Atal pension yojana kya hai – Calculator, Premium, Closur Form & Process

Atal pension yojana kya hai - Calculator, Premium, Closur Form & Process

देखिये दोस्तों अक्सर कहा जाता है की, बुढ़ापा किसने देखा है? हालाँकि जो आज जवानी के चक्कर में वित्तीय समझ से लोग परे हो रहे है. उनके लिए बुढापे में जो संकट खड़ा होने वाला है उसकी वो लोग कल्पना भी नही कर सकते है. क्योंकि जब आप पर कोई बुरा संकट आता है तो कोई भी आपके पास मदद करने को नही आता है. और चाहे फिर कोई आपका रिश्तेदार हो या खुद की ही औलाद क्यूँ न हो.

क्योंकि हम आजकल देख रहे है लगातार वृद्धाश्रम में बूढ़े माँ बाप की संख्याएँ बढ़ती चली जा रही है. और ऐसा सही पूछो तो इसलिए हो रहा है क्योंकि आजकल के लोग मतलब के हो चले है. वरना हमारे देश में जहाँ सुबह उठकर जिन लोगों का आशीर्वाद लिया जाता है. वहां पर वृद्धाश्रम खुलेंगे ये किसी ने कल्पना नही की थी.

अब इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2015 में अटल पेंशन योजना शुरू की थी. जिसका मुख्य उद्देश्य आप लोगों के बुढ़ापे को सुरक्षित करना है. ताकि जब आपकी उम्र ढलने को आए तब आपको पैसे के लिए किसी के पास मोहताज नही होना पड़े. इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको Atal pension yojana kya hai? और इस पेंशन योजना से सम्बधित वो पहलु बतायेंगे जो आपको जानना बेहद आवश्यक है.

क्योंकि कई लोग ऐसे भी है जो आज के समय में इस योजना का प्रीमियम नही कटवा पा रहे है. और फिर तंग आकर इसे बंद करने के बारें में सोचने लगे है. लेकिन अगर अप ये लेख पूरा पढ़ लोगे तो आप Atal pension yojana band karne ke liye application लिखने के बारें में हो सकता है की सोचना भी बंद कर दोगे.

Atal pension yojana kya hai?

दोस्तों इस योजना को 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता में शुरू किया गया था और इसके बाद यह योजना 1 जून 2015 से पूरे देश में लागू हुई थी. आपको बता दे की इस पेंशन योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

दरअसल सरल शब्दों में समझें तो इस योजना के तहत व्यक्ति अपनी उम्र के अनुसार हर महीने या निर्धारित अंतराल पर योगदान जमा करता है और 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकता है.

अब जब आप अभी जवान है या फिर आपकी उम्र अभी 18 वर्ष और 40 वर्ष के बीच है तो आप इस पेंशन योजना के लिए अभी ही जुड़ सकते है. क्योंकि बढती उम्र के साथ आपकी प्रीमियम की राशि भी बढ़ी हुई जमा करवानी पड़ती है. इसके अलावा आपको वो पेंशन नही मिल पाती है जो 18 वर्ष से लोग छोटी-छोटी राशी जमा करवाकर प्राप्त करते है.

तो दोस्तों अगर आप भी इस पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे है तो आपको बता दे की हर कोई बैंक जिसमे आपका खाता मौजूद है वो इस पेंशन योजना में जोड़ने के लिए तैयार है. बस शर्त इतनी सी है की आपके खाते में प्रतिमाह जमा करवाने के लिए पर्याप्त धनराशी होनी चाहिए. इसके बाद बैंक खुद ब खुद महीने, तिमाही, छमाही या प्रतिवर्ष के हिसाब से आपका प्रीमियम काट लेता है.

और सबसे ख़ास बात इस योजना की ये भी है की आपको इसमें कोई अलग से ज्यादा दस्तावेज लगाने की जरूरत नही पड़ती है. क्योंकि इसमें आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नम्बर और नॉमिनी के दस्तावेज ही चाहिए होते है. जो की कोई बड़ी बात नही है किसी के लिए भी इन्हें पाना. ध्यान रहे की हमेशा कोई भी प्रीमियम ले तो आप नॉमिनी को जरूर जोड़े जिससे आगे चलकर मान लो की आपके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो आपके परिवार वालों को आर्थिक संकट से नही गुजरना पड़ता है.

Atal pension yojana calculator-

दोस्तों अब हम आपको इस पेंशन योजना से जुड़ी कैलकुलेशन करके बताते है जिसकी वजह से आप बेहतर तरीके से जान पाओगे की, अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है और आपको जब बूढ़े हो जाओगे तो कितनी पेंशन की धनराशी मिल पाएगी:

मान लीजिए आपकी उम्र अभी 18 वर्ष है….

इसलिए आपको चुनना ये होगा की आपको 60 वर्ष बाद कितनी पेंशन चाहिए उदाहरण के तौर पर यहाँ आपको – 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रूपये जैसे विकल्प चुनने को मिल जाते है.

अब जैसे आपने 1000 रूपये का विकल्प चुन लिया….

तो अब आपको मासिक तौर पर कुल ₹42 ही जमा करवाने होंगे. जो की किसी के लिए भी महीने में ₹42 जमा करवाना बड़ी बात नही है. क्योंकि आजकल जो लोग बेफिजूल का खर्चा किए जा रहे है अगर थोड़ी सी समझदारी दिखा दे तो हो सकता है की आगे चलकर उनका बुढापा भी सुधर जाए.

आपको बता दे की ये जो ₹42 की राशी है वो केवल आपको जब तक आपकी उम्र 60 वर्ष होती है तब तक ही चुकाना पड़ता है. इसके बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाती है तो आप पेंशन के हकदार बन जाते है.

उपरोक्त सारणी के अनुसार आप Atal pension yojana calculator को आसानी से समझ सकते है. जो की केवल 1000 रूपये प्रतिमाह की पेंशन के लिए ही बना है. इस चार्ट में हम समझ सकते है की अगर आपने बढती उम्र के साथ इस पेंशन योजना में दाखिला लिया है तो आपको बढ़ता हुआ प्रीमियम भरना पड़ेगा. इसलिए आज से ही अगर आपकी उम्र अभी 40 वर्ष से कम है तो जल्द से जल्द इस योजना से जुड़ने की कोशिश कीजिए. क्योंकि छोटी-छोटी बचत की कल आपका भविष्य सुधार सकती है.

अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर-

ये दोस्तों कई लोगों का एक मुख्य सवाल रहता है क्योंकि हर कोई चाहता है की हमारी जमा धनराशी को किसी अनहोनी के बाद अपने परिवार वालो को मिले. इसके लिए पहले तो जरूरी है आपको अपने खाते में नॉमिनी को जोड़ना. और फिर इसके बाद मान लो की आपकी पेंशन जमा करवाते वक्त बीच में ही मृत्यु हो जाती है तब आपके नॉमिनी को योजना में योगदान जारी रखने का विकल्प मिल जाता है.

और अगर मान लो की नॉमिनी इसमें कोई दिलचस्पी नही दिखता है तो अब तक की जमा पेंशन राशि और उस पर प्राप्त शुद्ध रिटर्न नियमानुसार वापस किया जा सकता है. इसलिए इस बात से तो आप बेफिक्र रहिए की आपकी जमा राशी को कोई निगल जाएगा. ये एक सरकारी पेंशन स्कीम है और यहाँ पर आप आँख मूंदकर अपना प्रीमियम जमा करवा सकते है.

Atal pension yojana closure online-

दोस्तों आजकल की इस महगाई के दौर में लोग आए दिन नए ऋण ढूंढ रहे है. इसका सीधा सा कारण है दुनियाभर में चल रहा तनाव और घर में दिन ब दिन बढती जरूरते. इसलिए कभी-कभी ऐसा भी होता है की हर कोई इस योजना के लिए प्रीमियम भरने के लिए तैयार नही हो पाता है. और फिर अंत में इस योजना से बाहर होने के बारें में ठान लेता है.

अगर आप उपरोक्त बताई गयी बातों को पढने के बाद भी इस पेंशन योजना को जारी नही रखना चाहते है तो आप निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाकर Atal pension yojana closure form भर सकते है, और फिर हमेशा के लिए इस योजना से बाहर हो सकते है:

1. फॉर्म डाउनलोड करें-

सबसे पहले आप NPS CRA की आधिकारिक वेबसाइट से अटल पेंशन योजना का Voluntary Exit Closure Form डाउनलोड कर सकते हैं.

2. जरूरी जानकारी भरें-

अब आपको इस फॉर्म में मांगी गयी सभी जरूरी जानकारी जैसे की आपका नाम, आपके हस्ताक्षर और अन्य जानकारी भर देनी है. और साथ में आपके जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी लगा देनी है.

3. सम्बन्धित बैंक जाएँ-

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बैंक या डाकघर की शाखा में जमा करना होता है. ध्यान रहे की इसके लिए आपको अपने उस बैंक या डाकघर की शाखा में जाना होगा, जहां से आपका अटल पेंशन योजना खाता संचालित होता है.

4. जाँच & राशि वापस-

जब आप ये उपरोक्त प्रक्रिया सही से कर देते है तो अब बैंक भी सत्यापित करने के लिए पूरी जाँच करेगा. और फिर जब सब कुछ सही-सही पाया जाएगा तो इस योजना का खाता बंद कर दिया जाएगा और नियमानुसार देय राशि आपके पंजीकृत बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

Note- आपको एक बार फिर से हम अवगत करा देते है की अगर आप 60 वर्ष से पहले स्वेच्छा से खाता बंद करवाते हैं, तो सामान्यतः आपके द्वारा जमा किए गए योगदान के साथ उस पर अर्जित शुद्ध वास्तविक आय वापस मिलती है. तथा लागू खाता रखरखाव और अन्य शुल्क काटे जा सकते हैं. और इसके अलावा आपको सरकार की ओर से सह-योगदान (Government Co-contribution) मिला था, तो स्वैच्छिक निकास पर वह राशि और उससे अर्जित आय वापस नहीं मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए APY हेल्पलाइन नंबर 1800-110-069 पर संपर्क कर सकते हैं.

निष्कर्ष-

इस सम्पूर्ण लेख में आपने Atal pension yojana kya hai के बारें में विस्तार से जाना. और कुलमिलाकर देखें तो ये पेंशन योजना बुढापे में किसी वरदान से कम नही है. क्योंकि आपका आज का छोटा सा निवेश आपके बुढ़ापे को सुधार सकता है. इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार गहराई से जरूर सोचें. और अपने जीवन में बेफिजूल के खर्चे करने से बचें. इसकी बजाय आप कहीं से कोई Term Insurance जरूर ले. ताकि अगर भविष्य में आपके साथ कोई अनहोनी होती है तो आपके घरवाले कम से कम आर्थिक संकट से तो न गुजरे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *