दोस्तों हम आए दिन आपको ऑनलाइन ऋण लेने के लिए बहुत सारी ऑनलाइन मार्किट में उपलब्ध एप्प्स के बारें में अक्सर जानकारी देते रहते है. लेकिन अब तक की सबसे बेस्ट या यूँ कहें की हमारी टॉप 5 चुनिंदा एप्लीकेशन में कोई होगी तो वो क्रेडिटबी एप्प होगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि यहाँ से अगर आप ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो आपको अन्य एप्प्स के मुकाबले काफी किफायती दर और सरलता से ऑनलाइन लोन मिल सकता है.
अब हम सब जानते है आजकल सब लोग तुरंत ऋण मिलने वाले प्लेटफार्म को ही चुनते है. इसका फायदा ये है की आपको तुरंत छोटा-मोटा ऋण प्रदान कर देते है. जिसकी वजह से लोन लेने वाले व्यक्ति को कहीं भी बैंक या साहूकार के अपने दस्तावेज लेकर चक्कर नही लगाने पड़ते है. और इसी वजह से वर्तमान समय में ये ऑनलाइन ऋण लेने वाला बिजनेस बहुत ही फल-फुल रहा है.
इसलिए अगर आप प्ले स्टोर पर या कहीं पर भी सिर्फ लोन लिखकर सर्च करते है तो आपको बहुत सारी लोन देने वाली संस्थाएं और एप्प्स मिल जायेगी. लेकिन हमारे हिसाब से देखें तो दोस्तों ऋण लेना वहीँ से बेहतर होता है जहाँ पर कम से कम processing fees लगे और कम से कम ब्याज दर लगे. इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको Kreditbee Se Loan Kaise Le के बारें में विस्तार से जानकारी देंगे.
लेख को पूरा पढने के बाद आप खुद ही समझ जायेंगे की यहाँ से ऋण लेना आपके लिए कितना किफायती हो सकता है अन्य एप्प्स के मुकाबले. क्योंकि इस लेख में हम ऋण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदु जैसे – kreditbee interest rate, eligibility, calculator एवं kreditbee coupon code for processing fees के बारें में विस्तार से जानकारी देंगे. और साथ में यह भी बतायेंगे की आपको इस ऋण एप्प से लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Kreditbee is rbi approved-
किसी भी ऋण एप्प का रिव्यु करने से पहले हमेशा की तरह हम अपने प्रिय पाठकों का यहीं सवाल सोल्व करते है. क्योंकि ये हम सब समझते है आजकल जो chinese लोन एप्प ने आतंक मचाया है जिसकी वजह से हर आदमी परेशान हुआ है. और यहीं कारण है की आजकल लोग ऑनलाइन ऋण लेने से पहले किसी भी एप्प के बारें में विस्तार से जरूर जानना चाहते है.

तो दोस्तों आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की ये जो क्रेडिटबी लोन एप्प है ये आपको Krazybee Services Limited नामक NBFC से ऋण प्रदान करवाती है. जो की आप उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से देख सकते है ये RBI की ताजा NBFC रजिस्ट्रेशन की सूची में शामिल है. इसके अलावा भी यह आपको बहुत सारी अन्य जो NBFC कम्पनियां है उनसे ऋण प्रदान करवाती है.
और जिन-जिन NBFC से क्रेडिटबी आपको ऋण प्रदान करवाती है ये सब RBI के साथ रजिस्टर है. इसलिए आप इस बात से चिंता मुक्त हो जाइए की यहाँ से ऋण लेने में आपके साथ कुछ खतरा हो सकता है. क्योंकि Kreditbee आजकल सभी ऑनलाइन ऋण लेने वालों की एक पसंदीदा एप्प है.
Kreditbee loan eligibility & Documents required-
दोस्तों क्रेडिटबी से ऋण लेने के बारें में जरूरी योग्यता और दस्तावेजों के बारें में बताने से पहले आपको बता दे की इस एप्प से आप 4 प्रकार के ऋण ले सकते है. और इन सभी चारों प्रकार के ऋण के लिए आपके पास अलग-अलग योग्यता और दस्तावेज होने जरूरी है. जो चार प्रकार के ऋण है उनके नाम इस प्रकार है:
- पर्सनल लोन (स्थिर आय पर)
- पर्सनल लोन (क्रेडिट स्कोर पर)
- बिजनेस लोन
- म्यूच्यूअल फंड लोन
अब दोस्तों यहाँ हम आपको केवल पर्सनल लोन (क्रेडिट स्कोर पर) के बारें में ही जानकारी देने वाले है. क्योंकि अधिकतर लोग इसी प्रकार के ऋण को लेना पसंद करते है. और इसका फायदा ये है की आपको कोई भी आय दिखाए बिना ही ऋण उपलब्ध करवा दिया जाता है.
पर्सनल लोन के लिए योग्यता-
- आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए.
- आपकी उम्र 21 वर्ष या इससे उपर होनी चाहिए.
- आपका पहले से कोई लोन overdue जैसी स्थिति में नही होना चाहिए.
- आपका क्रेडिट स्कोर 650 से ऊपर होना चाहिए.
- आपके बैंक खाते में अच्छा खासा लेनदेन होना चाहिए.
पर्सनल लोन के लिए जरूरी दस्तावेज-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक खाता नम्बर
- सेल्फी
- मोबाइल नम्बर (आधार से जुड़े हुए)
- पता प्रमाण (बिजली बिल, पासपोर्ट इत्यादि)
Kreditbee interest rate कितना लगता है?
बहुत सारे यूजर्स का ये ही एक अहम् सवाल होता है इसलिए आप इस बात पर गौर कीजिए की आपको ऋण प्रदान किया जाता है तब आपका क्रेडिट स्कोर देखा जाता है. और उसी को ध्यान में रखते हुए आपसे कोई भी एप्प ऋण की ब्याज दर सेट करती है. बरहाल हम केवल kreditbee interest rate के बारें में ही बात करें तो यहाँ पर पर्सनल लोन के लिए आपसे 12% से लेकर 27.5% प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज लिया जा सकता है.
हालाँकि दोस्तों ये सब आपके क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करता है. क्योंकि अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा तो कोई भी ऋण कम्पनी आपको ऋण देने के लिए बार-बार कॉल करेगी. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने अपना पिछला बकाया समय पर चुकाया और अब आप किसी भी फाइनेंसियल कम्पनी के लिए एक विश्वासपात्र व्यक्ति हो.
इसलिए हमेशा आप अपने पुराने बकाया को समय पर चुकाने की कोशिश कीजिए ताकि आपको कहीं से ऋण लेने के लिए आवेदन ना करना पड़े. बल्कि आपका repayment behaviour देखकर लोन कम्पनियां खुद आपको ऋण लेने के लिए बार-बार प्रोत्साहित करें. और आपको बहुत ही सस्ती दर पर ऋण मिल सकें.
Kreditbee se loan kaise le – सम्पूर्ण प्रोसेस
दोस्तों जैसा की आपने ऊपर इस ऋण एप्प से सम्बन्धित ब्याज दर, जरूरी दस्तावेज और योग्यताओं को समझ लिया है और इसके बाद आप अपने आप को इस ऋण एप्प से ऋण लेने के लिए योग्य मानते है तो आपको यहाँ से ऋण लेने के लिए निम्नलिखित अहम् स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
1. एप्प डाउनलोड करें-
दोस्तों इसके लिए सबसे पहले आपको क्रेडिटबी की एप्प को डाउनलोड करना पड़ेगा. जिसके लिए आप प्ले स्टोर या apple स्टोर का उपयोग कर सकते है. और इसके बाद इस एप्प को अपने डिवाइस में इनस्टॉल कर दे.

2. अपना खाता बनाए-

इनस्टॉल हुए इस एप्प में अगर आप पहले से मौजूदा ग्राहक है तो केवल अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन हो सकते है. इसके अलावा अगर आप एक नए यूजर है तो आपको अब अपनी डिटेल्स डालनी पड़ेगी. जिसमे आपका नाम, पता, आधार नम्बर, पैन नम्बर इत्यादि शामिल है. और फिर लॉग इन हो जाना है.
3. ऋण ऑफर चुने-

अब आपकी प्रोफाइल के हिसाब से आपके सामने ऋण का बेहतरीन ऑफर निकलकर आपके सामने आ जाएगा. जैसा की आपको यहाँ पर 44000 रूपये का ऑफर दिख रहा है. जहाँ अब आपको Get Now पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है. और अब आपके सामने इसका repayment के लिए EMI की डिटेल्स भी दिखा दी जाती है.

और जैसा की आप देख रहे है अब आपको 44000 रूपये का ऋण पुरे 10 महीनों के लिए मिल रहा है. और आपको इसे चुकाने के लिए प्रतिमाह 4973 रूपये जमा करवाने होंगे. इसलिए अब आपको continue बटन दबा देना है.
4. Charges को समझें-

अब दोस्तों आपके सामने ऋण को लेकर सभी charges सामने आ गये है. जिसमे processing fees और अन्य charges शामिल है. इसलिए आपको बता दे की किसी भी ऋण को लेने में processing fees का चार्ज ही एक महंगा चार्ज है. और इस एप्प की यहीं खासियत है की यहाँ आप kreditbee coupon code for processing fees डालकर इस चार्ज को एकदम शून्य कर सकते है.

इसलिए दोस्तों kreditbee coupon code for processing fees के लिए आपको ज्यादा कहीं नही जाना पहले तो आपको प्ले स्टोर पर जाकर देखना है की वर्तमान समय में ऋण के लिए कोई कूपन code है क्या? और अगर नही है तो आप अपने whatsapp को खोलीए क्योंकि दोस्तों क्रेडिटबी की तरफ से आपके पास बहुत सारे kreditbee coupon code for processing fees भेज दिए जाते है.
कूपन कोड डाले & पैसे खाते में लें-

अब जब आपको kreditbee coupon code for processing fees मिल गये है तो आप Apply coupon code के विकल्प को क्लिक करके code को भरें और फिर देखें की आपको processing fees पर कितना डिस्काउंट मिला है. अगर आपको अब लगता है की ये ऋण लेना आपके लिए फायदेमंद है तो अब आप अंत में View repayment Schedule को क्लिक करके आसानी से इस ऋण की राशी को अपने बैंक खाते में ले सकते है.
Note- कई-कई बार आपको मिलने वाले kreditbee coupon code for processing fees की वैद्यता समाप्त हो चुकी होती है. इसलिए आप जिस दिन यहाँ से ऋण लेने के बारें में सोचे तब आप उस दिन मिलने वाला कोड ही काम में ले. जिससे आपको अच्छा ख़ासा डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा.
Kreditbee loan calculator-
जैसा की आप उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से समझ सकते है की आपको 44000 का ऋण मिला था 27.5% की वार्षिक दर पर तो अब आप इस पूरी कैलकुलेशन को समझें:
साधारण ब्याज का फार्मूला = मूलधन X दर X समय / 100
P = ₹44,000 (मूल ऋण)
R = 27.5 ÷ 12 ÷ 100 = 0.022917
N = 10 महीने
अत: आपको इसके लिए 10 महीने तक लगभग ₹4,973 की EMI देनी होगी. और इस दौरान कुल ₹5,734 ब्याज का भुगतान करना होगा. इसी प्रकार क्रेडिटबी की तरफ से मिले हुए ऋण के लिए आप ऋण की राशी की गणना आसानी से कर सकते है.
Kreditbee Customer Care-
अगर आपको इस ऋण एप्प से सम्बन्धित कोई सुझाव या शिकायत हो तो आप सम्पर्क करने के इन माध्यमों का इस्तेमाल करके क्रेडिटबी के अधिकारों से आसानी से बात कर सकते है:
ईमेल: help@kreditbee.in
फोन: 080-44292200/080-68534522
पता: 4th Floor, Anjaneya Techno Park, No. 147, HAL Old Airport Road, ISRO Colony, Kodihalli, Bengaluru- 560008, Karnataka.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Kreditbee kya hai?
उत्तर: क्रेडिटबी ऑनलाइन ऋण की सेवा देने वाला एक एप्प है और यह विभिन्न NBFCs के साथ मिलकर ग्राहकों को ऋण की सेवा उपलब्ध करवाता है.
Is kreditbee safe?
उत्तर: जैसा की हमने आपको इसके बारें में बताया है की ये आपको जो NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर होती है उसी के माध्यम से आपके लिए ऋण उपलब्ध करवाता है. तो आप इसे एकदम सुरक्षित मान सकते है.
Kreditbee Foreclosure क्या है?
उत्तर: दोस्तों अगर आप अपने द्वारा लिए गये ऋण को समय से पहले जमा करवा देते है तो इसे ही Foreclosure कहा जाता है. लेकिन ध्यान रहे की यहाँ पर आपसे Foreclosure की फीस भी अलग से वसूली जाती है. इसके अलावा आपके लिए तुरंत कोई ऋण का ऑफर नही निकलकर आता है. इसलिए जहाँ तक हो सकें इस एप्प पर आप Foreclosure करवाने से बचें.
निष्कर्ष-
उम्मीद है की इस लेख के माध्यम से हम आपको Kreditbee Se Loan Kaise Le के बारें में विस्तार से बताने में कामयाब हो पाए है. अगर आपका फिर भी कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से आसानी से पूछ सकते है. इसके अलावा ध्यान रखें की ऋण तभी ले जब आपको जरूरत हो. शौक करने के लिए ऋण लेना आपको वित्तीय संकट में डाल सकता है.
