दोस्तों वर्तमान समय में सभी वर्ग के लोगों के पास आए दिन जिस चीज का फोन आता है उसका नाम है क्रेडिट कार्ड. और इसे बेचने के लिए बैंक ग्राहकों को ऐसे-ऐसे लुभावने ऑफर देते है जिसकी वजह से हर कोई इसे लेने के लिए इच्छुक हो ही जाता है. क्योंकि वैसे तो हर कोई ये कहता रहता है की कभी भी क्रेडिट कार्ड नही लेने चाहिए लेकिन जब आपको क्रेडिट कार्ड ऑफर किया जाता है तो आप एक Status के तौर पर इसे आखिर में ले ही लेते है.
हालाँकि जो लोग ये कहते है की क्रेडिट कार्ड नही लेना चाहिए उनको ना तो आजतक क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग समझ में आया और ना ही उन्होंने कभी इसके बारें में विस्तार से जानने की कोशिश की. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपको घाटा पहुंचा सकता है बल्कि इसे सही रूप से इस्तेमाल किया जाए तो ये आपको बहुत बड़ा फायदा भी पहुंचा सकता है.
क्योंकि हर बैंक किसी न किसी क्षेत्र के लिए क्रेडिट कार्ड को निकलता रहा है, जैसे – पेट्रोलपम्प के लिए, होटल के लिए, घुमने के लिए और शोपिंग के लिए. ऐसे बहुत से क्षेत्र है जिन पर बैंक ध्यान में रखता है की ग्राहक कहाँ पर ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है. इसलिए इन्ही खास क्षेत्रों के लिए क्रेडिट कार्ड निकालता है. और फिर जब आप मान लो की पेट्रोलपम्प वाले कार्ड से तेल भरवाते है तो आपको कुछ हद तक रिवॉर्ड या कैशबैक के तौर पर पैसा वापस दिया जाता है.
जिसकी वजह से आप जब भी पेट्रोल भरवाने के लिए जाते हो तब केवल और केवल क्रेडिट कार्ड का ही इस्तेमाल करते हो. इसके अलावा अन्य जो क्षेत्र है उनका भी ये ही हाल है. लेकिन दोस्तों समस्या तो तब खड़ी हो जाती है जब आप मिली हुई क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बिना कुछ सोचे समझे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर बैठते हो. तब आपके लिए ये मुसीबत खड़ा कर सकता है.
इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको credit card kaise banta hai, how to use credit card, credit card to bank account और credit card kaise apply karen के बारें में विस्तार से जानकारी देने वाले है. जिसे जानकर आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते है. क्योंकि जानकारी होनी सबसे जरूरी है.
क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है (Credit card kaise banta hai)?
सबसे पहले आपके इसी सवाल का जवाब हम दे देते है. देखिये दोस्तों वैसे तो आजकल जैसा की हमने आपको पहले भी अवगत कराया है बहुत से ऐसे लोग है बाजार में जो क्रेडिट कार्ड बेचने के ही काम करते है. मतलब लोगों को नया क्रेडिट कार्ड बैंक की तरफ से बनाकर देते है. लेकिन ये सब काफी नही होता है. क्योंकि इसके लिए जो चीजें जरूरी होती है वो इस प्रकार है:
- आपकी आय स्थिर होनी चाहिए यानी की आपकी सैलरी प्रतिमाह के तौर पर आपके खाते में आनी चाहिए.
- आपकी उम्र 18 बरस से ऊपर होनी चाहिए.
- आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए.
- आपका पहले से कहीं ऋण चल रहा हो तो वह overdue नही होना चाहिए.
- आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होना चाहिए.
- आप उस शहर से आने चाहिए जहाँ पर बैंक की शाखा आपसे 100 KM के दायरे में हो.
उपरोक्त सभी योग्यताओं को देखकर ही बैंक आपके लिए क्रेडिट कार्ड अप्प्रूव करता है. क्योंकि क्रेडिट कार्ड “स्वयं निर्मित” नहीं होता, बल्कि बैंक द्वारा आवेदक की योग्यता का आकलन करने के बाद जारी किया जाता है. आवेदन करते समय, बैंक मुख्य रूप से आपकी आय स्थिरता और क्रेडिट रिकॉर्ड को देखता है. इसलिए ध्यान रखें की आपका क्रेडिट स्कोर हमेशा ठीक रहें.
जब आप सभी प्रकार से इन उपरोक्त बिन्दुओं से मेल खाते हो तो आप या तो खुद से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है या फिर जो व्यक्ति आपको क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कह रहा है उसके माध्यम से भी आवेदन कर सकते है. ध्यान रखें की कभी भी आप कॉल पर किसी से भी क्रेडिट कार्ड बनवाने के झांसे में ना आए. क्योंकि कई बार देखा गया है की लोग क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर जो बैंक में रकम रखी हुई होती है उसे भी लुट लेते है. इसलिए किसी जानकार आदमी से ही अपने लिए क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन कीजिए.
Credit card kaise apply karen-
दोस्तों जैसा की आप ऑफलाइन तो बैंक जाकर या किसी क्रेडिट कार्ड बेचने वाले के माध्यम से इसे आवेदन कर सकते है. लेकिन अगर आप खुद से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो यहाँ हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स बता रहे है जिनके माध्यम से आप घर बैठे अपने लिए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन आसानी से कर सकते है:
1. अपने खर्च के बारें में सोचे-
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले आप एक बार दिमाग पर जोर डालिए और सोचिए की आप दिनभर में कहाँ पर ज्यादा खर्च करते है. उदाहरण के तौर पर – होटल, पेट्रोलपम्प या ट्रेवल.
2. बैंक की वेबसाइट पर जाएँ-
जब आपको लगता है की आप इस क्षेत्र में ज्यादा पैसा खर्च कर रहे है तो फिर आप किसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये.
3. क्रेडिट कार्ड चुने-
अब आप वेबसाइट पर जाकर उस क्षेत्र का क्रेडिट कार्ड चुने जहाँ पर आप ज्यादा खर्च करते है. और आपको बता दे की आपके लिए सबसे फायदेमंद जो क्रेडिट कार्ड रहता है वो Rupay क्रेडिट कार्ड रहता है. क्योंकि यह कार्ड आपकी UPI पेमेंट को भी सपोर्ट करता है. इसलिए हमेशा Rupay का क्रेडिट कार्ड लेना ही चुने.
4. Charges पढ़ें-
अब जब आपको अपने क्षेत्र के अनुसार क्रेडिट कार्ड मिल जाता है तो इसके बारें में जरूरी बातें भी जान लीजिए. जैसे की इसकी एक्टिवेशन fee कितनी होगी. या फिर ये कार्ड आपको कितना कैशबैक प्रदान कर सकता है. क्योंकि कई-कई बार लोग जल्दबाजी में कार्ड तो ले लेते है लेकिन इन सब बातों को नहीं जान पाते है. इसलिए पहले इस कार्ड के बारें में सबकुछ जान लेवे.
5. अपनी जरूरी जानकारी भरें-
अब आप अपने कार्ड को चुने और फिर आप बैंक की वेबसाइट पर मांगी गयी आपकी सभी जरूरी जानकारी भरें जैसे- आपका नाम, आधार नम्बर, पैन नम्बर, आपका पता, आपकी आय इत्यादि सभी सही-सही भरें क्योंकि इसके बाद में आपसे एक VIDEO KYC भी करवाई जाएगी.
6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें-
अब आप आगे बढ़ें और जिन-जिन दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए आपको यहाँ पर बोला गया है वो आप अपलोड करें. उदाहरण के तौर पर आपसे E-आधार और बैंक स्टेटमेंट को अपलोड करना होता है. और साथ ही में आपकी एक सेल्फी भी अपलोड करना होता है.
7. आवेदन सबमिट करें-
अब जब आप अपने सभी दस्तावेज और जानकारी अपलोड कर देते है तो एक बार डबल चेक के लिए फिर से इसे ध्यानपूर्वक समझ लें. और जान ले की आपने जो जानकारी दी है उसमे कोई गलती तो नही है. अगर सबकुछ सही है तो आप अंत में सबमिट बटन को दबाकर अपना आवेदन कर दीजिए.
8. KYC वेरिफिकेशन पूरा करें-
जब आप अपना आवेदन कर देते है तो अगले कुछ घंटों में आपके पास बैंक की तरफ से विडियो KYC के लिए आवेदन आएगा. जिसमे आपको अपने साथ पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज रखने होते है. जब बैंक अधिकारी आपको इन्हें दिखाने के लिए बोले तो आप इन्हें दिखाकर अपनी विडियो KYC को पूरा करवा सकते है.
9. क्रेडिट कार्ड प्राप्त करें-
अब जब आपने सभी स्टेप्स कर लिए तो अंत में बैंक द्वारा एक क्रेडिट लिमिट ऑफर की जाती है. जिसे आप एक्सेप्ट करके क्रेडिट कार्ड को अपने घर मंगवा सकते है. और फिर अपने क्षेत्र के हिसाब से इस कार्ड की लिमिट को खर्च करके अच्छा खासा रिवॉर्ड पा सकते है.
क्रेडिट कार्ड से पैसे कैसे निकाले (credit card se paise kaise nikale)-
आमतौर पर दोस्तों ये कार्ड आपको उसी काम में लेना होता है जिस काम के लिए ये बना होता है. लेकिन कई-कई बार जीवन में ऐसी समस्याएं भी सामने आ जाती है जिसकी वजह से इसे ऋण के तौर पर भी काम में ले लिया जाता है. हालाँकि आपको बता दे की ये ठीक नही है लेकिन कहते है न की जरूरत के वक्त गधे को भी बाप बनाना पड़ता है.
इसलिए जब आपके पास जेब में क्रेडिट कार्ड हो तो आप इसे ऐसे समझ लीजिए की ये आपके पास एक ऋण है जिसे आप काम में नही ले रहे है. लेकिन जब जरूरत होगी तब इसे काम में ले लेंगे. अब कई-कई बार हमारे सामने ऐसी परेशानियां आ ही जाती है जिसकी वजह से credit card to bank account ट्रान्सफर करवाना पड़ता है. इसलिए यहाँ हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे है जिसके माध्यम से आप आसानी से rent payment via credit card या credit card to bank account ट्रान्सफर कर सकते है.
1. एप्प डाउनलोड करें-
इसके लिए सबसे पहले आपको एप्प स्टोर पर Mobikwik नाम की एप्प को डाउनलोड कर लेना है. जो की काफी विश्वसनीय एप्प है और पिछले कई वर्षों से अपने ग्राहकों को UPI पेमेंट जैसी सेवाएं दे रही है.
2. वॉलेट पर क्लिक करें-
इसके बाद आपको इस एप्प में लॉग इन हो जाना है. और फिर आपको Wallet के विकल्प को क्लिक कर देना है. यहाँ पर आपको वॉलेट में पैसे भरने का विकल्प मिल जाता है. लेकिन ये तभी मिलता है जब आपकी इस एप्प पर KYC पूरी हुई हो. इसलिए पहले आप इस एप्प पर वॉलेट के लिए KYC पूरी कर लीजिए और फिर आगे बढिए.

3. पैसे भरें-
अब आप Wallet में पैसे भरें. मान लीजिए यहाँ आपने 1000 रूपये भरें है तो आप अब आगे बढ़ जाइये और अपने कार्ड को ऐड कर दीजिए. जिसमे आपको 16 अंकों का code और पीछे का CVV दर्ज करना होता है.

4. चार्जे समझें-
अब ऐसा नही है की आप 1000 रूपये भर रहे है तो आपके कार्ड से केवल 1000 रूपये ही कटेंगे. क्योंकि इस एप्प पर आपसे 2.5% से लेकर 3.5% तक का चार्ज लिया जा सकता है. जिसका मतलब ये हुआ की आपके वॉलेट में तो 1000 रूपये भर दिए जायेंगे लेकिन आपके क्रेडिट कार्ड से पुरे 1030 रूपये के लगभग काट दिए जायेंगे. इसी पहले आप चार्ज को समझे और फिर ही आगे बढ़ें.

5. पैसे अपने बैंक खाते में डालें-
अब जब आपने wallet में पैसा डाल लिया है तब आप इस पैसे को Send Money के विकल्प पर जाकर अपने बैंक खाते में डाल सकते है. जिसके बाद इस पैसे को आप cash के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है.
Note- ठीक इसी प्रकार आप Rent payment via credit card कर सकते है. लेकिन इसमें दिक्कत ये आती है की आप इस पैसे को अपने खाते में नही डाल सकते. और फिर आपको इसके लिए दुसरे व्यक्ति के बैंक खाते पर डिपेंड होना पड़ता है. इसलिए wallet वाला विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा.
क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान-
दोस्तों अब जैसा की हमने ऊपर क्रेडिट कार्ड के बारें में सबकुछ जाना. इसी कड़ी में हम क्रेडिट कार्ड के मुख्य फायदे और नुकसानों के बारें में भी एक नजर डाल लेते है. ताकि आप भविष्य में क्रेडिट कार्ड का सही और समझदारी से उपयोग कर पाए:
फायदे-
क्रेडिट स्कोर अच्छा बनता है: जब आप समय पर अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते है तो बैंक क्रेडिट रिपोर्ट करने वाली कम्पनी को पॉजिटिव रैंकिंग देता है. जिसकी वजह से आपका क्रेडिट स्कोर लगातार बढ़ता है.
खरीद पर छुट मिलती है: जब आप क्रेडिट कार्ड को उसके क्षेत्र के हिसाब से खर्च करते है तो आपको महीने के अंत में अच्छा-खासा रिवॉर्ड देखने को मिल जाता है. जिसकी वजह से आप तुलना करके देखेंगे तो आपको बहुत फर्क नजर आता है.
ईएमआई खरीद पर भी छुट: अगर आप किसी चीज को क्रेडिट कार्ड से EMI पर भी खरीदते है तो आपको यहाँ पर भारी छुट प्रदान की जाती है. जैसा की आजकल Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स कम्पनियां कर रही है.
नुकसान-
उच्च ब्याज दर लगना: अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को केवल पैसे निकालने या वॉलेट में पैसे भरने के लिए इस्तेमाल करते है तो आपको इस पर जैसा की हमने ऊपर बताया है 3.5% तक का ब्याज लग सकता है. जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
छिपे हुए शुल्क लगना: क्रेडिट कार्ड में बहुत से ऐसी हिडन टाइप के शुल्क होते है जो आमतौर पर ग्राहकों को पता ही नही चल पाते है. उदाहरण के लिए आपसे Annual Fee के तौर पर प्रतिवर्ष एक निर्धारित राशी को आपके बिलिंग साइकिल में जोड़ दी जाती है. जिसे आपको आगे चलकर चुकाना पड़ता है. इसलिए हमने पहले भी कहा है की आप जब भी क्रेडिट कार्ड लो तो इसके बारें में सभी charges ध्यानपूर्वक पढ़ लीजिए.
कर्ज के जाल में फंसना: किसी परेशानी के कारण अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में असमर्थ हो जाते है तो बैंक आप पर कई गुना तक तक ब्याज लगाता रहता है. और यहीं सिलसिला 4-6 महीने तक चलता रहता है तो फिर क्रेडिट कार्ड का बिल आप कभी नही चूका पाते है. और फिर आखिर में आप एक कर्ज के जाल में फंस जाते है.
जरूरी सुचना-
Paisa Dost ना तो किसी बैंक का प्रतिनिधित्व करता है ना आपको क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल के लिए प्रेरित करता है. आप अपनी सहूलियत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल में लीजिए. क्योंकि क्रेडिट कार्ड किसी के लिए फायदे का सौदा भी है तो किसी की जीवन भर की कमाई उजाड़ने का तरीका भी है. इसलिए वित्तीय समझ आपकी ही होगी. हमने केवल क्रेडिट कार्ड के बारें में अहम् जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है. इसलिए अगर आपके मन में Credit Card Kaise Banta Hai के बारें में और भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें आसानी से पूछ सकते है.

Mashallah, Aapse behtar koi nhi smjha sakta
Thanks PAISADOST