Repo Rate Meaning In Hindi – जानिए रेपो रेट क्या है और इसका आपके लोन से क्या सम्बन्ध है

Repo Rate Meaning In Hindi - जानिए रेपो रेट क्या है और इसका आपके लोन से क्या सम्बन्ध है

दोस्तों आपने अक्सर न्यूज़ में सुना या पढ़ा होगा रेपो रेट जैसे शब्द के बारें में. क्योंकि हमें अक्सर ये न्यूज़ देखने को मिल जाती है की आज RBI ने रेपो रेट को कम या ज्यादा किया है. लेकिन हम इस शब्द को कभी गहराई से नही समझे. क्योंकि हमको इसके बारें में ज्यादा नॉलेज नही होने की वजह से कभी दिलचस्पी नही दिखाए. परन्तु दोस्तों आपको बता दे की आज के समय में हर कोई व्यक्ति ऋण के चक्कर में उलझा हुआ है.

अब चाहे वह कोई होम लोन हो या पर्सनल लोन हो अथवा कोई अन्य प्रकार का लोन हो इन सब में आजकल लोग उलझे हुए है. या फिर यूँ कहें की सब ने किसी न किसी प्रकार से कोई न कोई लोन ले ही रखा है. इसलिए दोस्तों अगर आपने भी किसी प्रकार का लोन लिया हुआ है तो आपको रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट के बारें में जानना बहुत आवश्यक है. क्योंकि जब इन्हें RBI द्वारा बढाया और घटाया जाता है तो इसका सीधा असर आपके फ़िलहाल चल रहे लोन की क़िस्त पर पड़ता है.

हालाँकि हम निचे इस लेख के माध्यम से इसके बारें में डिटेल से जानेंगे की आखिर रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट घटने और बढ़ने से आपके ऋण पर क्या कुछ असर पड़ता है. क्योंकि ये लेख स्पेशल इसी विषय पर हमने लिखा है जिसमे आप लोग – रेपो रेट क्या है (Repo Rate Meaning In Hindi), रेपो रेट किसे कहते हैं और bank rate and repo rate difference को आसानी से जान सकेंगे.

और इस लेख को पढने के बाद उम्मीद है की भविष्य में जब भी लोन के लिए बैंक के पास जाए तो रेपो रेट के बारें में जरूर चर्चा छेड़ेंगे. क्योंकि दोस्तों रेपो रेट में ही वह छुपा हुआ सत्य है जिसका कम ही लोग जिक्र कर पाते है. और फिर जब उनके चल रहे लोन को महंगा कर दिया जाता है तो बाद में पछताते है.

What is repo rate and reverse repo rate-

ये दोनों प्रकार की ब्याज दरें कुलमिलाकर ऐसी होती है जिन पर RBI की हर समय नजर रहती है. क्योंकि RBI हमेशा देश में चल रही महंगाई और खर्चों के बारें में मॉनिटर करता रहता है. और इसलिए वह समय-समय पर इन ब्याज दरों में परिवर्तन करता रहता है ताकि आम आदमी पर कोई भी आर्थिक बोझ ना पड़ें और वह अपने जीवन को एक नार्मल व्यक्ति की तरह चलाता रहे.

आपको बता दे की RBI की इन्ही नीतियों के कारण हमारे देश ने पिछले 7 वर्षों में जो दुनियाभर में संकट खड़े हुए थे उनमे हार नही मानी. फिर चाहे कोरोना का समय हो या दुनियाभर में चल रहे युद्द हो क्योंकि RBI हमेशा देश की जनता के हित में फैसला लेता है इसलिए देश की अर्थव्यवस्था दुसरे देशों की तरह डगमगाती नही है.

रेपो रेट किसे कहते हैं (Repo Rate Meaning In Hindi)-

देखिये दोस्तों इसे अगर हम एकदम सरल शब्दों में समझें तो रेपो रेट वो दर होती है जिस ब्याज दर पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किसी सरकारी या प्राइवेट को लोन दिया जाता है. अब इसमें होता ये है की जैसे आम आदमी को पैसे की जरूरत पड़ती है तो हम भी बैंक के पास लोन लेने के लिए पहुँच जाते है. इसी प्रकार बैंक को भी जब पैसे की जरूरत पड़ती है तो वो भी RBI के पास पैसे उधार लेने के लिए पहुँच जाता है.

आप सबको पता है की जब आम आदमी पैसे उधार लेने के लिए बैंक के पास जाता है तो उससे कुछ न कुछ गिरवी रखवाकर ही लोन दिया जाता है. ठीक इसी प्रकार जब बैंक भी RBI के पास पैसे मांगने जाता है तो उसे भी कुछ न कुछ गिरवी रखकर ही लोन दिया जाता है. और बैंक को जिस ब्याज दर पर RBI द्वारा लोन दिया जाता है इसे ही सीधी भाषा में रेपो रेट कहा जाता है. उम्मीद है की अब आप रेपो रेट क्या है? समझ चुके होंगे.

चलिए अब बात करते है आगे की अब जब मान लो की फ़िलहाल बैंक को 5% वार्षिक दर से लोन RBI की तरफ से दिया जा रहा है तो बैंक अब आम आदमी को इसी लोन को काम में लेते हुए ब्याज दर बढाकर पेश करता है. और इसी प्रकार बैंक की कमाई होती रहती है. क्योंकि बैंक को RBI की तरफ से से सस्ता लोन मिल जाता है. लेकिन उसे अब आम आदमी को लोन देने के लिए ब्याज दर बढाकर अपनी कमाई करनी होती है.

आपको बता दे की Repo rate change भी समय-समय पर होती रहती है. इसमें ऐसा नही है की जब एक बार लोन ले लिया तो वैसी ही रेपो रेट हमेशा रहेगी. repo rate change करने का पूरा का पूरा श्रेय RBI को जाता है. क्योंकि RBI हमारे देश की अर्थव्यवस्था का ऐसा मानकर चलो की प्रधानमंत्री है. इसलिए RBI हमेशा वो फैसला करता है जिसका जनता व देश का अच्छे से भला हो सके.

रिवर्स रेपो रेट क्या होती है?

दोस्तों ये भी RBI का ही एक टूल है. अब जैसा की ऊपर आपने सिर्फ रेपो रेट के बारें में पढ़ा जिसमे RBI द्वारा बैंकों को जरूरत पड़ने पर लोन प्रदान किया जाता है. लेकिन रिवर्स रेपो रेट वो टूल है जिसमे बैंक RBI के पास पैसा जमा करके ब्याज का पैसा कमाते है. और ये जो रिवर्स रेपो रेट का टूल है इसे RBI द्वारा तभी इस्तेमाल में लाया जाता है जब देश में फालतू के खर्चे बढ़ जाते है.

और इसका नतीजा ये होता है की देश में महंगाई बढ़ जाती है. जिसके बाद इसी महंगाई को रोकने के लिए RBI द्वारा रिवर्स रेपो रेट के टूल को इस्तेमाल किया जाता है. ताकि बैंक जनता में पैसे ना बांटकर अब RBI के पास जमा करे जहाँ से बैंकों को अब अच्छा रिटर्न मिलेगा. क्योंकि इस दौरान RBI द्वारा रिवर्स रेपो रेट की ब्याज दरों को इतना बढ़ा दिया जाता है जिसकी वजह से बैंक लालच में आकर फिर से अपना पैसा RBI के पास ही जमा करने में लग जाते है.

और इसके बाद जब जनता को लोन के रूप में ज्यादा पैसे नही मिलेंगे तो चीजों के भाव भी नही बढ़ेंगे और महंगाई कुछ हद तक कण्ट्रोल में आ जाती है. तथा साथ में जनता भी फालतू के खर्चों को करना बंद करेगी और अच्छे इन्वेस्टमेंट पर अपना फोकस करेगी. जिसके बाद देश की अर्थव्यवस्था डगमगाने से बच जाती है. और इसका ध्यान RBI पुरे तरीके से रखता है.

आपको बता दे की इन दोनों रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाने घटाने के बारें में RBI प्रतिवर्ष 4 मीटिंग करता है. और फिर सभी कमेटी के मेम्बर सलाह करके इसे बढ़ाने और घटाने के बारें में विचार विमर्श करते है. हालाँकि जब कोई आपातकाल की स्थिति आती है तो इन मीटिंग को जल्द भी कर लिया जाता है ताकि देश की जनता का जल्द से जल्द भला हो सकें.

इसी कड़ी में आपने देखा होगा कोरोना के काल में RBI ने इन दरों को काफी हद तक घटा दिया था जिसके बाद लोगों के हाथ में पैसे आने लगे और फिर से देश की अर्थव्यवस्था को एकदम से बूस्ट देखने को मिला था. ये सब रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट का ही कमाल है.

Repo Rate Change के फायदे & नुकसान-

अब जैसा की दोस्तों आपने ऊपर पढ़ा और हमको समझ आया की जब repo rate change होती है तब बैंक पर जो लोन लेते है उन पर असर जरूर पड़ता है. क्योंकि repo rate change करने के बाद या तो बैंकों के लिए RBI से ऋण लेना या तो सस्ता हो जाएगा या फिर महंगा हो जाएगा. तो दोस्तों अब ऐसा तो है नही की जब बैंकों को RBI से ऋण पहले की तुलना में महंगा मिलेगा तो आपको भी अब बैंक सस्ता लोन ही दिए जायेंगे. क्योंकि बैंकों को भी तो अपना प्रॉफिट कमाना है. इसलिए अब जो बैंक आम आदमी के साथ करते है वो फायदे नुकसान जान लीजिए:

फायदे-

EMI कम हो जाएगी: जब RBI द्वारा रेपो रेट को कम कर दिया जाता है तो जाहिर सी बात है की अब बैंकों को भी सस्ती दर पर ऋण मिलेगा. इसलिए अभी जो आपके ऋण की EMI चल रही है वो सस्ती हो जाएगी. लेकिन ध्यान रहे की इसके लिए आपके लोन की दर को Fixed की जगह Floating रेट पर रखना होगा.

नया ऋण सस्ता हो जाएगा: अब जब रेपो रेट कम होगी तो बैंक भी अपने ग्राहकों को ज्यादा ऋण प्रदान करने लगेंगे. क्योंकि अब बैंकों के पास RBI द्वारा भर-भरके पैसे हाथ में आ रहे होते है. जिसकी वजह से बैंक खुद नए लोन की ब्याज दरें घटा देते है और फिर आम आदमी अपनी जरूरत के लिए कम दर का नया लोन ले लेता है.

नुकसान-

EMI बढ़ जाएगी: ये चीज तभी होती है जब आपने पहले से ऋण लिया था और उसमे आपने लोन की दर को Fixed की जगह Floating रखा था. क्योंकि जब रेपो रेट बढती है तो तुरंत प्रभाव से आपकी EMI की राशी भी बढ़ जाती है. हालाँकि आपकी दर FIX रहती है तो रेपो रेट के बढ़ने घटने से आपको कोई फर्क नही पड़ता है.

ऋण चुकाने की समयावधि बढ़ सकती है: ये चीज तब होती है जब कोई बड़ा लोन हो. क्योंकि बैंक खुद भी जानते है अगर Floating रेट पर रखे हुए ऋण की EMI राशी बढ़ा दी तो अब ग्राहकों के लिए चुकाना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए बैंक अब आपके लोन चुकाने की समयावधि को बढ़ा देते है. जिसकी वजह से आपको 1-2 साल अपने फ़िलहाल चल रहे लोन को और चुकाना पड़ता है. हालाँकि इसमें EMI उतनी ही जमा होती है जो की पहले होती थी.

नया लोन महंगा हो जाएगा: अब जब बैंकों को RBI से ही ऋण लेना महंगा हो जाएगा तो फिर आपको बैंक थोड़ी छोड़ देंगे. क्योंकि बैंक हमेशा अपना प्रॉफिट पहले देखते है. इसलिए जैसे ही रेपो रेट बढती है तो नए लोन की दरें भी तुरंत प्रभाव से बढ़ा दी जाती है. जिसकी वजह से जब आप बैंक में नया लोन लेने के लिए जाते है तो 1-2 % पहले की तुलना में महंगी दर पर मिलता है.

Repo rate effect on home loan EMI calculator-

अब आप उदाहरण से समझें पहले से चल रहे लोन की EMI बढ़ने के बारें में. दोस्तों मान लीजिए आपने बैंक से 10 लाख रुपये का होम लोन लिया है और लोन की अवधि 20 वर्ष है और शुरुआती ब्याज दर 9% सालाना है और आपकी जो ब्याज दर है वो Floating है, तो…

अब RBI ने रेपो रेट को 0.25% बढ़ा दिया है.

इस वजह से बैंक आपकी ब्याज दर 9% से बढ़ाकर 9.25% कर देता है.

पहले आपकी EMI जा रही थी- ₹8,997

लेकिन अब नई EMI होगी- ₹9,159

bank rate and repo rate difference

इस प्रकार हम समझ सकते है की हर महीने आपको ₹162 ज्यादा देने होंगे.

और यहीं सिलसिला 20 वर्ष के लिए चलता रहा तो…

20 X 12 = 240 महीने
240 X 162 = 38880 रूपये

अब जो आपका लोन है वो कुल आपको 38880 रूपये और महंगा पड़ेगा. और ये सब आपको फिर से बता दे की तभी सम्भव होता है जब आप लोन के agreement में Floating ब्याज दर को चुन लेते है.

हालाँकि इसका फायदा भी आपको मिलता है जब रेपो रेट को RBI द्वारा कम कर दिया जाता है. तो बैंक आपको आपकी EMI में कुल 160 रूपये तक का फायदा दे सकते है.

what is repo rate and reverse repo rate

निष्कर्ष-

उम्मीद है की दोस्तों इस लेख के माध्यम से हम आपको रेपो रेट क्या है (Repo Rate Meaning In Hindi) के बारें में विस्तार से समझाने में कामयाब हो पाए है. अगर आपका और भी कोई सवाल रेपो रेट से जुड़ा हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछकर जवाब ले सकते है. इसके अलावा आप ध्यान रखें की जब भी कोई नया ऋण लेने जाए तो पहले अपनी ब्याज दर को Fix या Floating रखने के बारें में जरूर सोचें. क्योंकि एक बार जब आप लोन के agreement को Sign कर देते है तो बाद में इस ब्याज दर को बदला नही जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *