दोस्तों कभी आपने हिंदी की एक मशहूर कहावत तो सुनी होगी – भागते चोर की लंगोटी ही सही. अगर नही सुनी तो हम इसका आपको पहले अर्थ बता देते है. इसका मतलब है की, कुछ न मिलने की स्थिति में जो थोड़ा-बहुत या बचा हुआ हिस्सा मिल जाए उसे माथे के लगाकर एक्सेप्ट कर लेना चाहिए. हालाँकि दोस्तों कोई भी व्यक्ति जो ऋण लिया हुआ है और वापस चूका नही रहा है तो उसे हम सीधा चोर नही कह सकते है. इसलिए कृपा करके आप बुरा तो मत मान जाना क्योंकि हमने सिर्फ आपको यहाँ एक कहावत बताई है आपको सीधा चोर नही कहा है.
अब दोस्तों आजकल की दुनिया में हम सबको पता है हर चीज के लिए लोन आसानी से मिल जाता है. और ये लोन आपको केवल आपके पिछले भुगतान के व्यवहार और फ़िलहाल आपका क्रेडिट स्कोर क्या है इसके बेस पर आसानी से दे दिया जाता है. लेकिन समस्या तो तब खड़ी हो जाती है जब आप लिया हुआ ऋण चुकाने में असमर्थ हो जाते है.
और जब आप अपने द्वारा लिए गये ऋण को समय पर चुकती नही करते है तो बैंक आपसे हर हथकंडे अपनाता है जिसकी वजह से बैंक का ऋण फिर से सूद समेत बैंक को वापस मिल जाए. लेकिन कभी-कभार ऐसा भी होता है की बैंक को कुछ हद तक ऋण लेने वाले व्यक्ति को छुट देकर ऋण को माफ़ कर दिया जाता है. और इसे ही सीधी भाषा में लोन का सेटलमेंट (loan settlement kya hota hai) कहा जाता है.
लेकिन दोस्तों लोन का सेटलमेंट करवाना इतना कोई आसान काम नही होता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इसमें भी ऋण लेने वाले व्यक्ति को बहुत प्रकार से बैंक द्वारा लोन को वापस चुकाने के लिए दबाव बनाया जाता है. और फिर अंत में जब ऋण लेने वाला व्यक्ति बैंक से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाना चाहता है तब जाकर लोन सेटलमेंट का फैसला कर बैठता है. अब दोस्तों इसके कुछ फायदे भी है और कुछ नुकसान भी है. इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको Loan Settlement Kaise Kare के बारें में विस्तार से जानकारी देने वाले है. जिसे पढ़कर अगर आप भी फ़िलहाल किसी वित्तीय संकट में चल रहे है तो लोन के सेटलमेंट के बारें में सोच सकते है.
लोन सेटलमेंट कब होता है-
दोस्तों अक्सर लोगों का यहीं एक अहम् सवाल है की लोन का सेटलमेंट कितने दिन में (loan settlement kitne din me hota hai) शुरू होता है. तो दोस्तों आपको बता दे की जब आप किसी बैंक या NBFC से ऋण लेते है और फिर आप इस ऋण की लगातार 3 किस्तें नही चुकाते है. तब जाकर आपके ऋण को NPA यानी Non-Performing Asset की केटेगरी में डाल दिया जाता है.
क्योंकि इससे पहले बैंक आपसे इन 90 दिन यानी 3 महीनों के दौरान अपनी तरफ से लोन चुकाने के लिए भरपूर कोशिश करेगा. लेकिन जब ये 3 किस्तें पूरी तरह से DUE चली जाती है तब जाकर इसे NPA किया जाता है. और फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होती है. इस दौरान बैंक को लग जाता है की इस ऋण से अब उसे कोई भी फायदा नही हो रहा है इसलिए जल्द से जल्द ग्राहक के पास एक ऐसा ऑफर लेकर जाते है जिसके बाद हो सकता है की वो पैसे चुकाने के लिए मान जाए.
हालाँकि ये जरूरी नही है की बस आपको एकदम से छोड़ ही दिया जाएगा. क्योंकि बहुत सारे केस में बैंक कानून का सहारा भी ले सकता है और अगर आप ऋण को चुकाने में सक्षम नही होते है तो आपको जेल की हवा भी खिला सकता है. इसलिए लोन को सेटल करवाने का ये एक और बड़ा नुकसान है.
लोन सेटलमेंट के प्रकार-
अब दोस्तों हम बात करते है लोन सेटलमेंट के प्रकार के बारें में तो हम सबको पता है लोन का सेटलमेंट तभी होता है जब ऋण लेने वाले व्यक्ति के पास पर्याप्त पैसे नही होते है. इसलिए बैंक आपको इसे सेटल करने के भी बहुत सारे विकल्प दे देता है. क्योंकि बैंक को इस दौरान इस ऋण से जितना हो सके भुगतान लेना है और इसके लिए हर तरीका अपनाया जाता है, और जो तरीके अपनाये जाते है वो इस प्रकार है:
1. वन टाइम सेटलमेंट-
इस तरीके में दोस्तों होता ये है की आपको एक ही समय में बकाया राशी जिस पर आपकी और बैंक की सहमती बनी है वो चुकानी होती है. मान लीजिए की आपका अभी बैंक में आपका 1 लाख रुपया कुल बकाया है. लेकिन जब आपकी और बैंक की सहमती बनी थी तो आप 50% राशी चुकाने पर राजी हुए थे. इसलिए अब आपको कुल 50 हजार रूपये एकमुश्त चुकाने होंगे. जिसके बाद आप ऋण सेटलमेंट हो जाता है.
2. EMI का सहारा-
ये दूसरा तरीका इसलिए अपनाया जाता है ताकि कोई ग्राहक एक साथ पैसा ना देकर किस्तों में अपना भुगतान करने को राजी हो जाए. अब इसमें होता ये है की मान लीजिए फिर से आपकी सहमती लाख रूपये की बकाया राशी पर 50% बनी थी तो अब आपको प्रतिमाह के तौर पर जो बच्ची हुई राशी है 50 हजार उसे किस्तों के माध्यम से चुकाना होता है. हालाँकि इसमें भी जो बकाया राशी है उस पर ब्याज लग सकता है. इसलिए ये सब बैंक की पालिसी पर निर्भर करता है.
Loan Settlement Kaise Kare – प्रक्रिया
अब दोस्तों बात करते है लोन सेटलमेंट की सम्पूर्ण प्रक्रिया (how to negotiate personal loan settlement) की तो यहाँ हम आपको निचे वो सभी स्टेप्स बतायेंगे जिन्हें जानकर अगर आपको लगता है की लोन सेटलमेंट करवाना ही आपके लिए बेहतर विकल्प है तभी आप इसे चुन सकते है. और ध्यान रखें की लोन सेटलमेंट की इन प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की कोई जल्दबाजी ना करें. अगर आप ऐसा करते है तो ये आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है.
1. गहराई से सोचे-
दोस्तों अब जब आप 3 महीने तक किसी भी क़िस्त को नही देते है तो आपके सामने यहीं एक लोन सेटलमेंट जैसा विकल्प बचता है. लेकिन आपको बता दे की जब आप इसे एक बार सेटल करवा लेते है तो फिर ये भविष्य में आपको कहीं से भी नया ऋण नही लेने देता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि जब आप ठीक तरह से किसी ऋण को चुकाते है तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में CLOSED लिखा हुआ आता है.
लेकिन जब आप बैंक से ऋण लेकर समझौता करके चुकती करते हो तब आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में SETTLED लिखा हुआ आता है. और सेटल लिखा हुआ ही वह शब्द है जिसे देखकर फिर भविष्य में आपको कोई भी बैंक और NBFC ऋण देने से पहले 100 बार सोचेगा. और ऐसा समझकर चलिए की आपको एक बार लोन का सेटलमेंट हो जाने के बाद कहीं से भी नया ऋण मिलना नामुमकिन हो जाएगा. इसलिए लोन का सेटलमेंट करवाने से पहले एक बार गहराई से जरूर सोचें.
2. जल्दबाजी ना करें-
अब जब आपने सब कुछ गणना कर ही ली है और फिर भी आप इस ऋण को चुकाने में असमर्थ हो रहे है तो आपको बता दें की इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई जल्दबाजी करने की आवश्यकता नही है. क्योंकि आपके सेटलमेंट की जल्दी बैंक को होती है आपको नही. अगर आप खुद से सेटलमेंट के लिए बैंक के पास ऑफर लेकर जाते है तो बैंक आपको पैसे वाला समझता है. और आपको किसी भी तरह की कोई बेहतर डील नही दी जाती है.
इसलिए दोस्तों जब आपने सोच ही लिया है की आगे हमको ऋण नही मिलेगा तो आप बैंक के ऑफर का इन्तजार करें. और एकदम से बैंक के सेटलमेंट ऑफर को हाँ ना बोले. क्योंकि अगर आप बैंक से लगातार बातचीत करेंगे तो हो सकता है की बैंक आपको सेटलमेंट का बेहतर ऑफर दे सके. क्योंकि ज्यादातर बैंक बकाया राशि के 80% तक लेने से शुरू करते है. लेकिन ये फिर बात में आगे बढ़कर 30% तक जा सकती है.
इसका मतलब ये हुआ की पहले मान लो आपका पूरा बकाया 1 लाख रुपया था तो बैंक सर्वप्रथम आपसे केवल 80 हजार रूपये चुकाने के बारें में बात करेगा. और जब आप इससे असहमत होते है तो आपको केवल 30 हजार तक चुकाने के लिए बोला जा सकता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है की आप कोई जल्दबाजी ना करें.
3. लिखित में प्रमाण ले-
दोस्तों ऐसा नही है की बस बात हो गयी और आपको केवल पैसा चुकाना है. कभी भी आप ऐसी गलती ना करें क्योंकि अगर आपने बैंक के किसी अधिकारी से लोन सेटलमेंट के बारें में सहमती जताई है तो आप इसके लिए बैंक से लिखित में प्रमाण ले. क्योंकि कई-कई बार देखा गया है की लोन का सेटलमेंट करने के बाद भी बैंक से लोन चुकाने के कॉल आते रहते है.
इसके अलावा क्रेडिट रिपोर्ट में भी आपका लोन बकाया ही दिखाया जाता है. इसलिए जब भी आपकी सहमती बने तो आप बैंक से अपने लोन सेटलमेंट के बारें में लिखित में प्रमाण लें ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े.
4. सहमती वाली राशी चूका दे-
जब आप लिखित में प्रमाण ले लेते है तो अब आपका आखिरी काम सहमती से बची हुई राशि को आप तुरंत प्रभाव से बैंक में जमा करवा दे. ताकि आपकी तरफ से कोई भी गलती ना हो और बैंक आपको फिर से किसी चार्ज के रूप में पैसे लेने के लिए नही बोल पाए. इस प्रकार आप अपने लोन का सेटलमेंट आसानी से करवा सकते है.
What is loan settlement – फायदे & नुकसान
अब दोस्तों ऊपर आपने सारी तरकीबें समझ ली लोन सेटलमेंट से सम्बन्धित लेकिन आपको बता दे की ऋण को सेटलमेंट करने से पहले आपको इसके फायदे और नुकसान से भी रूबरू हो ही जाना चाहिए. क्योंकि कहीं ऐसा न हो की आप लोन सेटलमेंट करने के बाद पछता रहे होते हो. इसलिए निचे आपको लोन सेटलमेंट के मुख्य फायदे और नुकसान बता रहे है, जिन्हें आप ध्यान में रखिये:
फायदे-
कर्ज के जंजाल से निकलना: कई-कई बार इन्सान ऐसी स्थति में आ जाता है जहाँ लगता है की एक तरफ खाई है और दूसरी तरफ कुआ. इसलिए जब लोन का सेटलमेंट करवा देता है तो इन्सान आसानी से इस कर्ज के दलदल से बाहर आ जाता है.
आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका: कर्ज के दलदल से निकलने के बाद कोई भी व्यक्ति अपनी जिन्दगी को नए सिरे से शुरुआत करता है. क्योंकि अब बैंक या कोई अन्य रिकवरी एजेंट लोन चुकाने के लिए परेशान नही कर सकते है.
नुकसान-
नया लोन लेने में परेशानी: जब एक बार आपने अपनी जिन्दगी में किसी ऋण को सेटलमेंट के तौर पर जमा करवा दिया है तो अब आपको अगले 7 वर्षों तक किसी भी नए लोन लेने के लिए इन्तजार करना पड़ेगा. क्योंकि आपकी जो क्रेडिट रिपोर्ट होगी उसे अगले 7 वर्ष तक आपका पुराना लोन Settled लिखा हुआ दिखेगा. और इसे देखकर आपको कोई भी बैंक और NBFC नया ऋण नही दे सकती है.
महंगा लोन मिलना: कई-कई बाजार में ऐसे भी बैंक या NBFC है जो ग्राहक की क्रेडिट रिपोर्ट में Settled लिखा हुआ देखकर भी ऋण देने के लिए राजी हो जाती है. बस शर्त इतनी सी होती है की इस बार ग्राहक को भारी ब्याज दर पर कोई नया ऋण मिल पाता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. सिक्योर लोन का भी सेटलमेंट होता है क्या?
उत्तर: जरूरी नही की अगर आपने कोई पर्सनल लोन लिया हो उसी पर ही सेटलमेंट के लिए ऑफर मिले. क्योंकि उदाहरण के लिए Gold loan settlement के लिए अगर आपने अपना सोना गिरवी रखा है तो जो ऋण मिला था उसकी सिक्यूरिटी तो पहले से ही बैंक में मौजूद है जिसे वह नीलाम करके पैसे पा सकता है. लेकिन जो ऊपर से आपके ऋण पर चार्ज लगे है उन्हें पाने के लिए बैंक आपके सिक्योर ऋण का भी सेटलमेंट कर सकता है. और यहीं बात होम लोन तथा अन्य सुरक्षित ऋण पर लागू होती है.
Q. लोन सेटलमेंट के बाद नया लोन मिल सकता है क्या?
उत्तर: बिलकुल नामुमकिन है, क्योंकि एक बार आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में Settled लिखा हुआ दिखाई देता है तो अगले 7 वर्षों तक तो आपको किसी भी बैंक या NBFC से ऋण नही मिल पाता है. और मिलता भी है तो आपको उच्च ब्याज दर पर मिलता है. और साथ में ऋण देने वाली कम्पनी इस बार आपकी वित्तीय स्थिति की गहन जांच भी करती है.
Q. लोन सेटलमेंट कब तक क्रेडिट रिपोर्ट में दिखता है?
उत्तर: लोन सेटलमेंट के अगले 7 वर्ष तक, और ये जरूरी नही की फिर से आपको 7 वर्ष बाद नया ऋण मिल जाएगा. क्योंकि आपका डाटा एक बार सेव हो जाता है तो वो हर कोई फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट को बखूबी पता होता है. और आपका Repayment Behaviour भी इसकी गवाही खुद दे देता है.
निष्कर्ष-
दोस्तों इस सम्पूर्ण लेख में हमने Loan Settlement Kaise Kare के बारें में विस्तृत जानकारी देने की कोशिश की है. जहाँ हमने लोन सेटलमेंट के फायदे व नुकसान तथा प्रक्रिया के बारें में जाना है. इसलिए अगर आपको कोई बात समझ नही आई हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. इसके अलावा ध्यान रखें की किसी भी ऋण का सेटलमेंट तभी करें जब आपको लगे की अब आपके सामने कोई विकल्प नही है. क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपके भविष्य में वित्तीय संकट खड़ा कर सकता है.
