RBI Cancels NBFC – इन 63 एनबीएफसी पर चला RBI का हथौड़ा, अब नही दे सकेगी लोन

RBI Cancels NBFC - इन 63 एनबीएफसी पर चला RBI का हथौड़ा, अब नही दे सकेगी लोन

दोस्तों आरबीआई जैसा की ग्राहकों के हित में हमेशा कोई न कोई कानून बनाता रहता है. लेकिन मुश्किल तो तब हो जाती है जब बनाये हुए कानून का धडल्ले से उलंघन होता जाता है. क्योंकि कई बैंक और एनबीएफसी ऐसी होती है जिन्होंने ग्राहकों को ठगने के लिए इस लेवल की लुट मचा रखी है की ये सब आरबीआई के नियमों के विपरीत हो जाता है.

और इन्ही सब शिकायतों को लेकर ताजा रिपोर्ट के अनुसार कुल 63 एनबीएफसी के लाईसेंस को रद्द कर दिया गया है. आपको बता दे की यहाँ 49 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के लाइसेंस रद्द (RBI Cancels NBFC) कर दिए हैं, जबकि 13 NBFCs और एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने खुद अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ की RBI की इस कार्रवाई के बाद ये कंपनियां अब NBFC के तौर पर कारोबार नहीं कर सकेंगी.

एनबीएफसी क्या है (nbfc kya hai)-

सबसे पहले तो दोस्तों हम आपको NBFC के बारें में ही बता देते है. क्योंकि बहुत से लोग इन्हें एक बैंक समझ बैठते है. लेकिन असल में ऐसा है नही. क्योंकि यह भारत में पंजीकृत एक ऐसी कंपनी है जो बैंक नहीं है, लेकिन बैंकों की तरह ही ऋण और वित्तपोषण जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है.

एनबीएफसी का फुल फॉर्म है – गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी. ये सब कम्पनियां RBI के नियम के अनुसार अपने आप के लिए लाईसेंस प्राप्त कर लेती है. और फिर आम लोगों की मिनियम डॉक्यूमेंट के बेस पर ऋण प्रदान करती है. और यहीं आजकल एक फलता-फूलता हुआ बिजनेस बन गया है. लेकिन इनके भी कई नियम होते है.

फिर भी हम लोग देखते है की कई NBFC कम्पनियां इन नियमों का उल्लघंन कर बैठती है. और इसी के कारण RBI समय-समय पर इनके लाईसेंस पर हथौड़ा चलाता रहता है. लेकिन ओवरआल देखें तो आज भी भारत में ऐसी बहुत सी NBFC कम्पनियां है जो RBI के रूल्स को फॉलो नही करती है. और फिर RBI जनता की वितीय सुरक्षा को देखते हुए उन पर समय-समय पर कड़े प्रतिबन्ध लगाता रहता है. उम्मीद है की अब आप कम्पलीट रूप से समझ चुके होंगे की nbfc kya hota hai?

RBI Cancels NBFC – Complete List

यहाँ हम आपको आरबीआई द्वारा रद्द (rbi cancels nbfc license) किए गए कुल 49 NBFCs की सूची बता रहे है जिन्होंने RBI के नियमों को पालन नही किया है. इसलिए आप इस सूची को देखकर समझें की अब आपको इस नाम की NBFC के साथ कोई लेनदेन नही करनी है:

  1. J S Enclaves Pvt Ltd
  2. Kavery Commodities Pvt Ltd
  3. B S Advances Private Limited
  4. Falcon Complex Private Limited
  5. Aha Holdings Private Limited
  6. Devshree Saving and Investment Company Private Limited
  7. Dipta Vanijya Pvt Ltd
  8. Fairplan Management Pvt Ltd
  9. Fixo Deal Finance Pvt Ltd
  10. Nidhi Trading Co. Pvt Ltd
  11. Alankrit Vyapaar Pvt Ltd
  12. Ankit Commotrade Pvt Ltd
  13. Celeste Merchandise Ltd
  14. Dreamon Commercial Private Limited
  15. Emersec Holdings Pvt Ltd
  16. Fulford Sales Pvt Ltd
  17. GMB Finvest Pvt Ltd
  18. Hi Rise Merchants Pvt Ltd
  19. Jemco Vanijya Pvt Ltd
  20. Jet (India) Pvt Ltd
  21. Jwel Moulders and Holdings Private Limited
  22. Kanchan Trade and Commerce Pvt Ltd
  23. M.L. Finlease Pvt Ltd
  24. Mayur India Pvt Ltd
  25. Nikita Electrotrades Pvt Ltd
  26. Pavitra Trexim Pvt Ltd
  27. Purvi Vanijya Niyojan Ltd
  28. Ragini Merchants Pvt Ltd
  29. S.K. Fintex Pvt Ltd
  30. Sawada Properties Pvt Ltd
  31. Skylark Commerce Pvt Ltd
  32. S R S Trading and Holdings Pvt Ltd
  33. Strength Fincap Markets Pvt Ltd
  34. Aarkay Tie Up Pvt Ltd
  35. Kirti Dealers Pvt Ltd
  36. Lakshmi Fincare Private Limited
  37. Long Range Finance and Leasing Company Pvt Ltd
  38. SBM Investments Private Limited
  39. Heaven Tradelink (P) Ltd
  40. Horizon Multi Projects Ltd
  41. Ishan Tie-Up (P) Ltd
  42. Shresth Enterprises Pvt Ltd
  43. Snehdeep Finance Pvt Ltd
  44. Spoxy Vyapaar (P) Ltd
  45. Swarnasathi Dealers (P) Ltd
  46. Tabassum Suppliers Pvt Ltd
  47. Trincas Agency and Credit Pvt Ltd
  48. Ujjwal Trafin Pvt Ltd
  49. Gandhinagar Leasing and Finance Ltd

NBFC Cancelled By RBI – अब आपका ऋण माफ़ हो जाएगा?

अगर उपरोक्त सूची को देखकर आपके मन में सवाल है की आपको इनसे मिला हुआ ऋण माफ़ हो जाएगा तो दोस्तों आपको बता दे की ऐसा कुछ नही है. क्योंकि अब ये NBFC केवल भविष्य में आपको नया ऋण नही दे पाएगी. इसका ये मतलब नहीं की आपने जो पहले से इनसे ऋण लिया है वो माफ़ हो जाएगा. क्योंकि जब आपको इन nbfc से ऋण लिए थे तब आपको पूरी शर्ते समझकर ही ऋण प्रदान किया गया था.

इसलिए ये ऋण आपको तो ठीक लगा था लेकिन जब RBI की नजर पड़ी तो उसने इन NBFC पर एक्शन लिया है. इसलिए आप ये मानकर चलिए की आपको अपने लिए हुए ऋण को चुकाना ही पड़ेगा. क्योंकि लाईसेंस रद्द होने के बाद इसका सबसे बड़ा असर कंपनी के वित्तीय कारोबार पर पड़ता है. और वह भविष्य में RBI के रजिस्ट्रेशन के तहत NBFC का कारोबार जारी नहीं रख सकती.

NBFC Cancelled By RBI – मुख्य कारण

दोस्तों किसी NBFC का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का अधिकार RBI को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट की धारा 45-IA(6) से मिलता है. जैसा की आपने ऊपर जाना की मुख्य कारण तो इसका RBI की गाइडलाइन्स को फॉलो करना ही है. लेकिन फिर भी इसके अन्य कई कारण हो सकते है, जो निम्नलिखित प्रकार से है:

  • अगर कंपनी ने NBFC का कारोबार बंद कर दिया हो.
  • कंपनी RBI की गाइडलाइन्स को फॉलो नही कर रही हो.
  • कंपनी अपने खाते और वित्तीय रिकॉर्ड नियमानुसार न रख रही हो.
  • RBI द्वारा की जाने वाली ऑडिट में किसी प्रकार के दस्तावेज ना दिखाए.

RBI Cancels NBFC License की सूची कैसे देखें?

यहाँ हम आपको निम्नलिखित प्रकार से कुछ सरल से स्टेप्स बता रहे है जिनके माध्यम से आप आसानी से आरबीआई द्वारा ताजा cancel किए गये एनबीएफसी (NBFC Cancelled By RBI) की सूची देख सकते है:

स्टेप 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र में जाए.

स्टेप 2. इसके बाद आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाएँ.

स्टेप 3. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको “Non-Banking Financial Companies (NBFCs) List” पर क्लिक करना है.

स्टेप 4. यहाँ आपको 2 लिंक दिखाई देगी जहाँ ऊपर जो NBFC एक्टिव है वह है तथा निचे जिनका लाइसेंस cancel हो चूका है वो है. इसलिए आप निचे वाली लिंक के सामने PDF को डाउनलोड करें.

nbfc cancelled by rbi

स्टेप 5. PDF फाइल डाउनलोड हो जाने के बाद जिस NBFC का नाम आपको देखना है उसके लिए आपको कन्ट्रोल + F करके नाम खोजना होगा. जिसके बाद अगर आप जहाँ से ऋण ले रहे हो वो NBFC cancel हुई है तो नाम दिखाई दे जाएगा.

निष्कर्ष-

दोस्तों आरबीआई आपको सही और सुरक्षित रूप से ऋण दिलवाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है ताकि देश की जनता को किसी भी तरह से वित्तीय बोझ का सामना न करना पड़े. लेकिन जरूरी है की हम इसके लिए NBFC के नियमों को जांचे और अगर कुछ गलत लगें तो इसकी रिपोर्ट भी करें. ताकि RBI ऐसी वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबन्ध लगा सके और आपको एक बेहतर ऋण की सुविधा उपलब्ध करवा सकें. इसलिए जागरूक बनिए और समझदारी दिखाइए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *