Swift Code Kya Hota Hai – जाने Fema declaration form भरने के तरीके के बारें में

Swift Code Kya Hota Hai - जाने Fema declaration form भरने के तरीके के बारें में

हेल्लो दोस्तों, बहुत सारे लोगों की डिमांड पर हम आज आपके लिए Swift Code Kya Hota Hai के बारें में वो जानकारी देने वाले है जिसके बाद बहुत सारे लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी. क्योंकि ये हम सब समझते है आजकल सब लोग कहीं न कही Youtube और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुए है. हमारा मतलब लोग अपना करियर इन प्लेटफार्म पर देख रहे है. और यहीं पर अपना टेलेंट दिखाकर कमाने की चाहत रखते है.

लेकिन दिक्कत तो तब सामने आती है जब पहले तो इनका चैनल मोनेटाइज नही हो पाता है. और जब कड़ी मेहनत करने के बाद मोनेटाइज हो गया तो फिर जब पेमेंट की बारी आती है तो payment मेथड Wire में Swift code पूछ लिया जाता है. जिसके बारें में बहुत से लोग सही से ये code भी नही भर पाते है. और इसी वजह से कई-कई लोग तो अपना करियर यहाँ से छोड़ भी देते है.

क्योंकि वो इस समस्या से हार चुके होते है. लोगों ने इससे पहले आजतक केवल बैंक के IFSC code के बारें में तो सुना था लेकिन Swift code के बारें में कभी नही सुना. और जब ये ही बात कोई बन्दा बैंक में जाकर बोलता है की आपके बैंक का Swift code बता दीजिए. तो इसके जवाब में बैंक वाले भी इस बात को नही समझ पाते है. और ये सब आपके Paisa Dost के साथ भी हुआ है.

इसलिए मेरे साथ जो हकीकत हुई है उसी को मैं आपके साथ सांझा कर रहा हूँ. और इस लेख में हम Swift Code Kya Hota Hai इसके अलावा जब आपका पैसा अटक जाता है तो आप Fema declaration form कैसे भर सकते है. ये सब विस्तार से जानेंगे ताकि आपका जब भी Google और Facebook जैसे प्लेटफार्म से पैसा आये तो कभी भी अटके नही.

Swift code kya hai?

दोस्तों सबसे पहले तो हमें ये समझना पड़ेगा की swift code आखिर होता क्या है? इसलिए आपको बता दे की ये एक 11 नम्बर का स्पेशल बैंक का code होता है जैसे की हमारे देश में लोकल ट्रान्सफर के लिए IFSC code काम में लिया जाता है. ठीक इसी प्रकार जब आप विदेश से पैसा WIRE ट्रान्सफर के साथ मंगवा रहे होते है तो swift code ही काम में लिया जाता है.

आपने इससे पहले सुना होगा जब युक्रेन और रूस का युद्द शुरू हुआ था तो अमेरिका ने रूस को इस swift पेमेंट मेथड से बाहर कर दिया था. ताकि रूस को कम से कम swift मेथड से तो कोई भी वित्तीय सहायता न मिल सके. हालाँकि केवल रूस ही नही है जो इस मेथड से बाहर है बल्कि दुनिया के बहुत से ऐसे देश है जिन्होंने मानवता के खिलाफ कार्य किया है और उन्हें अभी तक Swift मेथड से बाहर रखा गया है.

खैर दोस्तों हम यहाँ विदेश निति पर तो बात करने के लिए मौजूद है नही है. इसलिए आपको बता दे की SWIFT Code का फुल फॉर्म – Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication होता है. और आप इस बात को लेकर असमंजस में मत पड़ जाना की कहीं पर आपसे BIC code मांग ले और आप चक्कर में पड़ जाओ. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि Swift code को BIC (Bank Identifier Code) भी कहा जाता है.

अब जो SWIFT Code होता है उसमे कुल 11 अक्षर होते है जैसे की – SBININBB154

अब आप इस code के बारें में विस्तार से समझिये और इसके मतलब (swift code meaning in hindi) को भी आसानी से समझिये. क्योंकि इन्ही 11 अंको में बैंक का नाम, पता और देश का नाम इत्यादि सभी बातें लिखी होती है:

SBIN – बैंक का नाम
IN – देश का नाम
BB – बैंक का पता
154 – बैंक शाखा का पता

अब आपको बता दे की ये जो चार प्रकार के code होते है इन्ही बेस पर आप कहीं पर अपना swift code देकर विदेश से पैसे मंगवा सकते है. क्योंकि इनमे वो सभी प्रकार की सुचना दर्ज की हुई मिल जाती है जो पैसे भेजने वाले को चाहिए होती है.

How to find swift code?

ये भी दोस्तों एक बेहद जरूरी सवाल है इसलिए आपके इस सवाल का जवाब देने से पहले आपको बता दें की हर किसी बैंक का Swift code नही होता है. और जो swift की ब्रांच होती है वो शहर की ब्रांच होती है. इसलिए अगर आप किसी गाँव में निवास करते है और गाँव के बैंक में जाकर इसका पता करते है तो आपको swift code नही मिल पाएगा. क्योंकि गाँव वाली बैंक की ब्रांच का swift से कोई लेना देना ही नही है.

अगर आप खुद से ही अपनी ब्रांच का swift code पता करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कीजिए और आसानी से अपने लिए Swift code निकालिए:

स्टेप 1. सबसे पहले आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2. इसके बाद वेबसाइट पर Search Box में SWIFT Code या BIC Code लिखकर सर्च करें.

स्टेप 3. इसके बाद आपके सामने SWIFT Code / Remittance Details का विकल्प खुलकर आ जाएगा.

स्टेप 4. इसके बाद आप अपने बैंक का नाम और शाखा (Branch) चुनें.

स्टेप 5. और फिर अंत में आपके सामने आपके नजदीकी बैंक का SWIFT Code सामने आ जाएगा जिसे आप नोट कर लें.

नोट- कभी भी आप ध्यान रखें की जब भी किसी बैंक का swift code लगाना हो तो नजदीकी ब्रांच का ही लगाये. उदाहरण के लिए मान लो की मैं जयपुर के आसपास रहता हूँ तो मैं जयपुर के किसी बैंक का swift code ही इस्तेमाल करूँगा. इससे मेरे को फर्क नही पड़ता की मेरी ब्रांच गाँव में है. क्योंकि जब मेरे लिए पेमेंट आएगा तो मैं अपनी नजदीकी swift ब्रांच में आसानी से सम्पर्क कर सकूंगा.

और अगर गलती से मैं खुद जयपुर का रहने वाला हूँ और swift code मुंबई के बैंक का लगा दिया तब मेरे लिए भेजे गये पेमेंट में कोई दिक्कत आने पर समस्या खड़ी हो जाएगी. और फिर ऐसे पेमेंट हमेशा के लिए अटके ही रहते है. इसलिए ध्यान रखने की जब भी swift code लगाओ तो पास के किसी शहरी बैंक का ही लगाओ. इसके अलावा दोस्तों एक और समस्या आती है जब विदेश से Wire पेमेंट माध्यम से आपके पास आते है तब आपके पास बैंक का ईमेल आता है – Notifications on receipt of inward SWIFT message MT 103 लिखे हुए.

अब कई-कई लोग इस ईमेल को देखकर डर से जाते है. क्योंकि उनके मन में शंका पैदा हो जाती है की अब उनका पेमेंट आएगा भी या नही. क्योंकि बैंक की नजर इस पेमेंट पर पड़ गयी है. लेकिन दोस्तों ऐसी कोई बात नही है आप अगर Google और Facebook से पैसा कम रहे है तो आपको बिलकुल भी नही घबराना होता है. ये एक लीगल पैसा है और हमारा देश तो खुद विदेश से पैसे मंगवाने के लिए तैयार रहता है. ताकि कैसे जैसे भी करके विदेश से पैसे अर्जित किए जा सके.

इसलिए जब भी ऐसा ईमेल आए तो आपको एक Fema declaration form भरकर बैंक को देना होता है. और आपको बता दे की इस fema declaration form को आपको swift वाली ब्रांच में नही देना होता है. बल्कि ये फॉर्म आपको सिर्फ आपकी लोकल ब्रांच में ही देना होता है. जिसके बाद आपका पैसा रिलीज कर दिया जाता है.

Fema Kya Hai?

दोस्तों fema declaration form के बारें में समझने से पहले आपको Fema के फुल फॉर्म को समझना पड़ेगा जो होता है – Foreign Exchange Management Act यानी की विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम. यह हमारे देश का एक कानून है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) के लेन-देन को नियंत्रित और व्यवस्थित करना है.

आप इसे ऐसे समझिए की Foreign Exchange Management Act के तहत ही हमारे देश में विदेश से भारत में पैसा मंगवाना, भारत से विदेश में पैसा भेजना, विदेशी निवेश करना और विदेशी मुद्रा से जुड़े लेन-देन के नियम निर्धारित किए जाते हैं. इसलिए अगर किसी भी बैंक में विदेश से पैसे आते है तो सरकार को ये जानना जरूरी हो जाता है की ये पैसे किस काम के लिए आए है ताकि किसी गलत गतिविधि को भी ध्यान में लिया जा सकें.

Fema declaration form भरने का तरीका-

दोस्तों जब भी आपके पास आपके बैंक द्वारा Notifications on receipt of inward SWIFT message MT 103 का ईमेल आता है तो आपको कम से कम आपके बैंक में जाकर Fema declaration form को भरना ही पड़ता है. तभी जाकर आपका पेमेंट रिलीज किया जा सकता है. क्योंकि एक बार जब आप बैंक को बता देते है की आपका इस काम के लिए पैसा आ रहा है जो किसी भी प्रकार से गलत गतिविधि के लिए नही है. तब आपको इसे भविष्य में कभी नही भरना पड़ता है और प्रतिमाह के तौर पर आपके खाते में तुरंत Google और Facebook से कमाए हुए पैसे आ जाते है.

fema declaration form

वैसे आप उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से Fema declaration form format को आसानी से समझ सकते है. इसके अलावा यहाँ हम आपको कुछ प्रमुख स्टेप्स बता रहे है जिन्हें समझकर आप भी अपने लिए Fema declaration form भरकर पैसे आसानी से अपने लोकल बैंक में बिना किसी रोकटोक के मंगवा सकते है.

1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए-

जब भी आपके पास Notifications on receipt of inward SWIFT message MT 103 जैसा ईमेल आए तो सबसे पहले आपको अपने बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. जहाँ से आपको Fema declaration form खोजना है.

2. फॉर्म डाउनलोड & प्रिंट करें-

अब आपको इस Fema declaration form को डाउनलोड और प्रिंट कर लेना है. तथा पहले इसमें सभी जानकारी आराम से पढ़ें क्योंकि इसमें ये बताना होता है की- आपका खाता नम्बर क्या है, कितना पैसा आया है, किस मुद्रा में पैसा आया है और किस काम के लिए पैसा आया है इत्यादि.

3. फॉर्म को भरें-

अब आप इस Fema declaration form को ध्यानपूर्वक आराम से भरें और ध्यान रहें की किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो. और आपको बता दे की अगर आपका पैसा google और facebook द्वारा भेजा गया है तो आप उद्देश्य में Advertisement लिखकर आगे बढ़ सकते है.

इसके अलावा अगर किसी ने आपको अन्य किसी काम के लिए पैसा भेजा है तो आप सम्बन्धित कार्य को लिख सकते है. वैसे आपको बता दे की आम तौर पर गूगल और फेसबुक से कमाई करने वालों को ही ये संदेश देखने को मिलता है.

4. अपने बैंक में जमा करवाएं-

जब आपने Fema declaration form को सही-सही भर दिया है तब आप अपने लोकल बैंक मेनेजर के पास जाइये और उन्हें इसके बारें में आराम से समझाइए. और उन्हें बोलिए की मैंने जयपुर की ब्रांच का swift code दिया था जहाँ आपको मेरे द्वारा भरें गये इस Fema declaration form को ईमेल करना है. ताकि मेरा पैसा जल्द से जल्द मेरे खाते में आ सकें.

और आपके बताने के बाद जब मेनेजर आपके फॉर्म को swift वाली ब्रांच में ईमेल कर देता है तो पैसा 1-2 दिन के भीतर आपके खाते में आ जाता है. और इसके बाद आपको कभी भी इस प्रकार का Fema declaration form नही भरना पड़ता है. क्योंकि बैंक को अब पता चल चूका है की आप Advertisement के लिए पैसा कमा रहे है.

निष्कर्ष-

तो दोस्तों उम्मीद है की हम इस लेख के माध्यम से आपको Swift code kya hota hai और Fema declaration form के बारें में समझाने में कामयाब हो पाए है. अगर फिर भी आपका इन समस्याओं से सम्बन्धित कोई सवाल हो तो आप बेझिझक हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है. आपका Paisa Dost आपके हर सवाल का जवाब देने लिए तैयार है.

2 thoughts on “Swift Code Kya Hota Hai – जाने Fema declaration form भरने के तरीके के बारें में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *