What Is Margin In Gold Loan – जानिए गोल्ड लोन मार्जिन अमाउंट के बारें में सबकुछ

What Is Margin In Gold Loan - जानिए गोल्ड लोन मार्जिन अमाउंट के बारें में सबकुछ

दोस्तों आज के दौर में ऐसा कोई परिवार नही है जो सोने पर ऋण लेने के मामले में पिछड़ा हुआ है. और इसलिए आज गोल्ड लोन ही एक फलता फूलता हुआ बिजनेस बन चूका है. और इस सोने पर ऋण देने के लिए Gold loan finance company द्वारा बड़े-बड़े विज्ञापन किए जाते है. क्योंकि दोस्तों इस ऋण में लेने वाले और देने वाले दोनों का बहुत फायदा होता है.

क्योंकि हम सब जानते है की अगर कोई ऋण हमको महज 1 घंटे के भीतर मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ हो ही नही सकता है. लेकिन समस्या तो तब खड़ी हो जाती है जब इस लिए हुए ऋण को वापस चुकाने की बारी आती है. इसलिए देखा जाता है की आए दिन अख़बारों में लोगों के सोने को नीलाम करने की खबरें आती रहती है. क्योंकि ऋण लेना तो आसान काम है लेकिन चुकाना बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है.

हम सब समझते है की घर के सोने को गिरवी रखना किसी परिवार की इज्जत पर हमला माना जाता है. लेकिन ये सब बातें पहले के ज़माने में लोगों पर लगती थी आजकल तो मानों सोने को गिरवी रखकर ऋण लेना एक ट्रेंड सा बन चूका है. और इसलिए लगभग भारतीय परिवारों का सोना बैंक में गिरवी रखा हुआ है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखते है की लोगों के पास सोने पर ऋण लिए गये पैसे पर “मार्जिन अमाउंट” जमा करवाने के लिए कॉल या SMS आए जा रहे है.

अब दोस्तों कई लोग इस बात को लेकर अनजान है की ये मार्जिन अमाउंट (What Is Margin In Gold Loan) आखिर होता क्या है? क्योंकि जब आप ऋण लेने के लिए गये थे तब तो आपको आपके सोने के बराबर पैसा मिला था. लेकिन अब ये एक नई मुसीबत सामने आकर खड़ी हो गयी है. इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको gold loan kya hota hai, gold loan process और गोल्ड लोन कैसे मिलता है के बारें में वो सब जरूरी बातें बतायेंगे जो आपको जानना अतिआवश्यक है.

What is gold loan – Gold loan kya hota hai

सर्वप्रथम तो दोस्तों हम आपके इसी सवाल का जवाब दे देते है. दरअसल जब आपको पैसे की जरूरत पड़ती है तो अगर आपके पास घर में रखा हुआ पुराना सोना हो और आप इस सोने को बैंक में कुछ समय के लिए देकर पैसे अर्जित करते है इसी को गोल्ड लोन कहा जाता है. लेकिन इसमें आपको जितना पैसा लिया हुआ है उसका ब्याज बैंक की तय दर पर चुकाना पड़ता है.

यानी की आप सोने को बेच नही रहे है बल्कि आप सोने के बदले पैसे ले रहे है. और जो पैसे ले रहे है उनका आप समय-समय पर ब्याज जमा करवा रहे है. हालाँकि अब तो ये सब बैंक करने लग गये है लेकिन पहले के ज़माने में किसी परिवार के मुश्किल आती थी तो घर का गहना किसी साहूकार के यहाँ जमा करवाकर पैसा लिया जाता था.

और जब सोने को छुड़ाने की बारी आती थी तो साहूकार को लिए हुए पैसे का ब्याज और मूल रकम दोनों चुकाकर अपने सोने को छुड़ाया जाता है. और सच कहें तो हुबहू यहीं चीज आजकल बैंक कर रहे है. उल्टा बैंक तो आपको गोल्ड पर लोन लेने के लिए कई विकल्प तक उपलब्ध करवा देते है ताकि आप कैसे जैसे भी अपने घर के सोने को उनके बैंक में रख सकें और वो मोटा ब्याज बनाते रहे.

हम सब जानते है की हमारे देश में लोगों में वितीय समझ कम है इसलिए लोग पर्सनल लोन जैसे विकल्प को छोड़कर तुरंत मिलने वाले गोल्ड लोन को चुन लेते है. और फिर बारी आती है गोल्ड को रिलीज करवाने की तब समस्या खड़ी हो जाती है. उम्मीद है की आप Gold loan kya hota hai के बारें में समझ चुके होंगे.

What is margin in gold loan – उदाहरण से समझें

जब आपने ऊपर गोल्ड लोन के बारें में समझ लिया तो आजकल जो नई समस्या खड़ी हो रही है मार्जिन अमाउंट को लेकर उसके बारें में भी समझ लेते है. क्योंकि जिस दिन हम ये लेख लिख रहे है इस दिन तक आल टाइम हाई से सोना करीब 35% तक अपनी वैल्यू खो चूका है. यानी की अगर किसी दिन सोने का भाव 1 लाख था तो आज के दिन इस सोने का भाव करीब 65 हजार रह चूका है.

अब दोस्तों होता ये है की जब आप अपने सोने पर ऋण लेने के लिए जाते है तब आपको सोने की कुल वैल्यू के 90% तक ऋण प्रदान कर दिया जाता है. यानी आप इसे ऐसे समझो की जब 1 लाख का भाव था तो आपको 90 हजार रूपये दे दिए गये थे.

फिर अगले कुछ समय में पता चलता है की सोने का भाव लगातार गिर रहा है. जैसा की वर्तमान समय में ऐसा ही होता जा रहा है. इसकी वजह से अब बैंक में सुरक्षा के तौर आपको वापस पैसे लेने होंगे. क्योंकि आपने एक सिक्योर लोन लिया था यानी की आपने किसी चीज को गिरवी रखकर लोन लिया था. अब जब इस चीज की बाजार में कीमत कम होगी तो बैंक आपसे अपना पैसा वापस मांगने लग जाते है.

उदाहरण के तौर पर आपने ऋण लिया उस दिन भाव था – 1 लाख रूपये

आपको पैसे मिले – 90 हजार रूपये

अब जब आज के दिन सोने का भाव है – 50 हजार रूपये

तब इस हिसाब से बैंक आपको केवल आपके सोने पर 45 हजार रूपये दे सकता है.

इसलिए….

अब आपको 90 हजार रूपये में से 45 हजार रूपये वापस बैंक में जमा करवाने होंगे. क्योंकि आपने एक सिक्योर लोन लिया था इसलिए आपको ये पैसा जल्द से जल्द जमा करवाना होता है. अगर आप ऐसा नही करता है तो बैंक अपनी सुरक्षा को बरकार रखने के लिए आपके सोने को नीलामी में भी डाल सकता है. और यहीं आजकल जिन्होंने गोल्ड पर लोन लिया है उन ग्राहकों की एक मुख्य चिंता बनी हुई है.

अब कई-कई लोगों का सवाल होता है की जब सोने का भाव बढेगा तब क्या बैंक आपको आपके गिरवी रखे सोने पर ऊपर पैसा देगा? तो दोस्तों आपको बता दे की बिलकुल भी बैंक आपको ऊपर पैसा नही देगा. बल्कि बैंक जब सोने का भाव बढ़ता है तो आपके लिए एक टॉप-अप लोन जैसा विकल्प देता है जिसमे आपको बढ़ी हुई ब्याज दरें देखने को मिलती है.

और इस टॉप-अप लोन को लेने के लिए बैंक आपसे जोर जबरदस्ती भी नही कर सकता है. लेकिन मार्जिन मनी को लेने के लिए आपसे कई बार गुजारिश जरूर करेगा. इसलिए समय रहते अगर आपके पास भी मार्जिन मनी का संदेश आया है तो जल्द से जल्द बैंक जाइए और इस पैसे को जमा करवाइए. वरना कहीं ऐसा न हो की आपका सोना नीलामी में चला जाए.

What is the process of gold loan – गोल्ड लोन कैसे मिलता है?

अब तक किसी ने गोल्ड लोन नही लिया है उनके मन में गोल्ड लोन कैसे मिलता है के बारें में सवाल आना लाजमी है. क्योंकि दोस्तों हम सबको पता होता है की हमारे घर में पुराना सोना रखा हुआ है. इसलिए कई-कई बार तो लोग ऐसा समझकर ऋण नही लेते है की उनके सोने पर लोन मिलेगा या नही? क्योंकि उनके सोने पर BIS का मार्का नही है. और BIS का मार्का ही है जो सोने की शुद्धता की पहचान बताता है.

लेकिन आपको बता दे की सरकार ने वैसे तो आपको घर में रखें सोने पर BIS मार्का लगवाने की छुट दे रखी है. लेकिन अगर आप बिना किस मार्का के सोने को भी गिरवी रखने के लिए जाते है तो आपका सोना 20 कैरट में शामिल कर लिया जाता है. हालाँकि ये हकीकत में सोना होता तो 22 कैरट है लेकिन मार्का नही होने की वजह से इसे 20 कैरट में शामिल कर लिया जाता है.

इसलिए जरूरी ये नही की आपका सोना कितना पुराना है. बल्कि जरूरी ये है की आपका सोना असली है या नही क्योंकि आपको सोने पर ऋण काफी तरह से जांचने के बाद ही मिल पाता है, निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके हमारे पिछले लेख को विस्तार से पढ़ें जहाँ हमने Gold loan process विस्तार से समझाई है.

Click – Gold Loan Kaise Milta Hai – गोल्ड लोन की A टू Z प्रक्रिया जाने

Gold loan finance company-

दोस्तों हमारे देश में सोने पर ऋण देने के लिए आए दिन कोई न कोई NBFC अपने आप को इस क्षेत्र में लाना चाह रही है. क्योंकि ये एक सिक्योर लोन है और यहाँ पर कम्पनी का पैसा डूब जाने का खतरा एकदम शून्य होता है. इसलिए हम प्रमुख गोल्ड लोन देने वाली कम्पनियों की बात करें तो इनमे – Capri Loans, Muthoot Finance, Manappuram Finance और IIFL Finance इत्यादि कम्पनियां शामिल है.

और सबसे गजब बात तो ये है की ये सभी कम्पनियां आपके सोने को गिरवी रखने के लिए मानों ताक मैं बैठी रहती है. इसलिए ये आए दिन लुभावने ऑफर अपने ग्राहकों को देती है. और इतना ही नही इनसे ऋण लेने के लिए किसी बैंक में जाने की जरूरत तक नही होती है. बल्कि ये आपको ऋण देने के लिए आपके घर भी पहुँच जाते है. और आपके घर पर ही सोने का मुल्यांकन करके आपको ऋण प्रदान कर देते है.

निष्कर्ष-

इस लेख में दोस्तों आपने What is margin in gold loan के बारें में उदाहरण सहित समझा. और हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप इस मार्जिन मनी वाले विषय को आसानी से समझ गये होंगे. इसलिए अगर आपके पास भी ऐसा संदेश बैंक की तरफ से आया है तो आप तुंरत पैसे का जुगाड़ करके बैंक में अपनी मार्जिन मनी जमा करवा दे. वरना कहीं ऐसा न हो की ये आपके सोने को नीलामी पर डाल दे. अगर आपका और भी कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *