देखिये दोस्तों पैसा एक ऐसी चीज है जो आज की इस दुनिया सबको हर समय चाहिए होता है. फिर चाहे वह किसी शौक के लिए हो या फिर जरूरी कार्य के लिए. तभी तो अक्सर देखा जाता है की लोग अपने घर में फालतू के खर्च भी कर लेते है. और एक जमाना ऐसा था जब लोगों के पास पैसा नही था इसलिए वह जो आजकल लोग नए-नए शौक किये जा रहे है ऐसे शौक के बारें में सोच भी नही सकते थे.
उदाहरण के लिए बताये तो दोस्तों अभी पिछले ही दिनों कोई महंगा मोबाइल फ़ोन लांच हुआ था जो की करीब 3 लाख रूपये का था. अब इस मोबाइल को खरीदने के लिए इस प्रकार भीड़ लगी जैसे मानों की कोई भंडारे में प्रसाद बंट रहा हो. यहाँ तक की कई लोग तो ऐसे भी थे जो अपने घर में रखे गहने तक बेचकर ये मोबाइल खरीदने के लिए बाजार में आए हुए थे. अब आप समझ तो गये होंगे वो मोबाइल फ़ोन कौनसा था.
बरहाल आज का हमारा जो टॉपिक है वो है – Top UP Loan Kya Hota Hai ? क्योंकि ये भी एक ऐसा ही लोन होता है जो हर किसी को नही मिलता है. और जिस किसी को मिल जाता है फिर उससे वो पूरा चुकता नही है. क्योंकि बैंक भी आजकल अपने ग्राहकों की जरूरत बारें में भली भाँती जानने लग गया है. तभी तो आपको नया ऋण देने के लिए तैयार हो जाता है.
इसलिए दोस्तों इस लेख में हम आपको Top UP Loan के बारें में वो सब जरूरी बातें बतायेंगे जो आपको जानना अतिआवश्यक है. क्योंकि बिना जानकारी के कोई भी ऋण लेना आपको भविष्य में वित्तीय संकट में डाल सकता है.
What is top up loan – Top up loan meaning
दोस्तों टॉप अप लोन को सरल शब्दों में समझें तो ये एक ऐसा ऋण होता है जो बैंक और NBFC के द्वारा आपके पहले से चल रहे लोन पर दे दिया जाता है. लेकिन जैसा की हमने आपको पहले बताया है की ये हर किसी के नसीब में नही होता है. क्योंकि ये उसी व्यक्ति को मिलता है जिसने पहले वाले लोन को समय पर चुकाना जारी रखा हुआ है.
इसलिए आपका जो repayment behaviour होता है उसी के बेस पर आपको ये एक नया टॉप अप लोन बैंक द्वारा दे दिया जाता है. हालाँकि बहुत से लोगों को प्रतिदिन पैसे की जरूरत पड़ती ही रहती है. इसलिए जब ये ऑफर आता है तो बिना कुछ सोचे समझे ही इस लोन को ले लेते है. क्योंकि ये टॉप अप लोन आपको सभी प्रकार के ऋण जैसे की – Top up personal loan, गोल्ड लोन, होम लोन पर आसानी से दे दिया जाता है.
बैंक अपनी कमाई को साल दर साल बढाने के लिए हर एक वो कार्य करता है जिसकी वजह से आम आदमी की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बह जाती है. लेकिन इसमें बैंक को कोई फर्क नही पड़ता है. क्योंकि जो भी ऋण आप बैंक से ले रहे हो आपको बैंक पहले इसके बारें में खुलकर भी बताता है फिर भी आप आँख मूंदकर ऐसे ऋण को ले लेते हो जो आगे चलकर आपके लिए मुश्किल पैदा कर देता है.
Top up loan eligibility-
वैसे तो दोस्तों टॉप अप लोन लेना कोई आसान काम नही है क्योंकि ये ऋण आपको तभी मिलता है जब आप बैंक का विश्वास जीत चुके होते हो. इसके बाद ही आपको बैंक द्वारा टॉप अप लोन ऑफर किया जाता है. यहाँ हम टॉप अप लोन से सम्बन्धित तीन मुख्य पहलुओं पर जिक्र करते है जिसे समझकर आप भी अपने आप को टॉप अप लोन के लिए योग्य (how to get top up loan) बना सकते हो:
1. पहले वाले ऋण का एक तिहाई हिस्सा चुकाए-
मान लीजिए की आपका कहीं से कोई पर्सनल लोन चल रहा है. और इस लोन को चुकाने की समयावधि 24 महीने है. इसलिए अगर आप Top up personal loan लेने के बारें में सोचा रहे है तो कम से कम आपको 8 किश्ते तो समय पर चुकानी पड़ेगी. तब जाकर आप बैंक को ये विश्वास दिलवा सकते है की आप बड़े लोन को भी आसानी से चूका सकते है. और फिर आपको टॉप अप लोन के लिए ऑफर कर दिया जाता है.
2. Repayment Behaviour अच्छा रखें-
अब जैसा की आपने समय पर किश्त तो चूका दी लेकिन आपको बता ये होना चाहिए की आपका पुरे ऋण की समयावधि क्या थी. क्योंकि कई-कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में बैंक में Top up personal loan के लिए चक्कर लगाते रहते है. इसलिए आपको बता दे की आपको कभी भी अपनी पहले से चल रहे लोन की EMI को बाउंस नही करवाना है. तभी जाकर आपको ऋण मिल पाएगा.
इसके अलावा और कहीं से भी आपका कोई ऋण चल रहा है तो उसका Repayment भी ठीक ऐसे ही कीजिए जैसे आप Top up personal loan के लिए यहाँ पर कर रहे है.
3. Credit Score को जांचते रहे-
कभी-कभी ऐसा भी होता है की आप अपने ऋण को समय पर तो चुकाते है लेकिन फिर भी बैंक और NBFC द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर को समय पर अपडेट नही किया जाता है. इसलिए दोस्तों आपका क्रेडिट स्कोर नेगेटिव पॉइंट पाने लग जाता है. और इसी के चलते जब बैंक अपने Top up personal loan देने वाले ग्राहकों की सूची निकालता है तो आपका स्कोर कम होने की वजह से आपको ये ऋण ऑफर नही किया जाता है.
इसलिए जरूरी है की आप समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर जांचते रहे जिससे आपको कम से कम ये तो आईडिया लग जाएगा की आपका कहीं पर EMI तो Due नही हो रही है. और अगर समय पर EMI भरते हुए भी आपको DUE दिखाई देता है तो आप इसके लिए सम्बन्धित क्रेडिट एजेंसी पर DISPUTE डालकर सुधार करवा सकते है.
टॉप अप लोन के फायदे और नुकसान-
ये जरूरी नही की टॉप अप लोन आपके लिए कोई घाटे का सौदा ही हो. क्योंकि कई-कई बार लोगों को पैसे की ऐसी जरूरत भी पड़ जाती है जिसकी वजह से आपको अगर कहीं से टॉप अप लोन ऑफर किया जाता है तो ये फायदे का सौदा भी बन जाता है. यहाँ हम आपको टॉप अप लोन के फायदे और नुकसान (Top-Up Loan Advantages and Disadvantages) के बारें में बता रहे है जिन्हें आप ध्यान से समझे:
फायदे-
कम दस्तावेजों की जरूरत: अब जैसा की आपने पहले कहीं से पर्सनल लोन, गोल्ड लोन या होम लोन ले रखा है तब आपको उस समय पर बहुत सारे कागजात देने पड़े थे. लेकिन अब ये सभी कागजात पहले से बैंक में मौजूद होने की वजह से अब जब आपको टॉप अप लोन ऑफर किया जाता है तो फिर से नही मांगे जाते है. और उन्ही कागजों के बेस पर आपको एक नया ऋण प्रदान कर दिया जाता है.
तुरंत ऋण मिल जाना: जब आपको टॉप अप लोन का ऑफर मिलता है तो आप जब बैंक में जाकर इसके बारें में पैसे लेने को कहते है तब बैंक आपको सिर्फ इसके शर्ते और भुगतान के बारें में बताकर तथा थोड़ी सी करवाई करके 1-2 दिन में आपके टॉप अप लोन की राशि को आपके बैंक खाते में डाल देता है. जो की पहले जब आपने लोन लिया था उसकी तुलना में बहुत तेज होती है.
ज्यादा पैसे मिलना: अब मान लो आपने कहीं 1 लाख रूपये का लोन लिया था. लेकिन जब आपको टॉप अप लोन ऑफर किया जाता है तो आपके Repayment के Behaviour को देखकर आपको इस बार अधिक राशी का लोन भी दे दिया जाता है जो की पहले वाले लोन से 10 गुना तक बड़ा हो सकता है.
नुकसान-
बढ़ी हुई ब्याज दर: जब आप बैंक में जाते है और आपको यहाँ पर टॉप अप लोन के बारें में विस्तार से बताया जाता है तो आप पहले वाले लोन से इसकी तुलना करते है तब समझ में आता है की इस बार जो ब्याज दर है वो काफी बढ़ चुकी है. और यहीं नही ये ब्याज कोई नई रकम पर नही लगेगी बल्कि आपके पहले वाले बकाया और जो अब आपको बैंक नया लोन दे रहा है इन दोनों पर साथ में जोड़कर लगाई जाती है. जो की कुलमिलाकर काफी महंगी साबित होती है.
लंबी अवधि तक कर्ज: मान लो की आपका कर्ज पहले 2 बरस का था. और अब जब आपको टॉप अप ऋण दिया जाता है तब आपको अगले 3 बरस का tenure मिल जाता है. इसलिए अब आपको टॉप लोन के साथ बढ़ी हुई EMI लम्बे समय तक चुकानी पड़ सकती है. और वो भी बढ़ी हुई ब्याज दर के साथ.
बैंक की मनमानी फीस: ये एक अहम् पार्ट है क्योंकि दोस्तों इसमें दरअसल बैंक भी समझता है की ग्राहक को हमेशा पैसे की तो जरूरत रहती ही है. इसलिए क्यूँ ना ग्राहक को लुभावना ऑफर देकर लुटा जा सके. इसलिए अब आपको बढ़ी हुई ब्याज दर, नई processing fee और अन्य charges भी जोड़ देता है. और ग्राहक आँख मूंदकर इन सबको एक्सेप्ट भी कर लेता है लेकिन जब इस ऋण को वापस चुकाने की बारी आती है तब जाकर ग्राहक अपनी आँख खोल पाता है. और फिर उसे ये टॉप अप लोन काफी महंगा लगने लगता है.
How top up loan works-
जैसा की आपने ऊपर समझा की लोन पर लोन लेना ही टॉप अप लोन होता है. इसलिए अब आप मान लीजिए कि आपने किसी बैंक से पहले से ₹10,00,000 का होम लोन लिया हुआ है. आप नियमित रूप से EMI जमा कर रहे हैं और अब आपको अतिरिक्त ₹3,00,000 की जरूरत है या आपके पास इसका नया ऑफर आया हुआ है. तो जब आप इस नए ऋण के लिए बैंक में जाते है तो टॉप अप लोन कैलकुलेटर के हिसाब से इसकी पूरी कैलकुलेशन समझ सकते है:
पहले वाले लोन की डिटेल्स….
लोन राशि: ₹10,00,000
ब्याज दर: 9% सालाना
लोन अवधि: 20 साल
मासिक EMI: ₹8,997
कुल भुगतान: ₹21,59,280
कुल ब्याज: ₹11,59,280
टॉप अप लोन की डिटेल्स….
टॉप अप लोन राशि: ₹3,00,000
ब्याज दर: 10% सालाना (इस लोन पर बढ़ी हुई मिलेगी)
लोन अवधि: 10 साल
मासिक EMI: ₹3,965
कुल भुगतान: ₹4,75,800
कुल ब्याज: ₹1,75,800
अब दोनों को मिलाकर देखते है…
पहले आप जहाँ केवल ₹8,997 का भुगतान प्रतिमाह कर रहे थे लेकिन अब जब आपके ऋण में टॉप और जोड़ दिया गया है तब आपकी EMI में ₹3,965 और जुड़ जाते है. जहाँ अब आपको प्रतिमाह ₹12,962 की EMI देनी होगी. लेकिन ये जरूरी नही है की आपको ये नया वाला ऋण केवल कुछ प्रतिशत ही दर पर बढ़ा हुआ मिले. क्योंकि कई – कई बार बैंक मनमाने तरीके से टॉप अप लोन पर ब्याज दर दोगुना तक कर देते है. इस प्रकार आप पर EMI का बोझ बढ़ता चला जाता है.
और जब आप अंत में इसकी तुलना करके देखोगे तो पहले वाले लोन में और इस बार वाले ऋण में दिन रात का फर्क नजर आ जाएगा. क्योंकि ये ऋण सिर्फ उन्ही के लिए है जिन्हें फ़िलहाल पैसे की सख्त से सख्त जरूरत है. इसलिए कभी भी टॉप अप लोन लेने से पहले एक बार गहराई से जरूर सोचें. और बैंक में जब टॉप अप ऋण के लिए आवेदन करने जाए तो कम से कम इस नए ऋण पर लग रही ब्याज दर और अन्य charges को ध्यान से समझे.
जब सब कुछ आपके समझ में आ जाता है तभी आपको टॉप अप लोन लेना चाहिए. इसके अलावा कभी भी अपने जीवन के शौक पुरे करने के लिए टॉप अप लोन लेना आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है. आशा करता है की इस लेख के माध्यम से हम आपको Top UP Loan Kya Hota Hai के बारें में विस्तार से समझाने में कामयाब हो पाए है. अगर फिर भी आपका टॉप अप लोन से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से आसानी से पूछ सकते है.
