Payme Loan App Review – जानिए ₹5 लाख तक ऋण देने वाला एप्प असली है या नकली

Payme Loan App Review - जानिए ₹5 लाख तक ऋण वाला एप्प असली है या नकली

नमस्कार दोस्तों, आज फिर से हम आपके सामने एक ऋण एप्प का रिव्यू करने जा रहे है जो होगा Payme Loan App Review. आपको बता दें की ये ऋण एप्प आपको ₹5 लाख तक का ऋण देने का दावा करता है. इसलिए हम इस लेख के माध्यम से इस एप्प से ऋण लेने के लिए क्या कुछ चीजों की जरूरत होगी और कितना ऋण आपको किस ब्याज दर पर प्रदान करवाता है. इन सब विषयों पर विस्तार से जानकारी देने वाले है.

दोस्तों वैसे तो आम तौर पर इस ऋण के बहुत सारे विज्ञापन आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाते है. लेकिन जब यहाँ इस एप्प में अपना ऋण का आवेदन करते है तभी पता चल पता है की ये एप्प आपको किस तरह सस्ता और महंगा ऋण प्रदान कर सकता है. क्योंकि किसी चीज को परखे बिना ही विज्ञापन पर विश्वास कर लेना हर किसी इन्सान की एक बड़ी भूल साबित होती है.

इसलिए जरूरी है की हम जहाँ से भी अपनी जरूरत के अनुसार ऋण के लिए आवेदन करें तो पहले इस एप्प के रिव्यु के बारें में जरूर पढ़ लें. हालाँकि वैसे तो आपको प्ले स्टोर पर भी इसके बहुत से पॉजिटिव रिव्यु पढने को मिल जायेंगे लेकिन बहुत से एप्प ऐसे होते है जो अपने एप्प के लिए फर्जी लोगों से 5 स्टार रेटिंग के साथ पॉजिटिव रिव्यु करवाते है.

बरहाल दोस्तों इन सब चीजों से हमने बचकर रहना होगा. क्योंकि आप कभी भी ऋण के लिए आवेदन करें तो हमारा उद्देश्य यही रहता है की आपको हमेशा सुरक्षित जगह से ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके. इसलिए हम आपके लिए Payme Loan App Review कर रहे है.

Payme loan app is real or fake-

सबसे पहले हम अपने सभी पाठकों का हमेशा की तरह यहीं सवाल क्लियर करने की कोशिश करते है. इसलिए आपको बता दे की payme loan app खुद से कोई NBFC नही है. बल्कि ये भी ऋण देने के लिए एक मध्यस्था का ही काम करता है.

आप इसे ऐसे समझें की ये दूसरी NBFC के सहारे जो पहले से RBI के साथ रजिस्टर है. उनसे पैसे लेकर अपने ग्राहकों को देता है. बाकी payme खुद से कोई NBFC नही है. और ये एप्प जिन NBFC का सहारा लेकर ऋण प्रदान करता है, उनके नाम इस प्रकार है:

  • SCALEUP FINANCIAL SERVICES PRIVATE LIMITED (EARLIER KNOWN AS PAYME INDIA FINANCIAL SERVICES PRIVATE LIMITED)
  • RULOANS FINANCIAL SERVICES PVT LTD
  • FINKURVE FINANCIAL SERVICES LIMITED (OLD NAME- SANJAY LEASING LIMITED)

और जब हमने पड़ताल की तो ये तीनों नाम RBI के साथ एक NBFC के तौर पर रजिस्टर है. इसलिए आप इस बात से बेफिक्र रहिये की ये एप्प सुरक्षित है या नहीं (payme loan app safe or not). क्योंकि दोस्तों जो NBFC आरबीआई के साथ रजिस्टर होती है वो हमेशा RBI द्वारा बनाये गये नियमों का पालन जरूर करती है. इसलिए अगर आप किसी कारण से इनका ऋण चुकाने में असमर्थ रहते है तो ये आपको ज्यादा परेशान नही कर पाएगी.

Payme Loan App से ऋण लेने के लिए दस्तावेज & योग्यता-

दोस्तों जैसा की हमने आपको बताया इस एप्प पर आपको 5 लाख रु. तक का ऋण प्रदान किया जा सकता है. लेकिन कई-कई बार आपको पता हो तो कुछ ही दस्तावेजों के बेस पर कम पैसों का ऋण ऑफर किया जाता है. इसलिए इस एप्प पर आपको 2 प्रकार के ऋण मिलते है:

  1. Bullet Loan (कम दस्तावेज)
  2. Personal Loan (आय सत्यापन के बाद)

उपरोक्त दोनों ऋण अलग-अलग प्रकार के ऋण है जो पहला Bullet Loan है वह केवल 30 दिन के भीतर वापस चुकाना पड़ता है. इसके अलावा दूसरा Personal Loan आपको 2 वर्ष तक चुकाने के लिए मिल सकता है.

जरूरी दस्तावेज-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
  • पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • बैंक खाता नम्बर
  • सेल्फी

आवश्यक योग्यता-

  • आप एक भारतीय नागरिक होने चाहिए.
  • आपकी उम्र 21 वर्ष से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आपका क्रेडिट स्कोर 650+ होना चाहिए.
  • वर्तमान समय में आपके स्कोर में कहीं पर OVERDUE नही दिखना चाहिए.
  • अगर आपको पर्सनल लोन चाहिए तो आपकी स्थिर आय होनी चाहिए.
  • आपकी सैलरी प्रतिमाह बैंक स्टेटमेंट में दिखनी चाहिए.

Payme Loan App से ऋण लेने का तरीका-

अगर आप उपरोक्त जरूरी दस्तावेज और योग्यताओं को समझकर इस ऋण एप्प से लोन लेने के बारें में सोच रहे है तो आपको इसलिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा-

1. एप्प डाउनलोड करें-

payme loan app is real or fake 2

आपको सबसे पहले एप्प स्टोर पर जाकर Payme Loan App लिखकर इस एप्प को डाउनलोड कर लेना है. हालाँकि आप इसके लिए सीधा वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते है. लेकिन आपकी सहूलियत के हिसाब से एप्प डाउनलोड करना ठीक रहेगा.

2. लॉग इन या रजिस्ट्रेशन करें-

payme loan app is real or fake 5

इसके बाद अगर आप यहाँ पर नए यूजर है तो अपना अकाउंट बनाये जिसमे आपको अपना आधार नम्बर, पैन नम्बर, नाम, पता सब कुछ मांगी हुई सुचना ध्यानपूर्वक भर देनी है. इसके अलावा अगर आप एक पुराने यूजर है तो आपको केवल अपना मोबाइल नम्बर डालकर लॉग इन कर लेना है.

3. ऋण ऑफर जांचे-

payme loan app is real or fake 1

जब आप यहाँ लॉग इन हो जाते है तो आपके सामने अब एक ऋण ऑफर निकलकर आता है. और आपको बता दे की ये ऋण ऑफर आपके मोबाइल की सुचना के आधार पर तथा पैन कार्ड के आधार पर निकलकर आता है. मोबाइल के आधार पर समझें तो जब आप इस एप्प की परमिशन को Allow करते है तो आपसे पहले से install हुए एप्प और आपके SMS को पढने की परमिशन allow करवाई जाती है.

इसलिए ध्यान रखें की कभी भी ज्यादा ऋण एप्प पहले से ही अपने मोबाइल में इनस्टॉल न करके रखें. ये भी इन एप्पस के लिए एक क्रेडिट स्कोर जैसी ही सुचना प्रदान करता है.

4. ऋण शर्तें पढ़ें-

payme loan app is real or fake 4

अब जब आपके सामने ऋण का ऑफर निकलकर आता है तो आप Get Now के बटन को दबाकर आगे बढ़ें. इसके बाद इस ऋण में लगने वाली सभी फीस और charges आपको ढंग से समझाये जायेंगे. इसलिए अगर आपको समझ आता है की यहाँ से ऋण लेना आपके लिए किफायती है तभी आप निचे ड्रापडाउन मीनू पर क्लिक करके ऋण लेने का उद्देश्य भरें और आगे बढ़ सकते है.

वैसे आपको इस तस्वीर में समझ आ रहा होगा की केवल 10 दिन के लिए ऋण लेने के लिए आपसे लगभग 3000 रु. ले रहा है. तो इस प्रकार से देखें तो ये ऋण आपके लिए बहुत महंगा पड़ सकता है. इसलिए यहाँ से ऋण ले तो आप गहराई से जरूर सोचे.

5. लोन को बैंक खाते में ले-

payme loan app is real or fake 3

अब जरूरी नही की सबको जो फोटो में दिख रहा है वैसा ही ऑफर देखने को मिले. क्योंकि किसी को पर्सनल लोन का ऑफर भी मिल सकता है. इसलिए अगर आप इस ऋण की सभी शर्तों से सहमती दिखाते है तो आगे बढ़ें और अपनी UPI या इन्टरनेट बैंकिंग की सेवा के माध्यम से यहाँ पर E-Mandate के लिए बैंक खाता जोड़े. ताकि जब भी आपकी repayment की तारीख आए तो बिना किसी परेशानी के ये एप्प खुद ही आपके बैंक खाते से किश्त की राशि काट सके. अगर आपको इन सभी स्टेप्स को विडियो के माध्यम से समझना है तो निचे दिए गये हमारे इस विडियो को अंत तक जरूर देखें और समझकर ही लोन ले:

Payme customer care number-

दोस्तों कई-कई बार यहाँ इस ऋण एप्प पर आप लोन के लिए आवेदन तो कर देते है लेकिन 2 से 3 दिन तक आपको ऋण का पैसा नही मिल पता है. इसलिए बहुत से लोग इस बात को लेकर चिंतित हो जाते है की उनको जो ऋण का पैसा है वो मिलेगा या नहीं?

क्योंकि एक तो मजबूरी में यहाँ से इतने शोर्ट टर्म के लिए ऋण लिया जाता है. ऊपर से ऋण बांटने में भी देरी कर देते है तो जाहिर सी बात है हर किसी के मन में सवाल तो खड़ा होगा ही. इसलिए अगर आपके मन में भी इस एप्प के बारें में कोई सवाल हो तो आप इन सम्पर्क के माध्यम से एप्प के अधिकारीयों से आसानी से बात कर सकते है:

ईमेल: grievance@paymeindia.in
मोबाइल: 0120-697-1400
पता: Dr. I T M, Plot No-C-56A/10&11, Sector-62, Noida (UP) 201301

जरूरी सुचना-

दोस्तों यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि यूजर्स को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी फर्जी ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम Payme App या किसी भी Loan Ke Liye Best App के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. अगर आपका इस लोन लेने वाला ऐप से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप हमको कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. हम आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए उत्सुक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *