PF Ka Paisa Kaise Nikale – बैंक खाते में पैसे आने तक की पूरी प्रोसेस समझें

PF Ka Paisa Kaise Nikale - बैंक खाते में पैसे आ जाने तक की पूरी प्रोसेस समझें

दोस्तों जिस तरह हमारे जीवन में पैसे को लेकर कोई न कोई मुसीबत सामने आती है तो हमें सबसे पहले वो रकम दिखाई देती है जहाँ पर हमारा पैसा काफी समय से सुरक्षित हो रखा है. और यहीं एक जगह है PF के तौर पर प्रतिमाह काटने वाला पैसा. क्योंकि जो आदमी किसी कम्पनी में काम करता हो चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट सभी में कमर्चारियों के भविष्य के लिए प्रतिमाह कम्पनी की तरफ से PF की राशी जमा की जाती है.

और ये सिलसिला जब तक आप एक कमर्चारी के तौर पर काम करते रहते है तब तक चलती ही रहती है. इस प्रकार आप जितने दिन तक कहीं पर कर्मचारी बनकर काम कर रहे है तो आप समझ लीजिए की आपके PF अकाउंट में रखा हुआ पैसा बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन फिर अचानक से पैसे को लेकर मुसीबत आने पर जब आप इसे निकालने के बारें में सोचते है तो ये धनराशी आपके लिए किसी वरदान से कम नही होती है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि यहाँ पर रखी रकम प्रतिवर्ष ब्याज के साथ बढती रहती है. और कई लोग जब एकदम से PF का पैसा देखते है तो हैरान से रह जाते है. इसलिए बहुत से लोग है जो इस पैसे को ना के बराबर निकालते है. क्योंकि यहाँ का रिटर्न और इन्वेस्टमेंट काफी अच्छा और फिक्स है. आपको बता दे की PF ka full form – Provident Fund होता है और इसे हिंदी में भविष्य निधि कहा जाता है.

वैसे तो पहले के समय में PF निकालना किसी कठिन कार्य से कम नही था. लेकिन पिछले कुछ समय ने PF को लेकर सरकार ने बहुत से ऐसे विकल्प दे दिए है जिनको काम में लेकर हम आसानी से अपनी PF की राशी को निकाल सकते है. इसलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए PF Ka Paisa Kaise Nikale ? के बारें में वो जरूरी जानकारी देने वाले है जो आपको जानना बेहद जरूरी है.

उम्मीद है की आप इस लेख को पूरा पढने के बाद अपना PF आसानी से अपने मोबाइल और डेस्कटॉप के माध्यम से घर बैठे ही निकलवा सकेंगे. क्योंकि यहाँ हम आपको इसके बारें में जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया के बारें में विस्तार से बताने वाले है.

PF Nikalne Ke Liye Documents-

सबसे पहले तो आप अगर अपने PF को निकलवाना चाहते है तो अपने PF अकाउंट पर नॉमिनी को जरूर जोड़े रखें. इसके अलावा जो भी सुचना आपके प्रोफाइल पर मांगी जाती है उन्हें भरकर रखें अन्यथा जब आप PF निकलवाने के लिए जाओगे तो पहले आपसे ये सभी स्टेप्स करने को कहा जाएगा. और फिर इन स्टेप्स में पुरे 3-4 दिन खराब हो सकते है. इसके अलावा दोस्तों PF का पैसा निकलवाने के लिए आपके पास जिन जरूरी दस्तावजों की जरूरत होगी उनके नाम निम्नलिखित है:

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता नम्बर
  • मोबाइल नम्बर

PF Ka Paisa Kaise Nikale – Complete Steps

दोस्तों किसी भी फ्रॉड का शिकार होने से बचें और ध्यान रखें की आप ऑनलाइन PF बैलेंस को केवल दो माध्यम से निकलवा सकते है. जिनमे UMANG App या मोबाइल ब्राउजर से EPFO पोर्टल पर जाकर क्लेम करना है. इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति आपसे कहीं पर PF निकालने का दावा करता है तो आप किसी फ्रॉड के शिकार हो सकते है. यहाँ हम आपको निचे EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PF निकालने की पूरी प्रोसेस बता रहे है जिसे समझकर अगर जरूरत लगे तो आप भी अपना PF आसानी से निकाल सकते है:

Step 1. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए-

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या डेस्कटॉप को ब्राउज़र को खोलकर EPFO की आधिकारिक वेबसाइट के यूआरएल – https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर चले जाना है. और फिर यहाँ पर आपको अपना UAN नम्बर, पासवर्ड और केप्चा भरकर आगे बढ़ना है.

pf ka paisa kaise nikale 2

Step 2. OTP दर्ज करें-

अगर आपका UAN नम्बर और पासवर्ड सही है तो अब आपके आधार से जुड़े हुए मोबाइल नम्बर पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे दर्ज करके अब आपको यहाँ पर लॉग इन हो जाना है. इसके अलावा आपको बता दे की अगर आपने काफी दिनों से अपने खाते में लॉग इन नही किया है तो ये सबसे पहले आपको अपना पासवर्ड बदलने के लिए भी कह सकता है.

pf ka paisa kaise nikale 1

Step 3. ऑनलाइन सर्विस को चुने-

जब आप यहाँ पर लॉग इन हो जाते है तो अब आपको Online Service के विकल्प को चुनना है. जहाँ अब आपको Claim (Form-31, 19, 10C & 10D) के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना है.

pf ka paisa kaise nikale 5

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की ये सब PF निकलवाने के अलग-अलग प्रकार है. जिनकी अलग-अलग योग्यताएं होती है. लेकिन यहाँ हम सिर्फ आपको FORM-31 के माध्यम से ही PF निकलवा कर बता रहे है जिसे आप कभी भी निकलवा सकते है.

pf ka paisa kaise nikale 3

Step 4. बैंक खाता नम्बर सत्यापित करें-

अब आपको निचे तस्वीर में दिख रहा होगा की आपके सामने आपकी सभी जरूरी जानकारी सामने आ रही है जैसे – आपका नाम, पता, पैन नम्बर तो अब आपको एक textarea मिल रहा है वहां पर अपना बैंक खाता नम्बर दर्ज करके चेक बटन को दबाना है.

pf ka paisa kaise nikale 9

अगर आपने अपना बैंक खाता नम्बर सही से दर्ज किया है तो आप निचे इस तस्वीर के देख सकते है की आपके सामने Verified लिखा हुआ आ जाएगा. और अगर गलत है तो आपके सामने एक Error आ जाएगी. जिसके बाद आपको अपना बैंक खाता नम्बर फिर से दर्ज करना होता है. और फिर Proceed for Online Claim के बटन को चुन लेना है.

pf ka paisa kaise nikale 4

Step 5. पैसा निकलवाने का प्रकार चुने-

जब आप Proceed for Online Claim को दबाकर आगे बढ़ते है तो आपके सामने सबसे पहले एक मेनू आता है जिसमे आप देख सकते है की यहाँ पर आप तीन प्रकार से अपने PF को निकलवा सकते है. लेकिन दोस्तों यहाँ पर सिर्फ आपको FORM-31 का विकल्प ही चुनना है. क्योंकि यहाँ से आप आसानी से बिना कोई ज्यादा पूछताछ के पैसे निकलवा सकते है.

pf ka paisa kaise nikale 7

FORM-31 चुनने के बाद अब आपके सामने पैसे निकलवाने का उद्देश्य और कितने पैसे चाहिए ये सब भरना है. हालाँकि आपको निचे एक हरे रंग की लाइन में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है की आप सिर्फ इतने पैसे ही निकलवा सकते है. और अगर आप ज्यादा पैसे भरते है तो ये EPFO के अधिकारीयों पर निर्भर करता है की वो आपको ज्यादा से ज्यादा कितना पैसा दे सकते है.

pf ka paisa kaise nikale 11

हालाँकि ऐसे केस में सिर्फ आपको वहीँ रकम ज्यादा से ज्यादा मिल पाती है जो आपको यहाँ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देती है. इसलिए कभी भी इससे ज्यादा रकम ना भरें. अब आप साइड में एक checkbox का बटन है जिस पर क्लिक कर दें. और Get Aadhar OTP के बटन को दबा दे.

Step 6. OTP लगाकर सत्यापित करें-

अंत में आपके मोबाइल नम्बर पर आधार कार्ड का एक OTP भेजा जाएगा जिसे यहाँ पर दर्ज कर दें. और फिर आपका Online Claim का दावा सफलतापूर्वक दर्ज कर लिया जाता है.

pf ka paisa kaise nikale 10

इस प्रकार आप इन सरल से स्टेप्स को अपनाकर घर बैठे आसानी से PF का पैसा निकलवा सकते है. हालाँकि दोस्तों आपको बता दे की इसके कई नियम होते है जैसे की अगर आपने बीमारी का उद्देश्य चुना है तो आप चाहे जितनी बार पैसा निकलवा सकते है. इसके अलावा और कोई कारण चुनते है तो इसके लिए कुछ लिमिट्स है जिनके कारण आप एक समयावधि में एक ही बार पैसा निकाल सकते है.

वैसे तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकलवा सकते है. लेकिन कभी मान लो की जरूरत फिर से पड़ जाए तो आप बीमारी का उद्देश्य लगाकर भी फिर से पैसे निकाल सकते है.

PF ka paisa kitne din me aata hai?

दोस्तों ये सभी लोगों का एक अहम् सवाल होता है क्योंकि ऐसा नही है आप उपरोक्त स्टेप्स से पैसे निकाले और तुरंत आपके खाते में आ गये. क्योंकि यहाँ पर बहुत प्रकार का सत्यापन किया जाता है तब जाकर आपका क्लेम अप्रूव किया जाता है. इसलिए आपको बता दे की अगर आपने ऑनलाइन ही PF के पैसे निकलवाने के लिए आवेदन किया है तो इस प्रक्रिया में 3 कार्य दिवस लग सकते है.

इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन अपने क्लेम को निकलवाना चाहते है तो इस प्रक्रिया में कुल 20 दिन तक का समय लग सकता है. इसलिए अगर आपको जल्दी पैसे की जरूरत है तो आप ऑनलाइन माध्यम ही चुने. क्योंकि ये माध्यम आप केवल घर बैठे ही अपना सकते है. इसके लिए आपको कहीं पर भी चक्कर लगाने की जरूरत नही होगी.

PF miss call number-

अगर दोस्तों आप अपने PF खाते में बकाया राशी और अन्य कोई जानकारी लेना चाहते है तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 9966044425 पर मिस कॉल देकर वो जानकारी हासिल कर सकते है.

इसके अलावा pf passbook के पोर्टल (https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login) पर जाकर भी अपने खाते में बकाया और जमा की जानकारी आसानी से अपने अकाउंट को लॉग इन करके आसानी से ले सकते है.

निष्कर्ष-

उम्मीद है की आप इस लेख के माध्यम से PF Ka Paisa Kaise Nikale के बारें में सब कुछ जान चुके होंगे. लेकिन दोस्तों जैसा की PF का हिंदी में मतलब होता है – भविष्य निधि. इसलिए इसे आप ऐसे समझिये की कभी आपको सख्त से सख्त जरूरत पड़े तभी आप यहाँ से पैसे निकलवाने के बारें में विचार करें.

क्योंकि ये जो पैसा आपका यहाँ पर पड़ा रहता है ये दिन दोगुना रात चौगुना होता रहता है. यानी की इस पैसे का ब्याज पर ब्याज आपको मिलता रहता है. इसलिए अपना माइंडसेट ऐसा रखें की जब आप अपनी कम्पनी से सेवानिवृत्त होंगे तभी आपको ये पैसा काम में लेना है. ताकि आपको बुढ़ापे में कम से कम पैसे के लिए तो किसी से उधार न मांगना पड़ें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *