हेल्लो सभी को, दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है सभी कर्मचारियों के लिए पीएफ ही एक ऐसा फंड होता है जिसे चाहते हुए भी कई लोग निकालना नही चाहते है. क्योंकि इस फंड में प्रतिमाह के तौर पर जहाँ पर आप कार्यरत है उस कम्पनी या संस्थान द्वारा धनराशि जमा की जाती है. और इस धनराशी पर ऐसा ब्याज मिलता है जो किसी और सरकारी स्कीम में नही मिल पाता है. लेकिन अब EPF Withdrawal Rules बदल दिए गये है.
हालाँकि पहले जब आप अपने पीएफ निकालने के लिए कई सारी लिमिट्स को पूरा करना पड़ता था. जैसे की आपकी उम्र के हिसाब से, आपकी नौकरी कितने साल की है और आपने कितनी बार पैसा निकाल लिया ये सब लिमिट लगाकर आपको दोबारा जल्दी पैसे नही निकालने देते थे. और इसका फायदा ये होता था की जब आप पैसे नही निकालोगे तो आपको भविष्य में कभी भी पैसे की जरूरत महसूस होगी तो आपके पास पीएफ का पैसा ही है जो सुरक्षित रूप से चुपचाप अपना ब्याज पर ब्याज बना रहा है.
लेकिन अब जब से 19 नवम्बर 2026 से EPF Withdrawal Rules लागू हुए है तब से ऐसा लगता नही है की कोई कर्मचारी अपनी बचत को पीएफ खाते में सुरक्षित रख पाएगा. क्योंकि इस ज़माने में हर किसी को पैसे की जरूरत महसूस होने लगी है. और पैसे की मुश्किल में लोग ऐसी चीज देखते है जहाँ पर पैसा आसानी से अर्जित किया जा सकें. और वो जगह एक पीएफ ही है क्योंकि अब नियमों में ढिलाई देने की वजह से हर कोई इसे निकालना चाहेगा.
खैर दोस्तों बचत करना हर किसी के बस की बात नही है. लेकिन आजकल की जरूरतें भी बहुत बड़ी हो चली है. इसलिए कुछ हद तक नियमों में ढिलाई देना भी ठीक है. फिर भी आपका Paisa Dost तो आपसे यहीं कहना चाहेगा की आपको अगर पैसे की शौक करने के लिए जरूरत हो तो पीएफ के पैसे ना किया जाए तो ही ठीक रहेगा. इसके अलावा अगर कोई आपातकाल की स्थिति बन गयी है तो आप आसानी से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते है.
इस लेख में हम आपको बदले हुए EPF Withdrawal Rules के बारें में विस्तार से बतायेगे. जैसे की पहले तो क्या नियम थे और अब इन्हें बदलकर कैसा कर दिया गया है. इसके अलावा हमने आपके लिए इससे पहले एक लेख लिखा था आसानी से पीएफ का पैसा निकालने के बारें में तो आप उस लेख को पढ़कर आसानी से घर बैठे ही अपने पीएफ के पैसे को जरूरत के अनुसार निकाल सकते है.
Advance PF Withdrawal Rules-
दोस्तों पीएफ को निकालने के लिए आप सरकार को कोई एक कारण बताकर अपना पैसा निकाल सकते है. जिनमे- बीमारी, शादी, घर बनवाना इत्यादि काम शामिल होते है. क्योंकि बीमारी के उद्देश्य से निकाले जाने वाले पैसे को बिना किसी रोक टोक के जल्द से जल्द सेटल किया जाता है. इसलिए लगभग लोग इसी कारण को चुनते है. लेकिन अगर आपको जरूरत हो तो ही आप अपने हिसाब से पैसे निकालने का उद्देश्य चुने. पढ़ें पीएफ निकालने के नए नियम:
नियम 1: उम्र को लेकर छुट-
इस नियम के अनुसार EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है. इसका मतलब ये हुआ की अब कोई भी 55 बरस से कम का कर्मचारी पहले जहाँ अपने कुल पीएफ की राशी का 75 प्रतिशत तक का हिस्सा ही निकाल सकता था. लेकिन अब वह कुल राशी का 90 प्रतिशत (pf advance withdrawal limit) हिस्सा निकलवा सकते है.
नियम 2: केवल 2 महीने बेरोजगार होने पर-
इस नियम के अनुसार अब EPFO मेंबर्स को बेरोजगारी से जुड़े पीएफ विड्रॉल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. और अब नए बदलाव के बाद अगर कोई व्यक्ति पिछले 2 महीने से बेरोजगार है तो वह अपना पैसा निकाल सकता है. हालाँकि इससे पहले ये लिमिट 1 साल की थी. इसका मतलब अगर आपका PF में 2 महीने पहले अकाउंट बना है तो आप तीसरे महीने अपना पैसा निकाल सकते है.
नियम 3: जल्द पैसा खाते में आएगा-
इस नियम के अनुसार अगर आप ऑनलाइन ही अपने पीएफ पैसे को निकलवा रहे है तो आपका पैसा पहले की तुलना में जल्द ही आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा. लेकिन इसके लिए जरूरी है की आपके सभी कागजात और नाम वगेरह सब सही होने चाहिए. इसके अलावा आपके पास एक चालू खाता भी होना चाहिए जहाँ आप आए दिन लेनदेन करते है.
EPF Withdrawal Rules – प्रमुख नुकसान
दोस्तों आपको हर जगह पर इन नए EPF Withdrawal Rules के फायदे पर फायदे ही बताये जा रहे है. और कोई भी आपको इन नियमों का नुकसान नही बता पा रहा है. इसलिए अगर आप भी अपने पीएफ पैसे को बिना कुछ सोचे समझे ही निकलवा रहे है तो जरा निम्नलिखित नुकसानों पर भी गौर कर लीजिए:
1. आर्थिक सुरक्षा में कमी-
अगर आप बिना किसी वजह के ही अपने पैसे को निकलवा रहे है तो आपको बता दे की जब आपको सच में जरूरत होगी जैसे की – नौकरी छूटने, बीमारी या किसी अन्य आपातकाल की स्थिति में तब आपके पास पर्याप्त धनराशी नही होगी. क्योंकि ये भविष्य निधि है इसलिए इसे सम्भालकर ही निकलवाने के बारें में सोचे.
2. रिटायरमेंट के लिए कम पैसा-
अब जब 90% राशी आप युवा उम्र में ही निकाल लोगे तो जब कम्पनी से सेवानिवृत्त होंगे तब आपको उतना पैसा नही मिलेगा जितना पहले के नियमों के अनुसार दिया जाता था. क्योंकि आपने अपनी जेब तो खाली जवानी में ही कर दी थी. अब बुढ़ापे में जो आपका सहारा बन रहा है उसे आप छेड़ने जा रहे हो.
3. टैक्स देना पड़ेगा-
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की जब आप 50 हजार से ऊपर की धनराशी यहाँ से निकालते है तो आपको 10% TDS देना होता है. लेकिन अब जब आप 90% तक पैसा निकालोगे तो जाहिर है की आपका पैसा 50 हजार से उपर ही होगा. इसलिए जितना हो सके उतना कम पैसा ही निकालने के बारें में सोचे.
PF Claim Settlement Time-
कई लोग पीएफ से पैसे निकलवाने के बाद ये सोचते रहते है की ये पैसा कब तक उनके खाते में क्रेडिट हो जाएगा. तो दोस्तों इसका सीधा सा जवाब है अगर आपने ऑनलाइन अपने पैसे के लिए क्लेम किया है तो आपका क्लेम 2-4 दिन में सेटल हो जाता है. हालाँकि कई-कई केस में इसमें कुल 7 दिन भी लग सकते है.
इसके अलावा आपने ऑफलाइन ही अपने पैसे को निकालने के लिए आवेदन किया है तो इस स्थिति में आपके पैसे को बैंक खाते में पहुँचने में कुल 20 दिन तक का समय लग सकता है. क्योंकि ऑफलाइन की प्रक्रिया बहुत ही धीमे होती है इसलिए आपको जरूरत हो तो आप हमेशा ऑनलाइन माध्यम ही चुने. जिससे आपको जल्द से जल्द पैसा मिल सके.
Process to withdraw pf-
दोस्तों जैसा की हमने आपको इससे पहले भी कहा है की हमने आपके लिए एक अलग से पीएफ का पैसा निकालने के लिए लेख लिखा हुआ है. जिसका लिंक हम यहाँ आपको निचे दे देंगे. इस लेख को आप पूरा पढ़कर और पूरी प्रोसेस जानकर आराम से आप अपने मोबाइल से घर बैठे ही पीएफ के पैसे को निकाल सकते है. और ध्यान रहे की आप कभी भी UMANG एप्प और EPFO की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहीं पर भी अपना UAN नम्बर तथा पासवर्ड सांझा ना करें.
क्योंकि ऑनलाइन बाजार में बहुत सी ऐसी एप्प और वेबसाइट है जो हुबहू EPFO जैसी ही दिखती है. इसलिए जब भी आप अपना UAN नम्बर तथा पासवर्ड दर्ज करने जाए तो कम से कम वेबसाइट का यूआरएल जरूर चेक कर लें.
Read Also – घर बैठे पीएफ निकालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया
निष्कर्ष-
दोस्तों हो सकता है की बढती महंगाई को लेकर सरकार ने EPF Withdrawal Rules लाकर पीएफ के पैसे निकलवाने के लिए इतनी सारी छुट दी हो. लेकिन समझदारी आपकी इसी में ही है की आप जब कहीं से पैसे की व्यवस्था न हो तभी पीएफ के पैसे को निकालने के बारें में सोचे. क्योंकि जो आज पीएफ की बचत कर रहे हो वो आपके बुढापे को संवार सकती है. समझदार बनिए और कम से कम जागरूक बनिए.
