दोस्तों वैसे तो आज के 20 बरस पहले तक हमारे देश में बेटी को बोझ सा समझा जा रहा था. लेकिन जब से राज्य और केंद्र की सरकारों ने बेटियों के लिए ऐसे अहम् कदम उठाये है की जिनकी वजह से आज हर किसी माँ-बाप की सोच में परिवर्तन ला दिया है. क्योंकि अब बेटी बोझ नही बल्कि हिम्मत है. और इतना ही नही अभी जब से ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान एक बेटी ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए थे तब से मानों बेटियों के लिए हर किसी माँ-बाप का नजरियाँ बदल गया है.
और इसलिए हम आपके सामने आज से 11 बरस पहले बेटियों के लिए शुरू हुई “सुकन्या समृद्धि योजना” के बारें में जानकारी देने वाले है. क्योंकि दोस्तों ये एक ऐसी योजना है जिसमे आपको किसी भी अन्य इन्वेस्टमेंट से ज्यादा ब्याज मिलता है. और इतना ही नही इस योजना में जमा राशी के ब्याज पर भी आपको प्रतिवर्ष के तौर पर ब्याज मिलता है.
आपको बता दे की जब से सुकन्या समृद्धि योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया तब से अगर कोई अनजान माँ-बाप ही इस योजना से जुड़ नही पाया है. बल्कि जिस व्यक्ति ने इस योजना के बारें में जाना है वो तो अपनी बेटी के लिए इस योजना से जरूर जुड़ा है. क्योंकि आज जब कोई माँ-बाप थोड़ा सा खर्चा करके बेटी के खाते में पैसे जमा करवा देते है तो फिर आगे चलकर उनके दिमाग में बेटी की पढाई और शादी को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता नही होती है.
इस सम्पूर्ण लेख में हम आपको इस योजना से सम्बन्धित Post Office Sukanya Samriddhi Yojana Calculator के बारें में ऐसी गणना बतायेंगे जहाँ आप केवल 15 बरस तक पैसे जमा करवाकर कुल लगभग 46 लाख रूपये अपनी प्यारी सी बेटी को दिलवा सकते है. और हमें उम्मीद है की जब आप इस योजना के बारें में विस्तार से जानोगे तो आप भी अपनी बेटी का खाता इस योजना में खुलवाए बगैर नही रह पाओगे.
सुकन्या समृद्धि योजना कब शुरू हुई?
दोस्तों सबसे पहले तो आपको इस योजना की शुरुआत के बारें में ही बता देते है तो आपको बता दे की इस योजना को 22 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू किया गया था. और अब तक इन कुल 11 वर्षों में 4.5 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके है. यहाँ तक की आजकल जब अस्पताल में बेटी का जन्म होता है तो अन्य स्कीम की तरह डॉक्टर खुद भी इस योजना के फायदे माँ बाप को गिनाने लगते है.
सुकन्या समृद्धि योजना कब खोलें?
ये भी कई लोगों का एक अहम् सवाल होता है क्योंकि किसी भूल से बेटी बड़ी हो जाती है और घरवाले फिर समझते है की अब अपनी बेटी का खाता नही खोला जा सकता है. लेकिन आपको बता दे की इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी का खाता जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खुलवा सकते है.
एक परिवार में केवल दो खाते ही allow है-
दोस्तों इस बात का आप बिलकुल ध्यान में रखना की आप केवल अपनी 2 बेटियों का खाता ही इस योजना के तहत खुलवा सकते है. हालाँकि इसके अलावा मान लो की कोई जुड़वाँ बच्चियां पैदा हो गयी है तो आप तीन बेटियों को इस योजना का लाभ दिलवा सकते है.
सुकन्या समृद्धि योजना कितना ब्याज मिलता है-
सभी के मन में ये एक अहम् सवाल होता है क्योंकि जैसे ही हमने शुरू में कहा था की यहाँ जितना ब्याज आपको अन्य इन्वेस्टमेंट में नही मिल पता है. तो सभी के मन में ऐसा सवाल आना लाजमी है तो आपको बता दे की इसकी ब्याज दर समय-समय पर बदलती रही है. और वर्तमान समय की बात करें तो इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो बेटियों के लिए बनी सरकारी योजनाओं में सबसे अधिक मानी जाती है.
क्योंकि आप अगर फ़िलहाल किसी फिक्स डिपाजिट से भी इस ब्याज को तुलना करके देखेंगे तो आपको कोई भी बैंक इतना ब्याज नही दे रहा है जितना की इस योजना में सरकार द्वारा बेटियों को दिया जा रहा है. इसलिए ये योजना बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नही है.
सुकन्या समृद्धि योजना documents-
दोस्तों इस योजना में खाता खुलवाने के लिए आप किसी बैंक या पास के डाकघर का उपयोग कर सकते है. क्योंकि वहां पर आपको मिनिमम दस्तावेज के बेस पर आपकी बेटी को इस योजना का लाभ दिया जा सकता है. और जब आप इस योजना के लिए अपनी बेटी का खाता खुलवाने के लिए जाए तो आपके पास जो जरूरी दस्तावेज होने चाहिए उनके नाम इस प्रकार है:
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता का पैन कार्ड
- पते का कोई भी एक प्रमाण पत्र
- माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
सुकन्या समृद्धि योजना में कितने पैसे जमा करवा सकते है-
मित्रों इस योजना की खासियत ही यहीं है की ये योजना अमीर और गरीब का फासला नही देखती है. और इसलिए इस योजना में आप साल के 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक अपनी हैसियत के हिसाब से जमा करवा सकते है.
अब हम सब जानते है की किसी भी माँ-बाप के लिए साल के 250 रूपये जमा करवाना कोई कठिन कार्य नही है. इसलिए हम समझ सकते है की ये योजना गरीब और अमीर का फर्क नही देखती है. बल्कि इसमें अपनी बेटी को जोड़ने के लिए आप छोटा सा निवेश भी कर सकते है.
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने का तरीका-
दोस्तों इस योजना में अपनी बेटी को जुडवाना कोई मुश्किल कार्य नही है. बल्कि बैंक या डाकघर तो खुद चाहते है की जितना हो सके वह खूब बेटियों के खातें खोले. लेकिन इसके लिए जो अहम् स्टेप्स होते है इस प्रकार है:
1. नजदीकी बैंक या डाकघर में जाए-
सबसे पहले दोस्तों आपको ऊपर बताये गये जरूरी दस्तावेज और धनराशी अपने साथ लेकर किसी पास के बैंक या डाकघर में चले जाना है. इसके बाद वहां पर आपको Sukanya samriddhi yojana form प्राप्त कर लेना है.
2. Sukanya samriddhi yojana form भरें-
इसके बाद आपको ध्यानपूर्वक इस Sukanya samriddhi yojana form में अपनी बेटी के बारें में तथा अपने बारें में मांगी हुई जानकारी (बेटी का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता और आधार नंबर इत्यादि) भर देनी है.
3. सुकन्या समृद्धि योजना documents जोड़ें-
और फिर जब आप इस Sukanya samriddhi yojana form को पूरा भर देते है तो साथ में जो ऊपर हमने दस्तावेज (बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, माता-पिता का पैन कार्ड, पते का कोई भी एक प्रमाण पत्र और माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो) बताए थे इनकी फोटोकॉपी भी आपको जोड़ देनी है.
4. शुरुआती जमा राशि जमा करके पासबुक प्राप्त करें-
अंत में आपको अपनी हैसियत के अनुसार अपनी बेटी के लिए धनराशी भी जमा कर देनी है. ये धनराशी एक बार फिर से बता दे की कम से कम 250 रूपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख प्रतिवर्ष आप जमा करवा सकते है. और फिर सबकुछ जमा करवाने के बाद आप अपनी बेटी की इस योजना से सम्बन्धित पासबुक प्राप्त कर लें. ताकि आप भविष्य में इस पासबुक के माध्यम से अपनी बेटी के लिए और धन जमा करवा सकें.
Post Office Sukanya Samriddhi Yojana Calculator-
दोस्तों अब हम आपको आपकी बेटी के लिए एक ऐसी कैलकुलेशन बता रहे है जिसके माध्यम से आप केवल 15 वर्ष तक पैसे जमा करवाकर अपनी बेटी को शादी के समय पुरे 45+ लाख रूपये दिलवा सकते है:
मान लीजिए की आप अपनी बेटी के लिए प्रतिवर्ष 1 लाख रूपये जमा करवा रहे है. यानी की आप प्रतिमाह के हिसाब से देखें तो ये राशी आपके 8333 रूपये पड़ेगी. और आपको इसे 15 वर्ष तक जमा करवाना है.
तो…
15 वर्ष X 1 लाख = 15 लाख रूपये (टुकड़ों में)
वार्षिक दर होगी = 8.2%
इसलिए जब आपकी बेटी अब जब 21 बरस की हो जाएगी तो उसे इस जमा धनराशी का चक्रवर्ती ब्याज के हिसाब से कुल ₹47,88,079 मिल जायेंगे. और यहाँ ध्यान देने योग्य बात है की आपको केवल 15 बरस तक ही जमा करवाना है. बाद में 6 बरस तक आपको कुछ भी जमा नही करवाना है जब तक आपकी बेटी 21 बरस की ना हो जाए.
इसलिए आप समझ सकते है की महज 15 लाख रुपये टुकड़ों में जमा करवाकर आप अपनी बेटी को 21 बरस की होने के बाद तीन गुना राशि दिलवा सकते है.
Note- सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर समय-समय पर बढती और घटती रहती है. और इस योजना में वास्तविक ब्याज की गणना मासिक न्यूनतम बैलेंस के आधार पर होती है और वित्त वर्ष के अंत में खाते में जोड़ी जाती है. इसलिए वास्तविक मैच्योरिटी राशि इस गणना से अलग हो सकती है.
निष्कर्ष-
दोस्तों जैसा की आजकल कई लोग फालतू के खर्चे किए जा रहे है और बिना किसी समझ के अपने परिवार के बारें में नही सोच पाते है तो ऐसे लोगों को इस योजना के बारें में जरूर बताइए. क्योंकि अगर कोई बाप या माँ अपनी बेटी के लिए आज ही छोटी सी राशी जमा करवाना शुरू कर देंगे तो उनको आगे चलकर अपनी बेटी जरा भी बोझ नही लगेगी. हम सब जानते है की बेटी परिवार की खुशियों और भविष्य की उम्मीद होती है. और ये सब आज हमारे भारत में बेटियों ने करके भी दिखाया है. अगर आपका इस योजना से सम्बन्धित और कोई सवाल हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है.
