Chinese Loan App List – प्ले स्टोर पर मौजूद इन ऐप्स से लोन लेना हो सकता है घातक

Chinese Loan App List - प्ले स्टोर पर मौजूद इन ऐप्स से लोन लेना हो सकता है घातक

दोस्तों हम हमेशा से ही आपके लिए कोई न कोई नई ऋण एप्प लेकर आते रहते है और उसका पूरा रिव्यु करके आपको साफ़-साफ़ दिखाते है तथा साथ में आपको उसके द्वारा लगाये जाने वाले charges भी आपको बताते है. लेकिन आज जिस विषय पर हम ये लेख लिख रहे है वो किसी नई एप्प के बारें में नही है बल्कि ये लेख उन फर्जी Chinese Loan App List के बारें में है जो हमारे देश में ऐसा आतंक फैला रखी है की इनसे हर कोई आम आदमी परेशान है.

और इतना ही नही इन Fake chinese loan app की वजह से कई-कई केस तो आए दिन ऐसे आते रहते है जिनमे आखिर में आदमी आत्महत्या तक कर लेता है. क्योंकि कोई भी आदमी एक बार अगर 7 day loan apk download कर लेता है तो ये उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित होती है. और फिर इस डिजिटल दुनिया में उसकी कोई प्राइवेसी नही रहती है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि ये एप्प पहले तो आपका बैंक खाता साफ़ करते है इसके बाद में अगर आपने कोई प्राइवेसी वाली तस्वीर या फाइल अपने मोबाइल में डाल रखी है तो ये उसे भी यहाँ से उठा लेते है और फिर Dark Web पर बेचकर उसके भी पैसे कमाते है. तथा कई वर्षों बाद ये आपकी फोटो या विडियो आपके सामने आती है तो आपको समाज के सामने सिर झुकाकर चलना पड़ता है.

आपको बता दे की हमारे पास बहुत से लोगों के आए दिन ईमेल आते है की हम आपको Fake chinese loan app के बारें में अवगत कराकर आपको डिजिटल दुनिया में सुरक्षित कैसे रहा जाता है इसके बारें में बताएं. इसलिए अगर आप कहीं से कोई ऋण ढूंढ रहे है या फिर आप इन Chinese Loan App List के बारें में और विस्तार से जानना चाहते है तो कृपा करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

ताकि आपको कभी भी अपने जीवन में ऐसी फर्जी Loan lene wala app के चक्कर में पड़कर अपनी जिन्दगी ना गवानी पड़ें. इस लेख में आप chinese ऋण एप्प के काम करने का तरीका और इनसे बचने का उपाय सब कुछ विस्तार से पढ़ें. और अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर करके उनको भी इन फर्जी ऋण एप्प से बचने के बारें में जरूर बताएं.

Fake chinese loan app का काम करने का तरीका-

दोस्तों वैसे तो कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में जानबूझकर कोई मुसीबत मोल नही लेना चाहता है. क्योंकि इन एप्प का काम करने का तरीका ही कुछ ऐसा होता है की हर कोई आदमी इनके चंगुल में आख़िरकार फंस ही जाता है. इन 7 day loan apk download करवाने के जो तरीके अपनाये जाते है उनकी मुख्य सूची इस प्रकार है:

1. प्ले कंसोल खरीदना-

दोस्तों ये इनका पहला स्टेप होता है क्योंकि ये लोग एक टीम बनाकर जो पुराने प्ले कंसोल होते है उनको Bulk में खरीदते है. क्योंकि इन पुराने कंसोल पर किसी भी apk को पब्लिश कर पाना बेहद आसान होता है. या फिर यूँ कहें की इन पर इनके जो पीछे code होता है उसकी जाँच कम होती है. इसलिए बहुत बड़ी-बड़ी रकम देकर पुराने Play Console खरीदे जा रहे है.

2. ऑनलाइन विज्ञापन करके एप्प डाउनलोड करवाना-

इसके बाद ये लोग अपना एप्प बनाकर जब पब्लिश कर देते है तत्पश्च्यात इनको अब अपने एप्प को डाउनलोड भी करवाना जरूरी हो जाता है. क्योंकि ऐसे तो लोग किसी भी एप्प को डाउनलोड कर नही कसते है. इसलिए ये लोग Google Ads या फिर Meta Ads का सहारा लेते है. जहाँ पर भारी भरकम पैसा इन ads पर खर्च करके लोगों से अपने एप्प को डाउनलोड करवाते है.

और मान लो की आप कोई youtube पर रील देख रहे है तो आपके सामने कोई न कोई ऐसा ads आ ही जाता है. जिसके बाद आप ऐसे एप्प को डाउनलोड कर लेते है जो की एकदम फर्जी होता है.

3. सीधा APK डाउनलोड करवाना-

दोस्तों कभी-कभी प्ले स्टोर पर कई एप्प अपनी गाइडलाइन्स को फॉलो नही कर पाते है. इसलिए लोग apk बनाकर सीधा whatsapp या telegram जैसे एप्प पर डायरेक्ट डाउनलोड करवाते है. हालाँकि आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कोई भी एप्प आपको प्ले स्टोर या apple स्टोर के अलावा डाउनलोड नही करना चाहिए. फिर चाहे वो ऋण का एप्प हो या फिर किसी और काम का. क्योंकि ये आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकते है.

उपरोक्त सभी तरीकों के माध्यम से जब आप इन 7 day loan apk download और इनस्टॉल कर लेते है तब जो असली खेल बाद में होता है वो इस प्रकार है…

1. छोटा ऋण प्रदान करना-

अब जब आप इनके एप्प को इनस्टॉल कर लेते है तब दोस्तों आपसे आपके मोबाइल में रखी हर वो जरूरत की परमीशन allow करवाई जाती है जो इन एप्प के लिए फायदेमंद हो. जैसे की आपसे- फाइल, लोकेशन और सम्पर्क सूची आदि जरूरी परमीशन allow करवाई जाती है. अब जब आप इन परमीशन को allow करके आगे बढ़ते है तो आप मानकर चलिए की आपने अपने फ़ोन का पूरा डाटा इन एप्प को दे दिया है.

जहाँ पर अगर आपके फ़ोन में कोई प्राइवेट फोटो या विडियो हो तो ये आपके लिए बेहद खतरनाक होगा ही होगा. क्योंकि अब ये फोटो या विडियो इन फर्जी एप्प वालों के पास पहुँच चुके है. इसके बाद जब आप आगे बढ़ते है तो आपसे आपका बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड संख्या इत्यादि की मांग करके आपको 7 दिन के लिए ऋण दिया जाता है.

और ये 7 दिन का ऋण आपको बिना किसी क्रेडिट स्कोर (7 days loan app low cibil score) के माध्यम से प्रदान किया जाता है. क्योंकि इन एप्प को जरूरी लोन से ज्यादा आपका फ़ोन में रखा डाटा होता है जिससे ये मोटा पैसा छापते है.

2. रिकवरी & हेरेसमेंट-

जब आप यहाँ से कोई 2-4 हजार का ऋण ले लेते है तब आपसे 7 दिन के बाद इसकी दोगुना कीमत का repayment करने के लिए कहा जाता है. हालाँकि बहुत से लोग कर्ज के जंजाल में ऐसे फंसे होते है की इनको दोगुना पैसा चुकाना भी ठीक लगता है. इसलिए कुलमिलाकर इस प्रकार के ऋण को आख़िरकार अपने खाते में ले लिया जाता है.

फिर जब आप इस ऋण को ले लेते है तब इन एप्प के रिकवरी एजेंट द्वारा आपको चौथे या पांचवे दिन ही repayment करने के लिए कहा जाता है. लेकिन जब आप मान लो की ऋण के छठे दिन तक इनका repayment नही करते है तब ये लोग पहले तो आपके फ़ोन पर आपके कांटेक्ट की सूची भेजेंगे. हालाँकि अब भी आप नही समझ पाओगे.

3. रिश्तेदारों को आपके बारें में गलत संदेश भेजना-

इसके बाद जब ऋण चुकाने का सातवाँ और repayment का आखिरी दिन आता है तब तक अगर आपने ऋण को नही चुकाया है तो ये लोग आपके सम्पर्क सूची पर आपके बारें में गंदे-गंदे संदेश भेजते है. हालाँकि इस बात का आपको जरा सा भी अंदाजा नही होता है. और फिर जब कोई रिश्तेदार आपको इस बारें में बताता है तब तक ये लोग आपके सभी सम्पर्क पर आपकी निजी तस्वीरे और विडियो भेज चुके होते है.

और इतना ही नही मान लो की आपके फ़ोन में कोई निजी तस्वीर या विडियो नही है. तो ये लोग आपके खुद की फोटो को AI की सहायता से गंदे प्रकार की बनाकर भी रिश्तेदारों को भेजते है. जिसके बाद आखिर में आपको इनके repayment अमाउंट से भी ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है. और फिर इनकी रिकवरी तब तक नही रूकती जब तक आप मानसिक रूप से और आर्थिक रूप से घायल न हो जाए.

और इन सब की वजह से अब तक बहुत से ऐसे केस आए है जिनमे लोगों ने अपनी जान तक दे दी है. क्योंकि हम सब जानते है सबको बदनामी से डर लगता है. और बदनामी जब आपके रिश्तेदारों को पता चले तो ये मामला और अधिक गम्भीर हो जाता है.

4. आपके मोबाइल में रखी सभी फाइल का डाटा सेव करना-

अब जब ये लोग समझ जाते है की आपसे जितना हो सका वो पैसा निकाल लिया गया है तब ये आगे चलकर इस डाटा को Dark Web पर बेचकर भी पैसे कमाने लगते है. क्योंकि इन सब में आपका ही हाथ था इसलिए अब आप किसी को दोषी भी नही सकते है. हालाँकि इन सब पर अब गूगल और फेसबुक द्वारा धीरे-धीरे करके कड़े कानून लगाये जा रहे है. लेकिन अभी तक जो एक्शन गूगल द्वारा लिए गये है वो काफी नही है.

Chinese Loan App List कैसे चेक करें?

दोस्तों वैसे तो ऋण प्रदान करना या तो किसी बैंक का काम होता है या फिर किसी NBFC का. क्योंकि उधार देने का काम सिर्फ ये लोग ही कर सकते है. लेकिन जानकारी के अभाव के चलते लोग 7 day loan apk download कर लेते है. लेकिन आपको बता दे की 7 days fake loan app list कोई फिक्स सूची नही है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि आए दिन Google द्वारा ऐसे एप्प पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है. लेकिन फिर से ये लोग कोई नया नाम लेकर अपना एप्प प्ले स्टोर पर पब्लिश कर देते है. इसलिए जरूरी ये है की आपको ऋण एप्प के Reviews, About और NBFC का नाम जरूर देखना चाहिए. और फिर जब आप NBFC का नाम देख लेते है तो RBI की ताजा सूची में जाकर इसके बारें में Find Out करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- RBI से Registered NBFC की ताजा सूची जाने

जिससे आपको ये पता चल सकेगा की ये जो ऋण एप्प जिस NBFC के सम्बन्ध से ऋण प्रदान कर रही है वो RBI के साथ रजिस्टर है या नहीं. अगर है तो आप ऋण ले सकते है. इसके अलावा अगर नही है तो आप तुरंत इस ऋण एप्प के बारें में सोचना बंद कर दीजिए. क्योंकि ये सिर्फ और सिर्फ आपके साथ फ्रॉड करेगी और कुछ नही.

Fake chinese loan app की शिकायत कैसे करें-

दोस्तों अगर आप इन फर्जी ऋण एप्प के चंगुल में फंस चुके है तो आप समय रहते ही या तो https://www.cybercrime.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन इन एप्प की शिकायत कर सकते है. या फिर आप टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करके इनकी रिपोर्ट कर सकते है.

और ध्यान रखें की आप इनसे कभी भी डरें नही ये आपका कुछ नही बिगाड़ सकती है. क्योंकि ये खुद से ही फ्रॉड कर रही है इसलिए अगर आप इनका ऋण ना भी चुकाते है तो आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नही पड़ता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि, क्रेडिट स्कोर पर वहीँ कम्पनी रिपोर्ट कर सकती है जो RBI के साथ रजिस्टर हो.

Loan kis app se le?

दोस्तों वैसे तो आपका Paisa dost हमेशा आपके लिए ऋण के लिए सबसे बेस्ट एप्प के बारें में बताता रहता है. लेकिन फिर भी अगर आप किसी एप्प से ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो आपको एक बार फिर से NBFC के रजिस्ट्रेशन के बारें में जानना आवश्यक होता है. जिसका लिंक हमने ऊपर दे रखा है इस पुरे लेख को समझकर आप Loan lene wala app के बारें में विस्तार से जान सकते है.

थोड़ी सी समझ से आप अपने जीवन भर की जमापूंजी को बचा सकते है. इसलिए समझदार बनिए और कम से कम जागरूक तो बनिए. उम्मीद है की हम इस लेख में आपको फर्जी chinese ऋण एप्प के बारें में विस्तार से समझाने में कामयाब हो पाए है. इसलिए अगर आपका इन एप्प से सम्बन्धित और भी कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से आसानी से पूछ सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *