Bank Locker Rules – बैंक में रखने जा रहे हो कीमती चीज तो जान लीजिए ये बैंक लॉकर के नियम

Bank Locker Rules - बैंक में रखने जा रहे हो कीमती चीज तो जान लीजिए ये बैंक लॉकर के नियम

सभी प्यारे दोस्तों को नमस्कार, जैसा की आप सब जानते है हमारे घर में कोई न कोई ऐसी बेशकीमती चीज रहती है जिसकी हर समय रखवाली करनी पड़ती है. अब चाहे वह कोई गहना हो या फिर कोई अन्य जरूरी कागजात हो. और इसी वजह से कोई घर का जिम्मेदार आदमी घर से बाहर जाता है तो पीछे अपने घरवालों को घर का ध्यान रखने के लिए बोलकर जरूर जाता है. और ये जरूरी भी है क्योंकि घर में बेशकीमती चीज जो पड़ी है अगर वह गुम या चोरी हो जाएगी तो आपकी जीवन भर की कमाई बर्बाद एक झटके में हो जाएगी.

अब इसी बात का डर दोस्तों सभी को सताता रहता है की कहीं हमारे घर में जो वैल्यूएबल चीज है खो ना जाए. अब इसको रखने के लिए लोग पास के किसी बैंक में लॉकर का सहारा लेते है. और दोस्तों कमाल की बात ये है की लोग ऐसा समझ बैठते है जैसे की बैंक ही ऐसी सुरक्षित जगह है जहाँ पर आप अपना लॉकर खुलवाकर कीमती चीज को सुरक्षित रख सकते है. लेकिन सच कहें तो दोस्तों ऐसा बिलकुल भी नही है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि बैंक भी आपको कुछ हद तक ही सुरक्षा प्रदान कर सकता है. इसके अलावा आपका कोई भी नुकसान होता है तो आपको पहले बैंक लॉकर के नियम (Bank Locker Rules) जानने बहुत जरूरी है. क्योंकि इस लेख में हम आपको Bank Locker Rules के बारें में वो सुचना देने वाले है जिन्हें जानकर आप भी अगर किसी कीमती चीज को लॉकर में रखकर निश्चित हो जाते हो तो आपकी नींद उड़ सकती है.

क्योंकि दोस्तों आपने एक बार अखबार और न्यूज़ चैनल के माध्यम से सुना होगा की किसी परिवार ने बैंक के लॉकर में पैसे रखे हुए थे. और जब इस परिवार को पैसे की जरूरत पड़ी तब लॉकर को खोलकर देखने पर पाया की रखे हुए पैसे तो दीमक द्वारा खा लिए गये है. तो दोस्तों वैसे तो पैसे रखना भी बैंक के लॉकर में Allow नही है लेकिन कम समझ के कारण ऐसी गलतियाँ हमारे देश के लोगों से हो ही जाती है.

बैंक लॉकर क्या है-

दोस्तों सरल शब्दों में समझे तो बैंक लॉकर एक वह जगह है जहाँ आप अपने घर की किसी कीमती चीज को आसानी से सुरक्षित रख सकते हो. यानी की बैंक लॉकर एक सुरक्षित, लॉक किया हुआ छोटा-सा बॉक्स होता है, जिसे बैंक अपने ग्राहकों को उनकी कीमती वस्तुएँ और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए किराए पर देता है.

और इस सुरक्षा के बदले बैंक आपसे प्रतिवर्ष के तौर पर एक फीस वसूलता है. आपको बता दे की बैंक लॉकर का किराया लॉकर के आकार, बैंक की शाखा और उसके स्थान पर निर्भर करता है. छोटे लॉकर का किराया सामान्यतः बड़े लॉकर की तुलना में कम होता है. तथा आमतौर पर लॉकर खोलने के लिए बैंक की चाबी और ग्राहक की चाबी या अन्य अधिकृत सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग किया जाता है.

बैंक लॉकर में क्या रख सकते है?

दोस्तों ऐसा नही है की आप हर किसी चीज को बैंक के लॉकर में ले जाकर रख सकते हो, क्योंकि इसके लिए भी RBI द्वारा बहुत से कानून बनाये गये है यहाँ आप निचे समझिये की बैंक लॉकर में क्या-क्या रख सकते है:

  • सोने व चांदी के गहने
  • जरूरी दस्तावेज
  • कीमती हीरे और रत्न
  • महवपूर्ण किताबें
  • कोई भी कानूनी दस्तावेज

बैंक लॉकर में क्या नही रख सकते?

अब दोस्तों जानते है की आप बैंक के लॉकर में क्या कुछ नही रख सकते है. क्योंकि कई-कई लोग ऐसे भी होते है जिनकी वजह से ऐसे कड़े कानून बनाने पड़ते है. ताकि देश में किसी भी गलत गतिविधि को रोका जा सकें. निचे आप समझें की आप बैंक के लॉकर में क्या-क्या नही रख सकते है:

  • किसी भी देश की मुद्रा
  • हथियार
  • जहरीला सामान

Note- आपको बता दे की RBI के नियम के अनुसार बैंक के लॉकर में CCTV कैमरे की व्यवस्था होनी जरूरी है. इसके अलावा इसके फुटेज में पिछले 180 दिनों का डाटा सेव होना जरूरी है. अगर आप कोई गलत चीज बैंक के लॉकर में रखते है तो RBI इन्हें CCTV फुटेज के आधार पर पकड़कर आपका लॉकर खुलवाकर देख भी सकता है.

बैंक लॉकर के नियम (Bank Locker Rules)-

अब जानते है दोस्तों बैंक लॉकर के वो महवपूर्ण नियम जो RBI ने ग्राहकों के हित में बना रखे है, इसलिए आपसे अपील है की अगर आप कहीं पर अपना लॉकर खुलवाने के लिए जा रहे है तो पहले इन बैंक लॉकर के नियम को आराम से पढ़कर ही लॉकर खुलवाने के बारें में सोचे:

चोरी या नुकसान होने पर-

ये एक अहम् नियम है जिसके बारें में बहुत से लोग अब तक अनजान है. क्योंकि सभी लोग ऐसा सोचते है की हम अगर अपना महंगा गहना यहाँ पर रख देंगे तो वह एकदम सुरक्षित है. लेकिन दोस्तों अगर मान लो की बैंक के लॉकर में ही आपका गहना चोरी या कोई नुकसान हो जाता है तो आपको केवल जो प्रतिवर्ष किराया दे रहे हो उसका 100 गुना तक मुआवजा ही मिल सकता है.

इसका मतलब ये हुआ की अगर आपने 10 लाख का गहना लॉकर में रख दिया. और अब आपका किराया हर वर्ष का 1000 रूपये है तो आपको चोरी या नुकसान होने पर केवल 1 लाख रूपये तक का मुआवजा ही मिल सकता है. हालाँकि इसका एक दूसरा विकल्प भी है जो है ज्वेलरी का Insurance करवा लेना. इसके लिए आपकी ज्वेलरी की कीमत का मुल्यांकन किया जाता है फिर जब चोरी या नुकसान जैसी घटना होती है तो आपको उसी कीमत का मुआवजा मिल जाता है.

प्राकृतिक आपदा में कोई मुआवजा नही मिलेगा-

अब दोस्तों मान लो की बैंक में कोई बाढ़ आ गयी या कोई भूकम्प आकर इमारत ढह गयी है तो इसके लिए बैंक आपको किसी भी प्रकार का मुआवजा नही देगा. क्योंकि ये सब प्राकृतिक आपदाएं है जिनसे बैंक का कोई लेना देना नही होता है. इसलिए जरूरी है की आप अपनी कीमती चीज का पहले से insurance करवाकर ही बैंक के लॉकर में रखें.

समय पर लॉकर को खोलना जरूरी-

ये एक ऐसा नियम है जिसमे आपको कम से कम 12 महीनों के अंदर अपने लॉकर को एक बार खोलना जरूरी होता है. चाहे आप लॉकर का किराया समय पर जमा करवा रहे हो इससे कोई फर्क नही पड़ता है. क्योंकि अगर आप 1 वर्ष तक इस लॉकर को नही खोलते है तो ये उच्च जोखिम/high-risk श्रेणी में शामिल हो जाता है. इसलिए अगर कोई डाउट हुआ तो आपका लॉकर बैंक द्वारा भी गवाहों के सामने खोला जा सकता है.

इसके अलावा अगर 7 वर्षों तक लॉकर को बिलकुल भी छेड़ा नही जा रहा हो तो फिर ये बेहद गम्भीर मामलों में आ जाता है. इसके बाद बैंक पहले तो आपको कॉल करेगा इसके बाद पत्र भेजेगा और फिर अगर आपकी तरफ से कोई उत्तर नही मिलेगा तो बैंक खुद से आपके लॉकर को खोल लेगा. लेकिन इससे पहले बैंक आपसे हर तरीके से सम्पर्क करने की कोशिश जरूर करेगा ताकि आप खुद से ही अपने लॉकर को खोल ले.

समय पर किराया देना जरूरी-

दोस्तों इस नियम के अनुसार अगर आप किसी वजह से 3 वर्ष तक अपने लॉकर का किराया नही देते है तो बैंक को नियम के अनुसार लॉकर तोड़ने (break open) और उसमें रखे सामान पर कार्रवाई करने का अधिकार मिल जाता है. और फिर वहीँ बात है की इसे गवाहों के सामने बैंक की तरफ से खोला जा सकता है.

बैंक लॉकर का किराया कितना होता है-

दोस्तों बहुत से लोगों का ये भी एक अहम् सवाल होता है तो आपको बता दे की ये सब जगह और आप कौनसी साइज़ का लॉकर ले रहे हो इन सब बातों पर डिपेंड करता है. क्योंकि अगर आपके बैंक की शाखा किसी शहर में है तो आपसे ज्यादा चार्ज लिया जा सकता है. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में है तो आपसे कम चार्ज लिया जा सकता है.

और आपको बता दे की शहरों में कई-कई बैंक तो ऐसे है जिनमे लॉकर लेने के लिए आपको प्रतीक्षा की सूची में रखा जाता है. क्योंकि वहां पर आपके सामान को रखने के लिए अभी तक कोई भी लॉकर मौजूद नही होता है. और जब मौजूद हो जाता है तब बैंक आपसे सम्पर्क कर लेते है. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में आपको आसानी से समय पर लॉकर मिल जाता है.

बैंक लॉकर कैसे खुलवाएं?

दोस्तों हमारे देश में बैंक लॉकर की प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि RBI हमेशा देश की जनता के हित में फैसला लेता रहता है ताकि आगे चलकर कोई अनहोनी हो तो ग्राहक पर कम असर पड़े. अब बैंक में लॉकर खुलवाने के लिए आपको जो जरूरी कार्य करने होते है तो इस प्रकार है:

1. आवेदन-

    सबसे पहले आपको अपने किसी नजदीकी बैंक की शाखा का चुनाव करना होता है. जहाँ जाकर आप लॉकर खुलवाने के लिए आवेदन कर सकते है. लेकिन जरूरी है की पहले आप लॉकर की साइज़ और किराया पर गौर कर लें. इसके बाद आपको सबकुछ समझ आ जाता है तो आप आवेदन फॉर्म में (आवेदक का नाम और पता, मोबाइल नंबर और ईमेल, बैंक खाते की जानकारी, लॉकर का पसंदीदा आकार, नॉमिनी का विवरण) ये सभी चीजे भर सकते है.

    2. सत्यापन-

      अब जब आप लॉकर के लिए एक बार आवेदन कर देते है तो बैंक आपका KYC सत्यापन करवाता है ताकि बैंक को लग सकें की आप कोई अपराधी या फर्जी आदमी नही हो. इसलिए बैंक पहले आवश्यक ग्राहक सत्यापन पूरा करेगा. और बैंक की जाँच पूरी होने के बाद ही लॉकर आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

      3. किराया & सुरक्षा राशी-

        दोस्तों इसमें होता ये है की बैंक आपसे 3 वर्ष का किराया एडवांस में लेते है. किराया हर साल अग्रिम (Advance) देना होता है, और ग्राहक चाहें तो 3 साल तक का अग्रिम किराया एक साथ भी जमा कर सकते हैं. आम तौर पर यह सुरक्षा राशि 3 साल के लॉकर किराए + लॉकर तोड़ने (Break-open) के संभावित खर्च के बराबर होती है.

        4. लॉकर एग्रीमेंट-

          अब जब आप सभी जरूरी दस्तावेज और किराया बैंक को दे देते है तब जाकर बैंक आगे की प्रोसेस बढ़ाता है. और अब आपसे एक agreement sign करवाता है जिसमे आपको वो सब बातें समझाई जाती है जो किसी अनहोनी होने पर अक्सर लोगों के मन में होती है. और ध्यान रखें की जब भी आप इस Agreemnent को sign करें तो अपना नॉमिनी जरूर इसमें जोड़ दें. क्योंकि यहाँ पर आप कुल 4 नॉमिनी तक जोड़ सकते है. जिससे भविष्य में आपके साथ अगर कोई अनहोनी हो जाएगी तो आपके पीछे जो डिपेंड थे उनको आपकी कीमती चीज आसानी से मिल जाएगी.

          5. लॉकर का आंवटन-

            अब जब आप पूरी समस्त प्रक्रियाएं कर लेते है तो बैंक आपको आपके लॉकर की चाबी दे देता है. जिसके बाद आप अपने लॉकर में कीमती सामन आसानी से रख सकते है. और फिर आगे चलकर जब भी आप अपने लॉकर को इस्तेमाल में लेंगे तो आपके मोबाइल और ईमेल पर इसकी सुचना मिल जाएगी.

            Note- उपरोक्त सभी तरीको से आप बैंक में अपनी कीमती चीज को रखने के लिए लॉकर खुलवा सकते है. इसके अलावा दोस्तों अगर आप बैंक में अपने केवल सोने के गहनों को सुरक्षित रखवाना चाहते है तो आप बिना किसी लॉकर को बुक किए भी रखवा सकते है. इसके लिए सिर्फ आपको Gold Loan लेना होगा.

            और इसकी आपको एक ओवरड्राफ्ट लिमिट बनवा लेनी है. जिसके बाद ना तो आपको इस लोन का कोई ब्याज देना पड़ेगा. और ना ही लॉकर का कोई किराया. तथा अब आपके सोने को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बैंक की हो जाती है.

            क्योंकि अगर इस सोने को कुछ हुआ तो बैंक के लेने के देने पड़ सकते है. लेकिन ये सब केवल सोने के लिए ही है अन्य चीजों के लिए आपको बैंक में लॉकर ही लेना पड़ेगा. हालाँकि दोस्तों इसके लिए भी आपको एक बार तो अपने सोने का मूल्याकन चार्ज और processing fee तो चुकानी पड़ेगी. लेकिन सोने को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

            अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

            Q. Can we keep cash in bank locker?

            उत्तर: दोस्तों RBI किसी भी देश की वेध मुद्रा को बैंक के लॉकर में रखने की इजाजत नही देता है. क्योंकि अगर आप ऐसा करते पाए जाते है तो आप पर क़ानूनी करवाई भी सम्भव हो सकती है. इसलिए जरूरी है की आप किसी धनराशी को अपने बैंक खाते में ही जमा करवा दे.

            Q. Are bank lockers safe?

            उत्तर: हाँ, कुछ हद तक हम कह सकते है की बैंक के लॉकर सुरक्षित है. लेकिन इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक भी नही लेते है. लेकिन बैंक अपनी तरफ से आपके लॉकर को सुरक्षित रखने की हर सम्भव कोशिश करते है.

            निष्कर्ष-

            तो दोस्तों आशा करते है की इस लेख के माध्यम से आपने बैंक लॉकर के नियम (Bank Locker Rules) को लेकर बखूबी से जान लिया होगा. अगर फिर भी आपके मन में अन्य कोई सवाल हो तो आप हमसे बेझिझक पूछ सकते है. इसके अलावा ध्यान रखें की जब भी बहुत अधिक मूल्य वाली चीज बैंक के लॉकर में रखने जाए तो इसका पहले Insurance जरूर से करवा ले. ताकि आपको इसमें कोई हेरा फेरी नजर आए तो पूरा मुआवजा मिल सके.

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *