देखिये दोस्तों आजकल हम सब जानते है की हर किसी का घर केवल ऋण पर ही चलता है. हालाँकि इसके बहुत सारे कारण हो सकते है. लेकिन कई-कई बार लोग दूसरों को दिखाने के चक्कर में खुद कर्ज में डूब जाते है. अब इसका जिम्मेदार तो हम खुद ही होंगे. लेकिन जरूरी ये हो गया की अगर किसी पड़ोसी ने नई कार खरीदी है तो इसके एवज में हम भी उसे दिखाने के लिए वैसी ही कार खरीद कर लायेंगे.
अब बैंक तो मानों हर किसी चीज पर ऋण देने के लिए तैयार रहते है. फिर चाहे आप कोई भी काम करो उस काम के लिए आपको स्पेशल ऋण मिल ही जाता है. हालाँकि हम यहाँ पर कार के लिए लोन की बात कर रहे है तो दोस्तों आपको बता दे की जब आप कार खरीदने के लिए जाते है तब शोरूम के बाहर लोन देने वाले इतने लोग बैठे रहते है जितने तो उस बाजार में कार के शोरूम नही होते है.
इसका सीधा सा कारण है की जनता को कर्ज में डूबाकर सीधा मुनाफा कमाया जाए. अब बैंक को इस बात से कोई फर्क थोड़ी पड़ेगा की जो कार ले रहा है उसके घर की इतनी आय है या नही की वो इस कर्ज को वापस चूका दें. लेकिन इन सब बातों को नजरअंदाज करके भी बैंक या प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां ऋण देने के लिए आगे रहती है. और इसका नतीजा ये होता है की ये कर्ज फिर जिसने कार ली है उससे समय पर नही चुक पाता है.
इस कारण से जब Loan recovery agent कार लेने वाले व्यक्ति को बार-बार कॉल और धमकी देकर प्रताड़ित करते रहते है. अब इसी वजह से सोसाइटी में बदनामी न हो इसलिए कई-कई लोग तो बैंक की इस प्रकार की वसूली से तंग आकर जान तक दे देते है. अब इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए दोस्तों अगस्त महीने में RBI Loan Recovery Rules 2027 जारी किये गये थे. जिसमे ऋण लेने वाले ग्राहकों के हित क्या कुछ रखा गया है हम इस लेख के माध्यम से इन्ही बातों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.
और आप इन RBI Loan Recovery Rules 2027 को ध्यान से पढ़कर अपने हक़ को समझिये. लेकिन आपसे एक गुजारिश है की आप झूठे दिखावे में आकर कभी भी कहीं से ऋण ना ले. क्योंकि आरबीआई केवल आपको वसूली वालों से तो बचा सकता है लेकिन आपका ऋण नही चूका सकता है. जो ऋण आपने दिखावा करने के लिए लिया है वो आपको ही अंत में चुकाना पड़ेगा.
Loan recovery meaning in hindi-
दोस्तों Loan recovery को सरल शब्दों में समझे तो जब आप कहीं से ऋण लेते है और समय पर जमा नही करवाते है तो जब बैंक आपसे दिए हुए ऋण की किश्त भरने को कहता है इसे ही ऋण की वसूली कहा जाता है. इस ऋण की वसूली में जो बैंक द्वारा मूल रकम मिली थी वो + उसका ब्याज + ऋण पर लगी पेनल्टी सभी चीजें शामिल होती है.
और आपको बता दे की किसी भी ऋण की वसूली तब तक चलती रहती है जब तक आप उस ऋण को पूरा चूका न दे. और अगर आप किसी कारण से चुकाने में असमर्थ होते है तो अंत में बात आपकी सम्पति की कुर्की करने पर आ जाती है. लेकिन बैंक आपसे एक पैसा नही छोड़ता है. इसलिए इस बात को आप ध्यान में रखें की आपको अंत में ऋण को पूरा चुकाना ही पड़ेगा. हालाँकि कई-कई बार बैंक कानून का सहारा भी लेता है जिसकी वजह से बैंक और ऋण लेने वाले व्यक्ति दोनों का नुकसान होता है.
RBI Loan Recovery Rules 2027-
दोस्तों जैसा की Loan recovery agent से ऋण लेने वाले व्यक्ति को बार-बार परेशान किया जाता है तो इसके लिए पिछले कुछ समय से RBI ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. और अब ऐसे आरबीआई ऋण वसूली नियम बना चूका है की इन नियम को जानकर आप अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हो. लेकिन जरूरी है की आपको इन नियमों की कम से कम जानकारी तो हो.
इन नए नियमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बैंक और फाइनेंस कंपनियां लोन की वसूली के दौरान ग्राहकों के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी और जिम्मेदाराना व्यवहार करें. बरहाल दोस्तों जो नियम बनाये थे वो अगस्त 2026 में बने थे लेकिन ये नियम आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की 01 जनवरी 2027 से लागु होंगे. इसलिए अभी से ही आप इन नियमों का ध्यान रखें और अपने हक़ की लड़ाई जरूर लड़ें:
नियम 1: ऋण वसूली के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग-

इस नियम के अनुसार बैंक के Loan recovery agent किसी भी ऋण लेने वाले व्यक्ति के साथ गाली गलोच नही कर कर सकते है. इसके अलावा कई-कई बार देखा जाता है की बैंक गुंडागर्दी भी करवाते है इसलिए इस नियम के लागु हो जाने के बाद loan recovery agent को केवल प्यार से ही बात करनी पड़ेगी.
और अगर ऋण लेने वाला व्यक्ति फिर भी ऋण नही भरता है तो ऋण वसूली के लिए बैंक फिर कानून का सहारा ले सकता है. लेकिन कुल मिलाकर देखें तो इस नियम के लागु हो जाने के बाद ऋण लेने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित नही हो पाएगा.
नियम 2: ऋण वसूली के लिए सोशल मीडिया का उपयोग-

कई-कई बार देखा जाता है की बैंक और NBFC द्वारा जिस व्यक्ति ने ऋण नही चुकाया है उसकी सुचना या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते है. और इतना ही नही हद तो तब हो जाती है जब किसी नार्मल फोटो को मोर्फ करके गंदी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते है. इससे जिस व्यक्ति ने ऋण लिया है उस पर बहुत बुरी गुजरती है. लेकिन अब इन नए नियमों के अनुसार बैंक या कोई भी NBFC ऋण लेने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा नही कर सकेगी.
नियम 3: केवल सुबह 8 बजे से 7 बजे तक सम्पर्क-

अगर ऋण लेने वाला व्यक्ति समय पर ऋण नही चूका रहा है तो बैंक को केवल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक उस व्यक्ति से सम्पर्क करने का हक़ है. क्योंकि कई-कई बार देखा जाता है की बैंक के loan recovery agent रात के 10 बजे तक ऋण लेने वाले व्यक्ति से मिलने की ताक में बैठे रहते है. जो की किसी भी व्यक्ति की प्राइवेसी पर सीधा हमला माना जाएगा.
नियम 4: विजिट से पहले जानकारी देनी होगी-

इस नियम के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर ऋण बकाया चल रहा है और कई बार सम्पर्क करने के बाद भी वह व्यक्ति ऋण नही चूका पा रहा है तो अब जब भी बैंक रिकवरी करने के लिए घर या ऑफिस में आएगा तो पहले सुचना देकर आएगा अन्यथा नही. हालाँकि इस केस में दिए गये सम्पर्क नम्बर पर काफी दिनों से कॉल नही जाने की वजह से बैंक सीधा भी बिना किसी सुचना के आपके घर या ऑफिस में आ सकता है. इसलिए जरूरी है की आपने जब ऋण लिया था तब जो मोबाइल नम्बर दिए थे उनको हमेशा चालू रखें.
नियम 5: एजेंट के पास ऋण से सम्बधित कागजात और खुद की आईडी जरूरी-

जब loan recovery agent आपके पास ऋण की वसूली के लिए आपके घर या ऑफिस आता है तो आप उसको सत्यापित करने के लिए ऋण से सम्बन्धित कागजात और जो ऋण की वसूली करने के लिए एजेंट आया है उसकी आईडी मांग सकते है. ये नियम लागु इसलिए हुआ है क्योंकि कई-कई बैंक बाजार से गुंडे भेजकर भी ऋण की वसूली करवाने में लगे है.
इसलिए इस नियम के आ जाने के बाद कम से कम इस काम पर तो रोक लग पाएगी. क्योंकि अगर कोई गुंडागर्दी करने वाला व्यक्ति होगा वो सीधा बैंक का कर्मचारी तो नही हो सकता है.
नियम 6: ऋण की जानकारी दोस्त या रिश्तेदारों को नही बता सकते-

इस नियम के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपने ऋण को चुकाने में असमर्थ है तो बैंक या ऋण देने वाली संस्था उसके दोस्त या रिश्तेदारों को कॉल या मेसेज करके ऋण की सुचना नही दे सकती है. इसके अनुसार ऋण के बारें में केवल ऋण लेने वाले व्यक्ति को ही पता हो सकती है. अगर इस नियम के खिलाफ बैंक वसूली करता है तो उसे भारी भरकम जुर्माना देना पड़ सकता है.
How to complaint against loan recovery agent?
जैसा की हमने ऊपर इस लेख में RBI Loan Recovery Rules 2027 के बारें में जाना. इन सभी नए नियमों को जानकर जागरूक उधारकर्ता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और अनावश्यक विवादों से बच सकता है. इसलिए जरूरी है की ऋण लेने वाला व्यक्ति अपने हक को पहचाने और जरूरी लगें तो आप RBI को रिकवरी एजेंट की शिकायत भी कर सकते है.
इसलिए दोस्तों अगर आप भी Loan recovery agent harassment complaint online करना चाहते है तो आपको बता दे की इसके लिए आपके पास कुछ सबूत भी होने जरूरी है जैसे की- लोन रिकवरी एजेंट का नाम और मोबाइल नंबर, कॉल करने की तारीख और समय, एजेंट ने किस प्रकार परेशान किया कॉल रिकॉर्डिंग या अन्य कोई जरूरी सबूत जो आप RBI में शिकायत करने जाओ तब दिखा सको.
हालाँकि रिकवरी करने वाले एजेंट के बारें में आप पहले अपने फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट को शिकायत कर सकते है. लेकिन वहां से कोई ख़ास जवाब नही आता है तब आप RBI के Complaint Management System (CMS) पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं, जिसकी मुख्य स्टेप्स इस प्रकार है:
स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने मोबाइल के ब्राउज़र को खोलकर RBI के अधिकारिक पोर्टल (https://cms.rbi.org.in/cms/indexpage.html) पर जाए.
स्टेप 2: इसके बाद आपको Complaint Filing के विकल्प पर जाना है और फिर अपनी शिकायत से संबंधित जानकारी भर देनी है.
स्टेप 3: इसके बाद आप अपने बैंक या NBFC का नाम चुनें जहाँ से आपने ऋण लिया था.
स्टेप 4: फिर आपको रिकवरी एजेंट द्वारा की गई बदसलूकी का पूरा विवरण लिखना है.
स्टेप 5: इसके बाद सबूत के तौर पर जो जरूरी लगे वो चीजें भी जोड़ देनी है जैसे – कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और बैंक में की गई शिकायत की कॉपी इत्यादि. ताकि RBI को लग सके की आपको वास्तव में काफी हद तक परेशान किया जा रहा है.
स्टेप 6: अंत में जब आप सभी जानकारी सही-सही भर देते है तो Submit बटन दबाकर शिकायत को दर्ज कर दे. और Complaint Number सुरक्षित रखें ताकि आप भविष्य में अपने द्वारा दर्ज की गयी शिकायत की स्थिति देख सकें.
निष्कर्ष-
इस लेख के माध्यम से हमने RBI Loan Recovery Rules 2027 को विस्तार से जाना जिसमे हमने पाया की RBI ने इन नियमों को बनाकर ऋण लेने वाले लोगों के लिए फायदा तो किया है. लेकिन अब हमें ये भी समझना जरूरी होगा की किसी भी दिखावे के लिए हम फालतू में ऋण ना ले. और जब भी ऋण ले तो अपनी मासिक आय को जरूर ध्यान में रखें ताकि आपके साथ कभी भी ऋण न चुकाने वाली स्थिति बने ही ना.
