ECS In Banking – Form, Charges & Mandate Process

ECS In Banking - Form, Charges & Mandate Process

सभी पाठकों को नमस्कार, दोस्तों आपने आजतक ECS का नाम कहीं न कहीं तो सुना ही होगा. और अगर आपने भी कभी कहीं से लोन लिया हुआ है तो इसका नाम जरूर सुना होगा. क्योंकि ECS को लेकर बहुत बार सोशल मीडिया पर भी कई लोग बैंक में जाकर विडियो बनाकर अपलोड करते है. और आरोप ये लगाया जाता है की बैंक ने आपके खाते से बिना किसी वजह से पैसे काट लिए.

बरहाल दोस्तों आपको सबसे पहले तो ECS का पूरा नाम बता देते है जो है – Electronic Clearing Service. इसका सीधा सा मतलब ये है की ये आपके खाते में तब लगाया जाता है जब आपको किसी लोन की किश्त को जमा करवाना होता है और आप उस दिन केवल अपने खाते में ही पैसा डालकर बेफिक्र हो जाए. तथा आगे का काम सिर्फ बैंक ही सम्भालता है.

मतलब ये हुआ की जब आप अपने खाते में पैसे रखते है तो आपका बैंक आपके खाते में से तय तारीख को आपकी किश्त की राशी काट सकता है. जिसका मुख्य फायदा ये है की आपको कहीं पर लाइन में नही लगना पड़ता. और आपके लोन की किश्त टाइम टू टाइम ऐसे ही कटती रहती है. लेकिन पंगा तो उस दिन हो जाता है जब आपके खाते में पैसे नही होते है. और फिर बैंक आपके खाते में ECS को हिट करवा देता है.

यहीं से सारा खेल बिगड़ जाता है. और इसी को समझाने के लिए हमने आपके लिए ये एक महत्वपूर्ण लेख लिखा है. जिसमे हमने what is ecs return charges, ecs return charges kya hota hai और ecs bounce charges से कैसे बचा जा सकता है के बारें में विस्तार से समझाया है.

ECS in banking क्या होता है-

सबसे पहले हम इसी बात पर गौर कर लेते है. अब जैसा की हमने आपको पहले भी समझाया है लोन की EMI हर महीने समय पर कटे, इसके लिए ज्यादातर लोग अपने बैंक अकाउंट में ऑटो-डेबिट की सुविधा चालू रखते हैं. बैंकिंग में ECS एक ऐसी व्यवस्था है जिससे बार-बार होने वाले भुगतान अपने-आप आपके अकाउंट से कट जाते हैं या अकाउंट में आ जाते हैं.

हालाँकि ऐसी बात नही है की ग्राहक केवल लोन के लिए ही अपने खाते में ECS सेवा को काम में लेते है. इसके अलावा भी मान लो insurance, bill payment या किसी अन्य सेवा के लिए ECS को सक्रिय रख सकते है. जिसकी वजह से जब भी आपका वो दिन आता है जब इनका प्रीमियम भरना होता है तब आपके खाते से खुद ब खुद पैसे कट जाते है. और जहाँ तक लोन की बात करें तो कम्पनियां चाहकर इस चीज को आपके खाते से सक्रिय करवाती है ताकि अगर आप किसी कारण से पैसे चुकाने में असमर्थ हो तो कम से कम ECS लगाकर जितना धन अर्जित किया जा सके वो कर सकें.

ECS Mandate Form क्या होता है?

दोस्तों ECS Mandate Form वह फॉर्म है जिसके जरिए आप अपने बैंक और लोनदाता को अपने अकाउंट से तय तारीख पर पैसा काटने की अनुमति देते हैं. यानी इसी फॉर्म से ऑटो-डेबिट शुरू होता है. ECS mandate form में आमतौर पर ये जानकारी भरनी होती है:

  • अकाउंट होल्डर का नाम
  • बैंक अकाउंट नंबर और अकाउंट का प्रकार
  • बैंक और ब्रांच का नाम
  • IFSC कोड
  • कटौती की अधिकतम राशि और अवधि
  • लोन अकाउंट नंबर
  • अकाउंट होल्डर के हस्ताक्षर

Note- फॉर्म पर किए गए हस्ताक्षर बैंक में दर्ज सिग्नेचर से हूबहू मेल खाने चाहिए. अकाउंट नंबर और IFSC कोड भी दो बार जांच लें, क्योंकि छोटी सी गलती से भी आगे चलकर EMI बाउंस हो सकती है. और इसकी वजह से आपसे कई गुना charges वसूले जा सकते है.

ECS Return Charges Kya Hota Hai?

इसे सरल शब्दों में समझे तो दोस्तों ECS Return Charges वह शुल्क है जो तब लगता है जब आपकी शिड्यूल की गई EMI देय तारीख पर नहीं कट पाती. इसे ECS बाउंस होना भी कहते हैं, और इसी वजह से इसे ecs bounce charges भी बोला जाता है. सबसे आम कारण यह है कि कटौती के समय आपके लिंक किए गए बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता.

मतलब एक फेल EMI पर कई जगह से शुल्क लग सकता है. शुल्क की सही राशि बैंक और लोनदाता के अनुसार अलग-अलग होती है, इसलिए अपने लोन एग्रीमेंट या बैंक की चार्ज लिस्ट में जरूर देखें.

ECS Bounce Charges के नुकसान-

मान लीजिए किसी महीने की 1 तारीख को आपकी किश्त कटनी है. और उसी दिन आपके खाते में पैसे नही है. लेकिन बैंक को इस बात से कोई मतलब नही है की आपके खाते में पैसे है या नही. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक को इस दिन सिर्फ पैसे चाहिए. और वो आपके खाते में ECS को हिट करवाएगा. लेकिन आपके खाते में पैसे नही होने के कारण ECS पूरा सफल नही हो पाएगा.

इस वजह से आपकी किश्त भी Due मानी जाएगी. और इसके अलावा पर्याप्त धनराशी नही होने के कारण आपसे भांति भांति के charges भी वसूले जायेंगे, जो इस प्रकार है:

  • ECS Bounce Charges
  • ECS Bounce Charges पर 18% GST
  • EMI overdue charges

इन सभी charges को अगर हम एक उदाहरण से समझें तो दोस्तों मान लीजिए आपकी किश्त की राशी आम तौर पर प्रतिमाह 3000 रूपये है. अब जब बैंक तय तारीख को आपके खाते में ECS हिट करेगा और उसे पैसा नही मिलेगा तो-

ECS Bounce Charges = 500 रु.
ECS Bounce Charges पर 18% GST = 90 रु.
EMI overdue charges = 1000 रु.
Total = 1590 रु.

किश्त की राशी थी = 3000 रु.
charges लगे = 1590 रु.
अब आपको कुल पैसे चुकाने होंगे = 4590 रु.

उपरोक्त सभी charges को मिलकर आपकी EMI की राशी काफी हद तक बढ़ जाती है. इसलिए कभी भी आप ध्यान रखें की तय समय पर अपने खाते में EMI के लिए पर्याप्त पैसे जरूर रखें. और अगर आप ऐसा नही करते है तो आपसे बहुत सारे charges मिलाकर अलग-अलग तरीकों से लुटा जाएगा. और फिर कुछ लोग सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड करके बोलेंगे की मेरा लोन तो केवल 50 हजार का था लेकिन अभी तक मैंने 1 लाख जमा करवा दिया. फिर भी बैंक चुकती नही हो पा रहा है.

असल में दोस्तों इसमें गलती आपकी ही होगी अगर आप किसी भी EMI को समय पर जमा नही करवाते है तो. क्योंकि फिर इसमें महीने में कई बार ECS को हिट करवाया जाएगा. और जितनी बार ECS हिट होगा उतनी बार आपका पैसा या तो minus में चला जाएगा. या फिर आपसे बस अपर्याप्त राशी वाला हिस्सा ही काट लिया जाएगा. जिसे आप जोड़ोगे तो बहुत महंगा लगेगा.

ECS Mandate Charges से बचने के उपाय-

यहाँ हम आपको ecs mandate charges से बचने के लिए कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण उपाय सुझा रहे है, जिन्हें अपनाकर आप कभी भी अपने जीवन में ECS charges से बच सकते है:

  • देय तारीख से एक या दो दिन पहले अकाउंट में EMI से थोड़ा ज्यादा पैसा रखें.
  • अपने खाते में कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव न करवाएं जब तक आपके खाते से ECS जुड़ा हुआ है.
  • हो सकें तो UPI और इन्टरनेट बैंकिंग को काम में लेकर अपनी EMI की राशी को समय से पहले ही चूका दे.
  • जब आप ECS फॉर्म भरें तो वहां पर सिग्नेचर को आवश्यक रूप से ध्यान में रखें.

ECS Mandate को कैसे हटाये?

कई-कई बार देखा जाता है की ऑनलाइन ऋण लेने के चक्कर में लोग किसी फर्जी एप्प को डाउनलोड कर लेते है. और अब आपको पता ही है लोन देने वाली एप्प पहले आपसे ECS mandate करवाने के लिए बोलेगी. इसके बाद मजबूरन ग्राहकों को इसे सक्रिय करना पड़ता है. और फिर यहीं से शुरू होता है असली खेल.

दरअसल जब आप इसे activate कर देते है तो फिर जब वो फर्जी एप्प कम्पनी चाहेगी तब आपके खाते से ECS के माध्यम से पैसा काट सकती है. और यहीं नही कई-कई केस तो ऐसे भी सामने आते है की इससे लाखों रु. तक आपके बैंक खाते से साफ़ हो सकते है. इसलिए इसे हटाने का केवल एकमात्र ही तरीका होता है.

और वो तरीका है अपने बैंक में जाकर अपने मेनेजर को सब कुछ आराम से समझाइए और उनसे फिर इसे हटाने के बारें में अपील कीजिए. क्योंकि दोस्तों कोई भी बैंक आपके ECS को तब तक नही हटा पाता जब तक आपका इससे सम्बन्धित लोन चल रहा होता है. अगर चलते हुए लोन के दौरान ECS को हटा दिया जाएगा तो ये फिर आपके लिए लेने के देने भी पटक सकता है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि फिर इसे एक फर्जीवाड़ा माना जाता है. और फिर जो ऋण कम्पनी आपका ECS से पैसा काटती है वो आप पर केस करके आपको जेल तक पहुंचा सकती है. इसलिए कभी भी फर्जी एप्प को डाउनलोड ना करें और अगर आपने गलती से कोई ECS लगा लिया है तो आप बैंक जाकर इसे हटवा लीजिए. ताकि आपको भविष्य में आपके खाते में पैसे रखने में कोई परेशानी ना हो.

उम्मीद है की इस लेख के माध्यम से हम ECS In Banking के बारें में विस्तार से समझाने में कामयाब हो पाए है. अगर आपका फिर भी ECS In Banking से सम्बन्धित सवाल हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है. हम आपके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *