दोस्तों हमने इससे पहले एक बार आपको अपने लेख में phonepe से ऋण लेने के बारें में बताया था. अगर आपने इससे पहले आपने वो लेख नही पढ़ा है जो आप कृपा करके वो लेख भी जरूर पढ़ें. क्योंकि हमने आपको बता रखा है की Google Pay, Phonepe, Paytm और Cred जैसी मशहूर UPI पेमेंट एप्प आपको ऋण देने के लिए केवल मध्यस्थता का काम करती है.
इसका मतलब ये हुआ की ये एप्प आपको खुद की तरफ से कभी भी ऋण का ऑफर नही करती है. बल्कि ये अलग-अलग NBFC और बैंकों के साथ सांझा करके रखती है. और अपने एप्प पर लोगों को ऋण दिलवाती है. और इस कार्य से इन एप्प को भी प्रॉफिट होता है इसके अलावा जो बैंक या NBFC ऋण प्रदान करते है उन्हें भी फायदा होता है.
क्योंकि हम सब जानते है आजकल की दुनिया में 2 काम बहुत ही प्रचलित हो रखे है. एक तो है insurance बेचने का दूसरा है किसी को Loan दिलवाने का. ये दोनों ही कार्य फाइनेंस से सम्बन्धित है. इसलिए इन पर कम्पनियां अलग-अलग जगह अपनी सांझेदारी किए रखती है. अब इसी कड़ी में आप Google Pay Personal Loan भी ले सकते है.
जो की आपको अलग-अलग ऋण कम्पनियों के द्वारा ऑफर किया जाता है. उदाहरण के तौर पर Google Pay Personal Loan लेने के लिए आपको यहाँ पर आदित्य बिड़ला कम्पनी, L & T कम्पनी और DMI finance जैसी कम्पनियां लोन देने के लिए तैयार रहती है. लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से Google pay se loan kaise le के बारें में पूरा विस्तार से जानेंगे.
यह भी पढ़ें – phonepe से लोन कैसे लें?
क्योंकि हमने ये लेख बहुत से ग्राहकों से रिव्यु लेने के बाद लिखा है. जहाँ हमने जाना है की आपके पास क्या कुछ जानकारी सही होनी चाहिए जिसके बाद आप Google Pay Personal Loan के लिए आवेदन कर सकते है. ताकि आपका ऋण यहाँ से कभी रिजेक्ट न हो पाए.
Google Pay Personal Loan – योग्यता
दोस्तों जब भी आप गूगल पे पर ऋण के लिए आवेदन करते है तो पहले ये सुनिश्चित कर ले की जो निम्नलिखित योग्यताएं है उनमे आप फिट बैठते है या नही. क्योंकि अगर आप इन योग्यताओं के विपरीत चलकर ऋण के लिए आवेदन कर देते है तो आपका ऋण तो रिजेक्ट होगा ही होगा. उल्टा आपके क्रेडिट स्कोर पर एक नई ऋण के लिए inquiry शामिल हो जाएगी. जिसकी वजह से आपका क्रेडिट स्कोर भी गिर सकता है:
- आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए.
- आपका क्रेडिट स्कोर 750+ होना चाहिए.
- आपकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए.
- आप एक salaried व्यक्ति होने चाहिए.
- आपकी सैलरी प्रतिमाह के तौर पर बैंक खाते में जमा दिखनी चाहिए.
- आपका कहीं पर पिछले समय में ऋण overdue नही होना चाहिए.
- आपके पैन कार्ड पर वर्तमान समय में 2 से अधिक ऋण सक्रिय नही होने चाहिए.
- अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो उसका उपयोग 50% तक ही हुआ दिखना चाहिए.
Google Pay Personal Loan – आवश्यक दस्तावेज
उपरोक्त योग्यताओं को जानकर अगर आप समझते है की हम एकदम फिट है इस ऋण को लेने के लिए तो अब आपको ऋण लेने के लिए जिन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी उनके नाम इस प्रकार है:
- आवेदक के पास एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए.
- आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए.
- आवेदक के पास वैध PAN कार्ड होना चाहिए.
- आवेदक के नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए.
- आवेदक के पास अपनी कम्पनी का Work Email होना जरूरी है.
- आवेदक के बैंक खाते और आधार कार्ड में नाम मिला हुआ होना चाहिए.
Google Pay Se Loan Kaise Le – तरीका समझे
जैसा की हमने आपको पहले बताया है की, Google Pay अपने Lending Partners यानी बैंक और NBFC के जरिए ग्राहकों को लोन ऑफर उपलब्ध कराता है. इसलिए लोन की मंजूरी और ब्याज दर संबंधित बैंक या NBFC की शर्तों पर निर्भर करती है. लेकिन ऊपर जो हमने आपको योग्यताएं बताई है अगर आप इनमे शामिल है तो आपका ऋण 100% अप्रूव हो जाएगा. इसके लिए जरूरी है की आप इन Google pay loan apply online की समस्त स्टेप्स को ध्यानपूर्वक समझकर ही ऋण के लिए आवेदन करें:
एप्प डाउनलोड करें-
इसके लिए आप सबसे पहले अपने प्ले स्टोर या apple स्टोर से गूगल पे की एप्प डाउनलोड करें.
एप्प खोलें-

एप्प डाउनलोड हो जाने के बाद आपको गूगल पे की एप्प को खोलना है. यहाँ आपको अब अपने मोबाइल नम्बर या जीमेल आईडी के माध्यम से लॉग इन हो जाना है. इसके बाद आपको जैसा की तस्वीर में दिख रहा है थोड़ा सा निचे स्क्रोल करने करने के बाद पर्सनल लोन का आप्शन दिखेगा. यहाँ पर अब आपको एक क्लिक करना है.
जरूरी सुचना भरें-
अब आपके सामने 40 लाख रु. तक के लोन का ऑफर दिखेगा. और निचे आपको जो कम्पनियां यहाँ पर ऋण प्रदान कर रही है उनके नाम दिख रहे है. जैसे की आदित्य बिड़ला, एल एंड टी इसलिए अब आपको Get started पर क्लिक करना है और आगे बढ़ जाना है. और फिर आपको अपने Pan नम्बर दर्ज करने है. जिसके बाद Continue बटन दबाकर अपनी जन्मतिथि और जिस एरिया में आप रहते है वहां का पिन code दर्ज करना होगा. फिर आप Next बटन दबा दे.

इसके बाद आपको अपने काम की शैली को दर्ज करना है. जैसे की अगर आपकी एक फिक्स सैलरी आती है तो आप Salaried का विकल्प लगाइए और फिर आगे बढ़ें तथा अपनी इनकम भी दर्ज कर दें. तथा आपको साथ में अपने Work Email को भी दर्ज कर देना है. जो आपको कम्पनी द्वारा प्रदान किया जाता है.

ऑफर का इन्तजार करें-
अब आपके लिए ऑफर खुलकर सामने आएगा जिसके लिए आपको कुछ मिनट का इंतजार करना होगा. और फिर आपके सामने जैसा की तस्वीर में दिख रहा है DMI फाइनेंस का ऑफर आ रहा है. तो आपको निचे checkbox पर क्लिक करके Next बटन दबा देना है.

लोन कम्पनी & कार्य चुने-
फिर आपको जिस काम के लिए ऋण चाहिए वो काम आपको दर्ज कर देना है. यहाँ जरूरी नही है की सिर्फ DMI फाइनेंस ही आपको ऋण प्रदान करता हो आपको कोई भी और बैंक या NBFC का नाम दिख सकता है. जिसे आप चुनकर आगे बढ़ सकते है. जब आप सभी स्टेप्स बताये गये तरीके के अनुसार कर लेते है तो आखिर में आपकी प्रोफाइल को रिव्यु के लिए भेज दिया जाता है. और फिर अंत में आपके लिए जो वास्तविक ऑफर आता है वो निकलकर सामने आ जाता है.

E-mandate करके खाते में पैसे लें-
अंत में आपको अपना लोन अमाउंट चुन लेना है और चुकाने की अवधि के बारें में भी जान लेना है. क्योंकि अगर ये लोन आपको महंगा लगता है तो आप इसे अभी ही cancel कर सकते है. आपको बता दे की वैसे आम तौर पर dmi finance personal loan interest rate लगभग 40% प्रतिवर्ष तक रहती है. इसलिए अगर आपको अच्छा लगे तभी आप E-mandate प्रोसेस के लिए आगे बढ़ें और फिर ऋण की राशी को अपने खाते में जमा करवा लीजिए.
kya google pay loan deta hai?
आमतौर पर सभी लोगों का यहीं एक सवाल अक्सर सामने निकलकर सामने आता है. तो आपको एक बार फिर से बता दे की हाँ जी गूगल पे के माध्यम से आप ऋण ले सकते है. लेकिन इस ऋण को गूगल पे नही देता बल्कि इसकी पार्टनर कंपनी द्वारा इसे दिलाया जाता है. इसलिए अगर भविष्य में आपको ऋण की जरूरत पड़ें तो आप गूगल पे एप्प के माध्यम से अपनी ऋण की जरूरत को पूरा कर सकते है.
अंत में हम आपको फिर कहना चाहते है की आप जो ऊपर योग्यताएं बताई गयी है उन पर खरे उतरते है तभी यहाँ से ऋण लेने के बारें में सोचे. क्योंकि अगर आप ऐसा नही करते है तो आपका ऋण यहाँ से रिजेक्ट हो सकता है. इसके अलावा आपका और कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से आसानी से पूछ सकते है.
