दोस्तों आपने एक हिंदी की कहावत सुनी होगी – “गेहूँ के साथ घुन पिसना”. इसका मतलब होता है की कभी-कभी निर्दोष भी दोषी की संगत में आकर दोषी कहलाने लग जाता है. ठीक ऐसा ही बैंक अकाउंट फ्रीज के मामले में आजकल आम जनता के साथ होता जा रहा है. क्योंकि हम आए दिन सुनते है की आज उस किसी परिचित का अकाउंट फ्रीज हो गया तो कल किसी और परिचित का अकाउंट फ्रीज हो गया.
ऐसा सही पूछो तो पुरे देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम के कारण होता जा रहा है. हालाँकि हम ये नही कहते की सभी लोग निर्दोष होंगे लेकिन ये जो ऑनलाइन बैंकिंग दुनिया है इसमें अगर कोई परिचित व्यक्ति आपको पैसे भेज देता है. जो पहले से किसी फ्रॉड के माध्यम से पैसे ले चूका है तब भी आपका अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है.
अब आपको तो पता ही है हमारे देश की जनता के बारें में कम वित्तीय ज्ञान के कारण हर किसी से पैसे अपने बैंक खाते में लेने के लिए तैयार हो जाते है. लेकिन यहीं सब किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते को फ्रीज करने के लिए पर्याप्त होता है. और इसलिए हमारे देश में अकाउंट फ्रीज जैसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. हालाँकि ऐसा नही है की एक बार आपका खाता फ्रीज हो गया तो फिर वह दुबारा नही खुलेगा.
अगर आप अपने आप को निर्दोष साबित कर देते है तो जल्द ही आपका खाता खोल दिया जाता है. लेकिन इन सब की प्रोसेस बहुत कठिन होती है. इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बैंक खाते को अनफ्रीज करवाने (How To Unfreeze Bank Account) के बारें में वो जरूरी जानकारी देंगे जो आपको जानना बेहद आवश्यक है. इसके अलावा हम बैंक अकाउंट फ्रीज के बारें में अन्य सभी पहलुओं पर भी गौर करेंगे. जैसे – इसका कारण क्या होता है, और बैंक खाते को अनफ्रीज करवाने के लिए क्या कुछ दस्तावेज आपके पास होने जरूरी होने चाहिए इत्यादि.
बैंक अकाउंट फ्रीज क्यों होता है (Account freeze kyu hota hai)?
सभी पाठकों के मन में ये एक अहम् सवाल ही सामने आता है. और आना भी चाहिए क्योंकि उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नही होता की उन्होंने इससे पहले कोई गलत गतिविधि भी की थी. क्योंकि जैसा हमने आपको पहले बताया है की इसे Layer के हिसाब से फ्रीज किया जाता है. इस प्रकार आपका परिचित आपको पैसे डाला तब आप कौनसी लेयर में मौजूद थे इसका खुलासा तब हो पाता है जब आप इसे Unfreeze करवाने की कोशिश करते है.
जिस व्यक्ति का बैंक अकाउंट फ्रीज किया जाता है और वो इससे बिलकुल अनजान है तो उस व्यक्ति पर बहुत बुरी गुजरती है. क्योंकि अब उसे अपने ही खाते में पड़े उसके पैसे के इस्तेमाल से पूरी रोक लगा दी जाती है. फिर चाहे वो किसी भी माध्यम से पैसे निकलवाना चाहता हो ये सम्भव नही हो पाता है. इसलिए ज्यादातर चिंताएं बैंक अकाउंट में पड़े पैसे को लेकर ग्राहकों में आए दिन बढ़ रही है.
आमतौर पर बैंक अकाउंट फ्रीज बैंक के नियमों, KYC की कमी, संदिग्ध लेन-देन या सरकारी एजेंसियों के आदेश के कारण हो सकता है. लेकिन इसके और अन्य कारणों पर विस्तार से नजर डालते है तो वो कारण (account freeze reasons) निम्नलिखित रूप से सामने आते है:
1. KYC अपडेट नहीं होना-
दरअसल इस प्रकार का खाता बंद होता है तो इसका कारण ये होता है की ग्राहक द्वारा खाता खुलवाने के बाद अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी डाक्यूमेंट्स को नही जोड़ा गया है. इसकी वजह से इस प्रकार के खाते को बैंक द्वारा होल्ड कर दिया जाता है. जिसके बाद यह खाता तभी खोला जाता है जब अकाउंट होल्डर खुद बैंक में आता है और अपने जरूरी KYC से सम्बन्धित दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण) बैंक अधिकारीयों के सामने पेश करता है.
2. संदिग्ध लेन-देन में शामिल होना-
ये जो अकाउंट फ्रीज होता है वो या तो आपकी खुद के चाहने की वजह से फ्रीज होता है. या फिर आपके किसी परिचित द्वारा करवाया जाता है. क्योंकि इसमें अगर आप किसी अपराध में सीधा शामिल होते है तो आपको तुरंत इसका पता चल जाता है. लेकिन जब आप Layer के हिसाब से शामिल होते है तब आपको इसका पता नही चल पाता है.
जिसमें अगर आप किसी अपराध में सीधे शामिल नही होते है तो साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट करके अपने खाते को फिर से अनफ्रीज करवा सकते है. लेकिन इस प्रक्रिया में आपको ये साबित करना होता है की आप किसी भी अपराध में सीधे शामिल नही थे.
3. गलत दस्तावेज से खाता खुलवा लेना-
कई-कई बार लोग फर्जी टाइप के दस्तावेज देकर खाता तो खुलवा लेते है लेकिन जब बाद में इनकी KYC की जाती है तब जो व्यक्ति इस खाते का मालिक होता है उससे कभी भी KYC सम्भव नही हो पाती है. इसलिए इस प्रकार के फ्रीज हुए खाते को आप किसी भी प्रकार से अनफ्रीज या अनब्लॉक नही करवा सकते है. और फिर आखिर में आपका पैसा बैंक खाते में हमेशा के लिए अटक जाता है.
4. कई वर्षों तक अपने खाते में लेनदेन नही करना-
इस पार्ट में दरअसल होता यूँ है की ग्राहक एक बार खाता खुलवाने के बाद अपने खाते को वर्षों तक संभालता भी नही है. यानी की ग्राहक द्वारा किसी भी प्रकार की कोई लेनदेन नही की जाती है. और इसकी वजह से इस प्रकार के खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है. हाँ लेकिन ऐसा नही है की इस खाते को आप दोबारा चालू नही करवा सकते. क्योंकि इस प्रकार से होल्ड या बंद हुआ खाता आप बैंक में जाकर आसानी से अपनी KYC डाक्यूमेंट्स लगाकर आसानी से चालू करवा सकते है.
5. कोर्ट या सरकारी विभाग का आदेश-
ऐसे मामले में यदि किसी व्यक्ति पर टैक्स चोरी, बकाया टैक्स या अन्य वित्तीय अनियमितताओं का मामला है, तो सक्षम अधिकारी कानूनी प्रक्रिया के तहत बैंक खाते को अटैच या फ्रीज करवा सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी मामला चल रहा है और न्यायालय या सक्षम सरकारी अधिकारी खाते को फ्रीज करने का आदेश देते हैं, तो बैंक उस आदेश का पालन करता है.
बैंक अकाउंट फ्रीज होने से बचाने के उपाय-
यहाँ हम आपको कुछ निम्नलिखित मुख्य सुझाव (account freeze reasons) दे रहे है जिनका आप अपनी रोजमर्रा के जीवन में पालन करके अपने बैंक खाते को हमेशा फ्रीज होने से बचा सकते है:
- हमेशा अपने जरूरी दस्तावेजों में नाम और पता एक जैसा रखें.
- अपने बैंक खाते की जानकारी पैसे कमाने के लालच में किसी को ना दे.
- कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से कोई पेमेंट अपने बैंक खाते में ना डलवाए.
- समय-समय पर अपनी KYC अपडेट करवाएं.
- अपने बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन करने से बचें.
How To Unfreeze Bank Account-
दोस्तों सबसे पहले तो आपको ये जानना जरूरी है की अगर बैंक ने अपने स्तर पर KYC या अन्य कारणों से रोक लगाई है, तो बैंक उसे हटा सकता है. लेकिन समस्या तब गहरा जाती है जब पुलिस, कोर्ट या अन्य सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर लगाया गया हो. क्योंकि ऐसे फ्रीज को अनफ्रीज करवाना एक बहुत लम्बी प्रक्रिया होती है.
आपको बता दे की यदि खाता साइबर अपराध के कारण फ्रीज़ हुआ है (जैसे गलती से धोखाधड़ी से जुड़ा धन प्राप्त होना), तो भारत में वर्तमान में शिकायत निवारण तंत्र (GRM) के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए पहले बैंक से फ्रीज़ करने वाली विशिष्ट पुलिस इकाई/जांच अधिकारी का पता लगाएं, फिर सक्रिय रूप से संपर्क करें और धन के वैध स्रोत का प्रमाण प्रदान करें. इस समस्त प्रक्रिया में 2-4 सप्ताह का समय लग सकता है.
हालाँकि अगर आप खुद से चाहकर अपने खाते में कोई ऐसा पैसा मंगवा रहे है जो की एक संदिग्ध लेनदेन में आता हो तो आपको कहीं पर भी सम्पर्क नही करना होता है. क्योंकि ऐसे मामले फ्रॉड में आते है और आपको जल्द ही क़ानूनी करवाई का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए भलाई इसी में है की आप संदिग्ध लेनदेन करने से बचें और अपने बैंक खातों को केवल पैसे मंगवाने के लिए किसी भी परिचित को ना दे.
Unfreeze bank account application ऐसे लिखें-
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, जयपुर
विषय: बैंक अकाउंट फ्रीज हटवाने के संबंध में आवेदन.
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा आपके बैंक में बचत खाता है, जिसका खाता संख्या XXXXXXXXX है. पिछले कई दिन से मैं इस बैंक खाते से किसी भी प्रकार की कोई लेनदेन नही कर पा रहा हूँ. मुझे लगता है की किसी कारणवश मेरा बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है. हालाँकि मेरे को इस बारें में कोई जानकारी नही है की मेरा खाता फ्रीज क्यों किया गया है.
अतः आपसे निवेदन है कि मेरे बैंक खाते को फ्रीज करने का कारण बताने तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने की कृपा करें. अगर मेरे बैंक खाते को अनफ्रीज करने के लिए और भी कोई जानकारी चाहिए तो कृपया मेरे को बताए. मैं आपके साथ मेरे खाते को अनफ्रीज करवाने के लिए हर सम्भव प्रकार से जानकारी देने के लिए तैयार हूँ.
धन्यवाद
भवदीय,
नाम: सुशिल कुमार
खाता संख्या: XXXXXXXX
मोबाइल नंबर: XXXXXXXXX
दिनांक: XXXXXXXXXX
हस्ताक्षर: सुशिल कुमार
निष्कर्ष-
जैसा की आपने इस लेख में बैंक अकाउंट फ्रीज के कारण और उपाय समझें इससे ये समझ आता है की आजकल जो साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है इसकी वजह से हर कोई वर्ग का इन्सान परेशान है. क्योंकि इसमें दोषी और निर्दोष दोनों टाइप के व्यक्ति घसीटे जा रहे है. इसलिए Paisa Dost की आप सभी पाठकों से यहीं अपील है की कभी भी अपने बैंक खाते को पैसे के लालच में किसी के साथ ना सौंपे. और अगर आप समझते है की आपका खाता बिना आपकी जानकारी के फ्रीज हुआ है तो आप जितना जल्दी हो सकें इसे चालू करवा लीजिए ताकि आपको आपके बैंक में पड़े पैसे वापस मिल जाए.
