Apna Cibil Score Kaise Check Karen | क्रेडिट स्कोर सुधारने के उपाय

Apna Cibil Score Kaise Check Karen | क्रेडिट स्कोर सुधारने के उपाय

हेल्लो सभी को! दोस्तों वैसे तो सभी लोग आजकल अपनी जुबान पर एक ही नाम लेते है और वो है सिबिल स्कोर. लेकिन असल में ये कोई सिबिल स्कोर नही होता है ये आपका क्रेडिट स्कोर होता है जो आपने पिछले वर्षों में लिए गये ऋण के इतिहास के अनुसार बनाया जाता है. जैसे हमारे देश में RBI ने कुछ चुनिंदा कम्पनियों जैसे – TransUnion CIBIL, Equifax India, Experian India एवं CRIF High Mark को एक प्रकार से लोगों का क्रेडिट स्कोर रखने का ठेका दे रखा है.

अब असल में होता ये है की जब आप किसी भी तरह का ऋण लेते है तो आपको जिस कम्पनी ने ऋण दिया है वो इन चारों कम्पनियों को आपका डाटा दे देती है. उदाहरण के तौर पर- आपने कितना ऋण लिया है, आपका ऋण किस प्रकार है, आप हर महीने समय पर किश्त भर रहे है या नहीं और अब आपका ऋण बंद हो चूका है या नहीं. इस प्रकार का डाटा जो आपको ऋण देती है वो कम्पनी इन क्रेडिट स्कोर पर नजर रखने वाली कपनियों को देती है.

और इसके बेस पर ही आपको आगे चलकर ऋण दिया जाता है. लेकिन आप इसे केवल सिबिल स्कोर ही समझने की गलती ना करें ये असल में एक क्रेडिट स्कोर होता है. तथा अगर आपने अपने क्रेडिट स्कोर को सही रखा है यानी की अगर आपने पिछले समय में कोई ऋण लिया है और एकदम टाइम टू टाइम जमा किया है तो कोई भी लोन देने वाली कम्पनी आपके लिए बेहतरीन लोन ऑफर निकाल सकती है.

इसलिए दोस्तों हम आपको इस लेख के माध्यम से क्रेडिट स्कोर के बारें में आपको हर वो जरूरी जानकारी देंगे जिसे जानकर आप भी आगे चलकर इसे सुरक्षित रखने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे. और उम्मीद है की इस लेख को पूरा पढने के बाद आपके वो सभी डाउट भी क्लियर हो जायेंगे जो आपने क्रेडिट स्कोर के बारें में सोच रखें है.

बिना क्रेडिट स्कोर के लोन मिल सकता है?

अगर आपने अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का ऋण नही लिया है तो आपको बिलकुल बिना किसी क्रेडिट स्कोर के ऋण दिया जा सकता है. लेकिन इसके लिए कई-कई कम्पनियां आपसे गारंटर के रूप में किसी अन्य व्यक्ति को भी जोड़ देती है जिसका पहले से कहीं पर लोन चल रहा होता है.

हालाँकि अगर आपका कहीं पर कोई ऋण overdue चल रहा होता है तो फिर आपको ऋण मिलना नामुमकिन सा हो जाता है. क्योंकि अगर आप कहीं पर overdue करते है तो जहाँ से आप ऋण लेने के लिए आवेदन करते है वो कम्पनी आपको ऋण देने से कतराएगी. इसलिए जरूरी है की आप ऋण उतना ही ले जितना की आप उसे वापस भर सके.

क्योंकि अगर आप ऋण को समय पर चुकता नही करते है तो ये सभी क्रेडिट स्कोर वाली कम्पनियां आपके क्रेडिट स्कोर को जीवन भर overdue के रूप में प्रदर्शित करती है. जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में कहीं भी कम दर वाला ऋण नही मिल पाएगा.

सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए-

आमतौर पर सभी लोगों का ये ही एक मुख्य सवाल होता है की, credit score kitna hona chahiye ? तो दोस्तों आपको बता दे की ये स्कोर आपके ऋण पर डिपेंड करता है. वैसे तो 700 से लेकर 800 तक के क्रेडिट स्कोर को एकदम सुरक्षित माना जाता है. लेकिन फिर वहीँ बात निकलकर सामने आती है की आपका कहीं पर overdue नही लगना चाहिए.

और सबसे जरूरी बात ये है की कोई भी कम्पनी आपको ऋण देने से पहले आपकी रीपेमेंट की हिस्ट्री को ही चेक करती है न की आपके स्कोर को. इस प्रकार हम समझ सकते है की अगर आपने पिछले ऋण को समय पर चुकता कर दिया है तो आपको वापस से नया ऋण मिलने की सम्भावना काफी हद तक बढ़ जाती है. समय पर भुगतान के माध्यम से, आमतौर पर 6–12 महीनों में एक प्रारंभिक क्रेडिट स्कोर बनाया जा सकता है, इसके बाद भविष्य में लोन लेना आसान और सस्ता होगा.

क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ाएं-

आजकल बाजार में ये भी एक नया फ्रॉड शुरू हुआ है क्योंकि बहुत सारी एप्प आपसे क्रेडिट स्कोर बढाने का वादा करके आपसे भारी भरकम पैसा लुटती है. लेकिन आपको बता दे की मुख्य बात तो ये है की अगर आपको अपना क्रेडिट स्कोर बढ़ाना ही है तो समय पर अपने पिछले ऋण को चुकता कर दे. बस इसी तरीके से आप अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकते है.

हालाँकि इसके अलावा भी आपको बहुत सारी ऐसी चीजें है जिन पर विचार करना होगा. ताकि आपका कभी भी क्रेडिट स्कोर खराब ना हो पाए. इसलिए निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यानपूर्वक समझें और क्रेडिट स्कोर सुधारने के उपाय जाने:

बार-बार ऋण के लिए आवेदन से बचें-

    अगर आपको पैसे की जरूरत है और आपको कही एक जगह से पैसा नही मिल पा रहा है तो आप जाहिर है की दूसरी जगह भी ऋण के लिए आवेदन जरूर करेंगे. लेकिन दोस्तों इससे होता ये है की अगर आप ऐसा करते है तो जहाँ पर आप ऋण के लिए आवेदन कर रहे है वो कम्पनी आपके बारें में TransUnion CIBIL, Equifax India, Experian India एवं CRIF High Mark को बताएगी.

    जिसकी वजह से आपका ऋण जो रिजेक्ट होगा ही होगा उल्टा आपके बारें में एक इन्क्वायरी और जुड़ जाएगी. इसलिए जरूरी है की अगर आपको एक जगह से ऋण नही मिल पा रहा हो तो आप कुछ दिन के लिए ठहर जाए. जिसके बाद जब आपका क्रेडिट स्कोर सुधर जाएगा तो आपको वापस कहीं न कहीं से ऋण जरूर मिल जाएगा.

    क्रेडिट कार्ड को 50% से ज्यादा काम में ना ले-

      हमने देखा है की कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को वहां तक काम में लेता है जहाँ तक वो ये न बता दे की आपकी लिमिट अब खत्म हो चुकी है. और फिर इससे होता ये है की जब बैंक आपके क्रेडिट कार्ड के बारें में इन फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट (TransUnion CIBIL, Equifax India, Experian India एवं CRIF High Mark) को रिपोर्ट करता है तब आपके स्कोर में नेगेटिव प्रभाव पड़ जाता है.

      इसलिए जरूरी है की आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को केवल 30 से 50 प्रतिशत ही 45 दिन के अंदर काम में ले. यानी की अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रु. है तो आप केवल उसमे से 30 हजार से 50 हजार तक ही खर्च करें. इससे आपको क्रेडिट स्कोर बढाने में बहुत मदद मिलेगी. और हो सकता है की अगर आप इस तरह से लिमिट को काम में लो तो क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट भी बढ़ जाए.

      समय पर अपने ऋण का भुगतान करें-

        अब जैसा की हमने आपको पहले भी बताया की ये क्रेडिट स्कोर सुधारने के उपाय में से एक मुख्य बिंदु है. हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि अगर आपका कहीं पर EMI मिस हो जाती है तो वो जीवन भर आपके स्कोर में देखने को मिल जाती है. इसलिए ध्यान रखें की आपको हमेशा अपनी EMI को समय पर चुकता करना है. जिससे आपके लिए कोई टॉप-अप लोन जैसा ऑफर भी निकलकर सामने आ सकता है.

        अधिक जगहों से ऋण लेने से बचें-

          आजकल कई लोग ऐसा भी कर रहे है की एक लोन को चुकाने के लिए किसी दुसरे लोन को ले लेते है. लेकिन उन लोगों को बता दें की इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर पूरा ही नेगेटिव प्रभाव देखने को मिलता है. हालाँकि आप समय पर भुगतान तो अपने लोन का कर देते हो. लेकिन जब आपका स्कोर देखा जाता है तो वहां पर आपके अभी वर्तमान समय में कितने लोन ACTIVE दिखा रहा है ये नजर में जरूर रहता है.

          और उदाहरण के लिए मान लो की अगर आपके वर्तमान में 5 से अधिक active लोन देखने को मिल रहे है तो आपको आगे ऋण मिलने में भी मुश्किल होगी. और आपका स्कोर सुधरना भी मुश्किल ही माना जाएगा. इसलिए जरूरी है की आप जितना कम हो सकें उतनी कम जगहों से अपने loans को लिए रखें.

          समय-समय पर अपना स्कोर जांचते रहिये-

            जैसा की दोस्तों आजकल हमें कई पाठको से सुनने को मिला है की उन्होंने कोई ऋण आज के कई बरस पहले लिया था. तथा उस ऋण को समय पर जमा करवा देने के बावजूद भी अभी तक वो ACTIVE दिखा रहा है. इसलिए अगर आप समय-समय पर अपना स्कोर जांचते रहेंगे तो आपको इसके बारें में हर महीने खबर होगी. और अगर आपको कोई गलती अपने क्रेडिट स्कोर में देखने को मिलती है तो आप इसको dispute के माध्यम से खुद से सुधरवा सकते है.

            और सबसे गजब बात ये है की अगर क्रेडिट रेंक देने वाली चाहकर आपके स्कोर को खराब दिखा रही है तो आजकल RBI ने इसके लिए कड़े नियम भी कर दिए है. जिसके अनुसार अगर आपके स्कोर को समय पर सुधारा नही गया तो आपको मुआवजे के तौर पर फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट द्वारा प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है. इसलिए अगर आपके स्कोर में कोई गलती दिखती है तो आप DISPUTE का उपयोग जरूर करें.

            Apna Cibil Score Kaise Check Karen-

            वैसे तो हमने आपको ऊपर 4 फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट के बारें में जानकारी दी है. अगर आप चाहो तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हो. लेकिन इसमें समस्या ये है की ये आपको सिर्फ 1 ही बार वर्ष में आपका मुफ्त में क्रेडिट स्कोर दिखा पाती है. अगर आप बार-बार यहाँ से मुफ्त में अपना क्रेडिट स्कोर देखना चाहते है तो ये सम्भव नही हो पाता है.

            इसके अलावा सिविल चेक करने वाला ऐप जैसे की- Phonepe, Google Pay और Paytm जैसे एप्प भी आपको महीने के बेस पर आपका क्रेडिट स्कोर दिखाते है. लेकिन ये भी केवल CIBIL और EXPERIAN जैसे ही स्कोर दिखाते है. इसलिए अगर आप चारों फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट (TransUnion CIBIL, Equifax India, Experian India एवं CRIF High Mark) के बारें में केवल एक ही जगह से सुचना लेना चाहते है तो आपके पास पैसा बाजार कॉम क्रेडिट स्कोर से अच्छा कोई विकल्प नही हो सकता है.

            पैसा बाजार कॉम क्रेडिट स्कोर के माध्यम से आप सरलता से प्रतिमाह सभी फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट द्वारा आपको दी जाने वाली रैंक को आसानी से देख तथा समझ सकते है. इसलिए हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स बता रहे है जिन्हें समझकर आप भी आसानी से अपने क्रेडिट स्कोर को समय-समय पर मुफ्त में जांचते रहिये:

            1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाए-

            सर्वप्रथम आप अपने डेस्कटॉप या मोबाइल की सहायता से पैसाबाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ. या अगर आप एक मोबाइल यूजर है तो इसका एप्प इनस्टॉल करके आप एप्प से भी अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते है. यहाँ आप होमेपेज पर Free Credit Score चेक वाले विकल्प पर क्लिक करें.

            1. मोबाइल नंबर दर्ज करें-

            अब आप यहाँ अपने जो मोबाइल नम्बर है उन्हें दर्ज करें और आगे बढ़ें.

            1. जरूरी सुचना भरें-

            मोबाइल नम्बर दर्ज करने के पश्च्यात आपसे आपका नाम, पैन कार्ड नम्बर जैसी जरूरी सुचना भरने को कहा जाएगा जिन्हें ध्यानपूर्वक भरकर आप अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें.

            उपरोक्त सभी स्टेप्स सही-सही भर देने के बाद आपके सामने आपका वर्तमान समय में चल रहा क्रेडिट स्कोर देखने को मिल जाता है. और अगर आपको इस स्कोर में कोई दिक्कत मिल रही है तो आप DISPUTE का उपयोग करके इसके बारें में शिकायत कर सकते है. उम्मीद है की इस लेख के माध्यम से हम आपको क्रेडिट स्कोर के बारें में वो सब समझाने में कामयाब हुए है जो आपके लिए जरूरी है. अगर फिर भी आपके मन में इसे लेकर कोई सवाल है तो आप कमेन्ट बॉक्स में माध्यम से हमें पूछ सकते है.

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *