दोस्तों ऋण की जरूरत को देखते हुए जैसा की हमेशा की तरह आज के इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए फिर से एक एप्प लेकर आए है जिसका नाम है Fatak Pay App. आपको बता दे की ये जो एप्प है इसमे ग्राहकों को FDPL Finance की तरफ से लोन दिया जाता है. और इस एप्प पर अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको 5 लाख रूपये तक का ऋण ऑनलाइन ही घर बैठे प्रदान कर दिया जाता है.
इसलिए हम आपको Fatak Pay App के बारें में वो सब जरूरी बातें बतायेंगे जो आपको जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि दोस्तों ऋण की जरूरत कभी कहीं भी पड़ सकती है. इसलिए हमेशा ध्यान रखें की आप अपने क्रेडिट स्कोर को सही बनाये रखें. ताकि आपको भविष्य में पैसे की जरूरत पड़े तो इधर उधर किसी से उधार न मांगना पड़े और आपको एक सस्ता सा ऋण तुरंत मिल जाए.
हमारा उद्देश्य हमेशा से ही आपके लिए आए दिन ऐसी वित्तीय जानकारी देना होता है जिसकी वजह से कोई भी पाठक अगर जरूरत पड़ें तो आसानी से घर बैठे ही ऋण के लिए आवेदन करके पैसे ले सके. और उसे पैसे के लिए किसी भी चीज को गिरवी न रखना पड़े तथा किसी फर्जी ऋण एप्प के चंगुल में भी ना फंस सके.
Fatakpay is real or fake ?
सबसे पहले हम हमेशा की तरह आपका ये मुख्य डाउट क्लियर कर देते है तो दोस्तों आपको बता दे की इस ऋण एप्प पर आपको FDPL Finance PVT LTD द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है. और FDPL Finance फ़िलहाल के समय में RBI से अप्रूव्ड एक NBFC है. और पिछले कई वर्षों से ये अपने ग्राहकों को ऋण की सेवा प्रदान कर रहे है.

इसलिए आप इस बात से तो बेफिक्र रहिए की Fatak pay is rbi approved है या नही. क्योंकि अगर कोई ऋण एप्प आपको RBI से अप्रूव्ड होने के बाद ऋण प्रदान करती है तो वो आपके साथ ना तो किसी प्रकार की हेरेसमेंट कर सकती ना कोई और गलत कृत्य. जो की लगभग chinese टाइप की एप्प आजकल लोगों के साथ किए जा रही है.
Fatak pay loan app – Eligibility & Documents
दोस्तों इस ऋण एप्प से अगर आप ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो सबसे पहले आपको अपने बारें में जानना होगा. क्योंकि अगर आप इसकी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के बारें में जानकर ऋण लोगे तो आपका ऋण यहाँ से कभी भी रिजेक्ट नही हो पाएगा. और आप आसानी से यहाँ से ऋण प्राप्त कर सकेंगे:
जरूरी योग्यता-
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए.
- आवेदक की उम्र 21 से 55 वर्ष (fatak pay age limit) के बीच होनी चाहिए.
- आवेदक के पास आय का नियमित स्रोत होना चाहिए.
- अगर आप एक Self-employed है तो भी इस ऋण एप्प से ऋण ले सकते है.
- आपका एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए जहाँ पर कहीं overdue न लगा हो.
जरूरी दस्तावेज-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- लाइव सेल्फी
- बैंक स्टेटमेंट
- आय प्रमाण
Fatak Pay App – Loan Apply Process
दोस्तों जब आप ऊपर बताई गयी योग्यता और दस्तावेजों के बारें में जान लेते है और फिर आप अपने आप को इस ऋण एप्प से ऋण लेने के लिए योग्य मानते है तो आपको यहाँ से लोन लेने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
1. एप्प डाउनलोड करे-

सर्वप्रथम आपको एप्प स्टोर पर जाकर Fatakpay नामक एप्प को डाउनलोड तथा इनस्टॉल कर लेना है.
2. लॉग इन या अकाउंट बनाये-

इसके बाद अगर आप पुराने यूजर है तो सीधा अपना मोबाइल नम्बर लगाकर लॉग इन (fatakpay login) कर लेना है. इसके अलावा आप नए यूजर है तो आपको पहले अपना अकाउंट बनाना होगा.
3. अपने बारें में सुचना भरें-

अब आप अपने बारें में जरूरी सुचना भरें – जिसमे आपका पैन कार्ड नम्बर, आधार कार्ड नम्बर, आपकी महीने की आय इत्यादि को आपको ढंग से ध्यान से भर लेना है.
4. लोन ऑफर चुने-

अब जब आप जरूरी सुचना भरकर आगे बढ़ते है तो आपके सामने आपके क्रेडिट स्कोर और आय के आधार पर ऋण राशी ऑफर कर दी जाती है. जो की 1000 रु. से लेकर 5 लाख रूपये तक की हो सकती है.
5. लोन ऑफर की शर्तें पढ़ें-

अब आपको जब ऋण की राशी प्रदान की जाती है तो Summary के विकल्प पर जाकर इसकी processing फीस और Repayment के बारें में भी जान लेना है. क्योंकि अगर आप ऐसे ही बिना ऋण की शर्तें पढ़ें आगे बढ़ जायेंगे तो आपके लिए भविष्य में ऋण चुकाने में मुश्किल आ सकती है. इसलिए जब आपको इस आप से ऋण लेना आपको किफायती लगे तभी आप आगे बढ़ें.
6. राशि बैंक खाते में प्राप्त करें-

अब आप अपनी ऋण की एप्लीकेशन को सबमिट करें और E-Mandate करवा दीजिए ताकि आपकी किश्त की राशि टाइम टू टाइम खुद ब खुद ही कटती रहे. इसके बाद आप अपने बैंक खाते में ऋण की राशि को ले सकते है. अगर आप पूरी स्टेप्स विडियो के माध्यम से देखना चाहते है तो निचे दिया गया विडियो पूरा देखें.
दोस्तों आम तौर पर Fatak pay app वैसे देखा जाए तो विद्यार्थी और छोटे मोटा ऋण लेने वालों के लिए एक बेस्ट एप्प साबित हो सकती है. क्योंकि उपरोक्त विडियो में आपने देखा की आपको 9 महीने के लिए ऋण के बदले आपसे केवल 5500 रूपये लिए जा रहे है. हालाँकि ये बैंक के लोन की तुलना में तो बहुत अधिक है लेकिन अन्य जो एप्प है उनके मुकाबले ये एक अच्छा ऋण एप्प हो सकता है. इसलिए आप यहाँ से ऋण ले तो अपनी सहूलियत के हिसाब से लें.
Fatak pay customer care number-
अगर आपको fatak pay app से सम्बन्धित कोई सवाल और सुझाव हो तो आप निचे तीन सम्पर्क करने के विकल्प दिए गये है उनके माध्यम से आप आसानी से fatak pay app के अधिकारीयों से बात कर सकते है:
Email: help@fdplfinance.com.
Contact: +91 9076057809
Address: Office Number 623, 6th floor, B-Wing, Chintamani Plaza, Andheri kurla road, Near to Western express metro, Mumbai – 400099
Please Note-
यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि यूजर्स को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Fatak pay App या किसी भी Loan Ke Liye Best App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. अगर आपका इस लोन लेने वाला ऐप से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमको कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. हम जल्दी ही आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
