दोस्तों आजकल मानों की सस्ती चीजें आँख मूंदकर खरीदना हर किसी का ट्रेंड सा बन चूका है. और इसलिए आपके लिए ऑनलाइन ई-कॉमर्स कम्पनियां आए दिन लुभावने ऑफर लाती रहती है. ताकि आप इन चीजों को आँख मूंदकर खरीदते रहो. क्योंकि हम सब जानते है हमारे देश में अगर कोई चीज डिस्काउंट पर मिले तो सब मानों टूटकर पड़ते है.
और इसका नतीजा ये होता है की फिर इसी चीज की कालाबाजारी शुरू हो जाती है. अब ऑनलाइन ही बात करें तो जब JIO की सिम आई थी फ्री डाटा देने के लिए तो मानों लम्बी-लम्बी कतारे लगी होती थी दुकानों के बाहर. और फिर नतीजा ये हुआ की सिम कार्ड तो फ्री का था एकदम लेकिन दुकानदारों ने फायदा उठाते हुए इस सिम कार्ड के भी पैसे लेने शुरू कर दिए थे. और सबसे गजब बात ये थी की इस फ्री में मिलने वाली सिम कार्ड के सभी ग्राहकों ने पैसे तक दिए थे. ताकि जल्द से जल्द फ्री डाटा और कालिंग का फायदा लिया जा सके.
ठीक ऐसे व्यवहार का फायदा भी ये आजकल ऑनलाइन ई-कॉमर्स कम्पनियां आपसे उठाना चाहती है. क्योंकि ये आपको लगातार किसी भी त्यौहार पर या किसी स्पेशल दिन पर आपके लिए ऐसी सेल लेकर आती है जिसकी वजह से आप अपनी खरीदने की समझ खोकर इन चीजों को आख़िरकार खरीद ही लेते है. और फिर जब इन चीजों का भुगतान करना होता है तब आपको no cost emi meaning पता चल पाता है.
बरहाल दोस्तों हम आपको डराने के लिए ये लेख नही लिख रहे है बल्कि आपकी समझ को बेहतर बनाने के लिए ये स्पेशल लेख लेकर आये है ताकि आपका What is no cost emi यानी no cost emi kya hota hai का सवाल आसानी से सुलझ सके. क्योंकि इस लेख में हम आपको Zero Cost EMI पर मिलने वाली वो सच्चाई बताने वाले है जिसकी वजह से आप भविष्य में इन चीजों को सस्ते में खरीदने से पहले समझदारी जरूर दिखायेंगे.
What is no cost emi?
सबसे पहले तो आपका यहीं सवाल हम सोल्व कर देते है क्योंकि सबके मन में यहीं सवाल होता है की आखिर ये Zero Cost EMI वाली बला है क्या जो हमको हर किसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर देखने को आसानी से मिल जाती है. तो दोस्तों आपको बता दे की जब इस Zero Cost EMI में तीन लोग शामिल होते है, जो इस प्रकार है:
पहला. ब्रांड
दूसरा. बैंक
तीसरा. आप खुद (खरीददार)
अब दोस्तों होता ये है की जब कोई ब्रांड उदाहरण के लिए मोबाइल बनाया है तथा उसे अब इस मोबाइल को ज्यादा से ज्यादा बिकवाना है. और इस प्रकार बेचना है की इसकी लगभग यूनिट खत्म हो जाए. इसलिए ये ब्रांड सबसे पहले ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से सम्पर्क करते है. और जब ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट इस मोबाइल को बेचने के लिए allow कर देती है तब वो भी ब्रांड से कुछ कमीशन की शर्ते रख लेती है.
और इसके बाद ब्रांड खुद ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट की शर्तों को कबूल कर लेता है. और अब ब्रांड के मोबाइल को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिखाया जाता है. ऐसा इसलिए ताकि बहुत सारे लोग इस चीज को खरीद सके. लेकिन जब ज्यादा लोग इसमें दिलचस्पी नही दिखाते है तो ब्रांड फिर से ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से सम्पर्क करके इसको No Cost EMI वाले सेक्शन में डलवा देता है.
और इसके साथ ही ब्रांड किसी बैंक से बात करता है. क्योंकि अब ब्रांड को मोबाइल बेचने के लिए कोई न कोई लुभावना ऑफर देना पड़ेगा. इसलिए बैंक तथा ब्रांड के साथ इसको लेकर सांझेदारी हो जाती है. और आमतौर पर सांझेदारी में यहीं होता है की अगर ये मोबाइल No Cost EMI पर लोग लेंगे तो उन्हें टुकड़ों में पैसे जमा करवाकर भी चीज दे दी जाएगी. यानी की आप इस मोबाइल को खरीदने के लिए किश्तों का भी इस्तेमाल कर सकते है.
अब जब मान लो की ये मोबाइल 1 लाख रूपये का था. इसलिए अब जब बैंक भी ब्रांड का सांझेदार बन गया तो वो भी आपको किश्तों में भुगतान करने का विकल्प दे रहा है. इसलिए बहुत सारे लोग इस चीज को खरीद लेते है. क्योंकि बैंक आपको कुल 12 महीने या 24 महीने के लिए किश्तों का विकल्प उपलब्ध करवाता है. जिसमे ग्राहक की किश्ते ऐसे बनाई जाती है जैसे की कुल मिलाकर ग्राहक को केवल 1 लाख रुपया ही देना पड़े.
अब इससे अच्छा मौका तो आपको पता ही है कौन हाथ से जाने देगा. इसलिए लोग बैंक के इस लुभावने ऑफर को स्वीकार कर लेते है. तथा इसके बाद पैसे न होते हुए भी मोबाइल को किश्तों के बेस पर अपना बना लेते है. उम्मीद है की आपको इस उदाहरण से no cost emi kya hota hai के बारें में बराबर जानकारी मिल गयी होगी.
Is no cost emi really no cost-
अब जब आपने ऊपर No Cost EMI से सम्बन्धित मोटी-मोटी बातों के बारें में जान ही लिया है तो क्यूँ न अब आपके सामने इस No Cost EMI की पूरी सच्चाई भी बता दी जाए. तो दोस्तों आपको बता दे की कोई भी चीज बैंक आपको मुफ्त में नही देता है. ये बात पढ़कर आप डरिये नही क्योंकि अगर आपकी किश्त चुकाने की क्षमता है तो आप बिलकुल भी मत डरिये और अगर आपकी क्षमता कम है तो आपका डरना लाजमी है.
ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि किश्तों पर चीज वहीँ लोग आम तौर पर लेते है जिनके पास फ़िलहाल देने को पुरे पैसे नही होते है. और ऐसे लोगों की जिन्दगी आपको पता ही है थोड़ी सी लाइफ में समस्या आए तो पुरे परिवार की अर्थव्यवस्था डगमगा जाती है. इसलिए भविष्य में किश्त भरने के लायक नही बचते है. और इसका नाजायज फायदा बैंक भरपूर उठाते है.
अब आप पहले तो इसे ऐसे समझों की आपके फ़ोन की कीमत थी- 1 लाख रूपये
आपको किश्ते चुकानी है – 10
हर किश्त में आपको- 10 हजार रूपये देना है
यहाँ तक तो सब कुछ ठीक है लेकिन अब आगे का खेल समझो. जब आप मोबाइल खरीदने के लिए किश्त बनवाते है तो आपसे एक processing fees भी ली जाती है. जो की 100 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक भी जा सकती है. ये बैंक पर डिपेंड करता है की वो कितना आपसे processing fees के नाम पर चार्ज करता है.
तो….
processing fees हुई – 1000 रूपये
processing fees पर gst – 180 रूपये
कुल हुए – 1180
अब फ़ोन आपको पड़ा – 101180 रूपये का
इसके अलावा जो किश्त आपकी क्रेडिट कार्ड से कटेगी उस पर जो ब्याज लग रहा है उस पर जो GST लगेगी वो भी आपको ही चुकानी पड़ेगी. जो लगभग ऐसे केस में आपके कुल 10 महीनों की किश्त में 1590 रूपये के आसपास हो जाएगी.
तो अब कुल कीमत हुई – 101180 + 1590 = 102770 रूपये
अब दोस्तों जो मोबाइल आपको केवल 1 लाख रूपये का दिया जा रहा था उसमे ये सभी उपरोक्त चार्ज लगते ही लगते है. जिसका ग्राहक कभी भी विरोध नही करता है. क्योंकि उसे ऐसे एक्साइटमेंट में उलझा दिया जाता है की वो चाहकर भी अब मोबाइल को लेने से मना नही कर सकता है. इसलिए ये कहना गलत है की No Cost EMI पर आपको उतना ही पैसा भरना होता है जितना दिखाया जाता है. बल्कि उपरोक्त कैलकुलेशन को समझकर हम कह सकते है की No Cost EMI में भी आपको अलग से COST भरनी होती है.
किश्त छूटने पर-
अगर कोई किश्त आपसे छुट गयी तब दोस्तों आपको बता दे की क्रेडिट कार्ड का जो ब्याज होता है वो 12% से लेकर 72% प्रतिवर्ष के रूप से लिया जाता है. तो असली खेल आपको पता ही है. क्रेडिट कार्ड (no cost emi credit card) ऐसी चीज है जिस पर बैंक खुद चाहते है की ग्राहक चाहकर कोई न कोई EMI मिस करे और हम उस गलती का भरपूर फायदा ले सके.
तो अगर आपने मानकर चलिए की 1 EMI 10000 रूपये की मिस कर डाली. अब आपके अगले बिलिंग साइकिल में जो-जो charges वसूले जायेंगे वो इस प्रकार है:
EMI का ब्याज = 600 रूपये (72% सालाना)
ब्याज पर GST = 108 रूपये
कुल हुए = 708 रूपये
नोट- ये गणना केवल 1 EMI छुट जाने पर की गयी है. इसके अलावा किसी परिस्थिती में 2-4 EMI छुट जाएगी तो आपसे ऐसा भारी भरकम चार्ज लिया जाएगा जो आपके मोबाइल की कीमत से 1.5 गुना तक जा सकता है. इसलिए ध्यान रखें की कभी भी क्रेडिट कार्ड की कोई EMI मिस ना करें.
Zero Cost EMI के फायदे और नुकसान-
दोस्तों ऐसा नही है की zero cost emi वाला प्लान केवल एक घाटे का ही सौदा है. क्योंकि अगर हम थोड़ी सी समझदारी दिखायेंगे तो ये हमारे लिए फायदे का सौदा भी बन सकता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है की हमें इतनी तो वित्तीय समझ होनी चाहिए जिसकी वजह से हम इसका उपयोग ढंग से कर सके. निचे आप Zero Cost EMI के फायदे और नुकसान बेहतर तरीके से समझें.
फायदे-
एक साथ ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते: जब कोई मध्यम वर्ग का आदमी किसी महंगी चीज को खरीदता है तो उसे एकदम से ज्यादा पैसे नही देने पड़ते है. उल्टा वह किश्तों में आसान भुगतान से महंगी चीज को खरीदकर घर ला सकता है.
जमा पैसे कहीं और लगा सकते है: मान लीजिए कोई व्यक्ति इक्कठे पैसे ना देकर चीज को Zero Cost EMI पर खरीद लेता है. और जमा पैसों को कहीं पर इन्वेस्ट कर देता है जहाँ से महीने का अच्छा रिटर्न आ रहा हो तो ये फायदे का सौदा है.
बिना ब्याज के सामान खरीद सकते है: यहाँ से आप महंगे सामान को भी अपनी सहूलियत के हिसाब से EMI में भुगतान कर सकते है. क्योंकि यहाँ आपको बिना ब्याज के कोई चीज मिल रही है वो भी किश्तों पर.
नुकसान-
भांति-भांति की फीस: यहाँ पर आपसे अलग-अलग प्रकार के कई charges लिए जाते है जिनमे Processing fees और GST ये सब मिलकर आपके लिए महंगा सौदा बन जाता है.
डिस्काउंट नही मिलता है: जैसा की अगर कोई चीज नकद पैसे देने पर 95000 हजार की मिल रही है तो वो चीज आपको Zero Cost EMI पर कुल 1 लाख रूपये की ही पड़ेगी. क्योंकि Zero Cost EMI के विकल्प में आपको डिस्काउंट जैसा विकल्प नही मिल पाता है.
क्रेडिट लिमिट ब्लॉक: एक बार अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को no cost emi credit card के रूप में जुड़वा लेते है तो अब आपके लिए इसकी लिमिट जब तक ये लोन पूरा नही हो जाता है तब तक ब्लाक कर दी जाती है.
निष्कर्ष-
दोस्तों इस सम्पूर्ण लेख में हमने What is no cost emi के बारें में विस्तार से जाना. और साथ में इसकी गणना तथा फायदे नुकसान के बारें में भी बखूबी जान लिया है. इसलिए अगर आपको लगे की आप इन बातों को ध्यान में रखकर Zero Cost EMI के विकल्प से चीज खरीदने में फायदे में रहोगे तभी आप किसी चीज को इस हिसाब से खरीदिये. क्योंकि फालतू में किया गया कोई भी खर्चा आपको भविष्य में वित्तीय संकट में डाल सकता है. इसके अलावा आपका और कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से आसानी से पूछ सकते है.
