप्शन को सेलेक्ट करने और आगे बढ़ें.
फॉर्म भरें-

अब आपके सामने जो केटेगरी आपने चुनी है उसका Dispute फॉर्म खुल जाएगा जहाँ आपको पहले से मौजूद सुचना दिख जाएगी और साइड में आपको जो सुचना अपडेट करवानी है वो भी भरने को मिल जाएगी. इसलिए आप पहले और अब भर रहे सूचनाओं को मिलाकर फॉर्म सही-सही भरें-
फॉर्म जमा करें-
जब आप सब कुछ सही-सही अपने हिसाब से भर देते है तो आपका फॉर्म सबमिट हो जाता है. और अब सिबिल द्वारा आपकी सुचना जिस फाइनेंसियल कम्पनी के बारें में आपको चेंज करवाना हो उसके पास पहुंचा दी जाती है. और अब वह फाइनेंसियल कम्पनी आपकी रिपोर्ट को देखकर चेंज कर सकती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
सिबिल स्कोर कितने दिन में ठीक होता है?
वैसे तो आम तौर पर यदि आपने कोई dispute डाली है तो 5-7 दिन में (cibil update time) सिबिल स्कोर ठीक कर दिया जाता है. लेकिन कभी-कभी इसमें कुछ और भी वक्त लग सकता है. और इसकी जल्दी भी दोनों कम्पनियों (क्रेडिट ब्यूरो एवं लोन देने वाली कम्पनी) को होती है. क्योंकि यदि 30 दिनों के भीतर समाधान नहीं होता है, तो आप मुआवजे के हकदार हो सकते हैं.
लोन के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
अगर आप कहीं से नया ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो ये कोई निश्चित नही है की आपका स्कोर ठीक हो तभी आपको नया लोन मिलेगा. क्योंकि अधिकांश लोन देने वाली कम्पनिया आपके पिछले लिए हुए लोन के Repayment Behaviour को देखती है.
हालाँकि कुछ-कुछ लोन देने वाली कम्पनियां सबसे ज्यादा 750+ स्कोर वाले व्यक्ति को लोन देना अच्छा मानती है. इसलिए ध्यान रखें की आप हमेशा अपने पिछले लोन को समय पर जमा करवाते रहे ताकि भविष्य में आपको जब भी पैसे की जरूरत पड़ें तब इधर-उधर भटकना न पड़ें.
जरूरी सुचना-
आप अपने जीवन में कभी भी किसी फ्रॉड एप्प से लोन लेने से बचें. क्योंकि ये लोन एप्प आपको किसी भी प्रकार का लोन नही देती है. उल्टा आपके द्वारा सबमिट करवाए गये दस्तावेज के आधार पर आपके नाम से कोई लोन और ले लेती है. जिसके बाद आपको भविष्य में नया लोन मिलने में काफी कठिनाइयाँ हो सकती है. अगर आपके पास इस लेख से सम्बन्धित और भी कोई अन्य सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें पूंछ सकते है. Paisa Dost आपकी वितीय सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है.
