Payrupik Review – Real or Fake, Registration, Eligibility & Maximum Loan Amount

Payrupik Review - Real or Fake, Registration, Eligibility & Maximum Loan Amount

हेल्लो दोस्तों सभी को, उम्मीद है की आप अपने जीवन में एकदम खुश और मस्त होंगे. दोस्तों आजकल पैसे उधार लेने की जरूरत इस कद्र बढ़ गयी है की मानों ये कोई होड़ सी मची हुई है. और शायद इसलिए हमारे देश के युवाओं पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. किसी आगे बढ़ने वाले काम-धंधे के लिए तो लोन लेना जायज है लेकिन हद तो तब हो जाती है जब लोग फिजूलखर्ची के लिए भी कर्ज ले बैठते है.

और इसका नतीजा ये होता है की इससे ना तो पैसा बन पाता है. और ना ही जहाँ से ऋण लिया है वो कभी पूरा चुकता हो पाता है. इसी का फायदा आपसे Payrupik Loan जैसी एप्प उठाती है. यहाँ का भारी भरकम चार्ज ऐसा है की मानों एक बार इस एप्प से आपने ऋण ले लिया तो ये आपसे जीवन भर में ही आपकी कमाई से तो पूरा नही हो पाएगा.

पैसादोस्त का उद्देश्य हमेशा से ही यूजर्स को सही वित्तीय सहायता प्रदान करना है. और इसी कड़ी मैं आज हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ Payrupik Review के बारें में विस्तार से जिक्र करेंगे. और इस लेख को पूरा पढने के बाद आप भी समझ जाओगे की आपको यहाँ से ऋण लेना चाहिए या नही लेना चाहिए.

Payrupik is rbi approved-

सबसे पहले तो हमारे यूजर्स के इस सवाल का जवाब हम दे देते है तो आपको बता दे की ये एक रजिस्टर्ड NBFC कम्पनी है जिसका नाम है – Sayyam Investments Pvt Ltd. लेकिन दोस्तों इसकी लुट मचाने वाले रवैये को देखकर हर किसी के मन में आवश्यक रूप से डाउट हो ही जाता है की ये लोन एप्प सही है या कोई फर्जी है (payrupik real or fake). और इसका कारण इसके तरह-तरह के लिए जाने वाले चार्ज और बढ़ी हुई ब्याज दर है. जो किसी भी उधार लेने वाले मन में अपने आप ही शंका पैदा कर देता है.

payrupik real or fake

Read Also – RBI Approved NBFC List

Payrupik maximum loan amount-

अब बात करते है की ये Payrupik Loan एप्प आपको सबसे ज्यादा कितने रूपये तक का ऋण प्रदान कर सकती है. तो आपको बता दे की ये लोन एप्प आपको ज्यादा से ज्यादा ढाई लाख रूपये (250000/-) तक का ऋण प्रदान कर सकती है. हालाँकि ये जरूरी नही है की आपको शुरू में ही इस ऋण एप्प में ये अमाउंट देखने को मिल जाए.

क्योंकि जब आप यहाँ ऋण के लिए आवेदन करते है तो सबसे पहले आपको एक छोटा ऋण दिया जाता है. और फिर जब आप इसे समय पर चुकता कर देते है तो Payrupik Loan एप्प द्वारा आपको बड़ा ऋण अमाउंट भी ऑफर कर दिया जाता है. तथा साथ में आपके ऋण को चुकाने की अवधि भी बढ़ा दी जाती है तो जो की ज्यादा से ज्यादा 6 महीने (180 दिन) तक की हो सकती है.

Payrupik loan eligibility, age limit & documents-

अगर आप इस लोन एप्प से ऋण लेने के बारें में सोच रहे है तो आपको यहाँ हमने कुछ मुख्य बिंदु बताये है जिनको समझकर आप भी अपने आप के लिए यहाँ से ऋण के लिए आवेदन कर सकते है:

आय: आपकी स्थिर मासिक आय होनी चाहिए.


आयु सीमा: ऋण लेने वाले आवेदनकर्ता की उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.


आवश्यक दस्तावेज: पैन कार्ड, पते का प्रमाण और एक सेल्फी.

Payrupik loan एप्प पर ऋण के लिए आवेदन कैसे करें?

यहाँ हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से इस ऋण एप्प पर आवेदन करने का एकदम सरल तरीका समझा रहे है, जिसे जानकर अगर आपको बहुत ही खास जरूरत हो या फिर कहीं और जगह से ऋण प्राप्त नही हो रहा हो तभी इसके लिए आवेदन करें:

Step 1: ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें-

सबसे पहले आप Google Play Store या Apple App Store से PayRupik ऐप डाउनलोड करें.

Step 2: अकाउंट बनाये-

जब आप एप्प को इनस्टॉल कर लेते है तो आपसे मोबाइल नम्बर और अन्य चीजे मांगी जाती है जिन्हें आप सही-सही भरकर अपना नया अकाउंट बनाये.

Step 3: KYC दस्तावेज़ अपलोड करें-

अब जब आपने पहले जो अपने पैन नम्बर और आधार नम्बर दिए है उनको सत्यापित करने के लिए मूल दस्तावेज़ों की स्पष्ट तस्वीरें अपलोड करें. आमतौर पर आवश्यक दस्तावेज़ों में पैन कार्ड, पते का प्रमाण और एक सेल्फी शामिल है.

Step 4: KYC सफल होने का इंतजार करें-

जब आप अपनी KYC के लिए दस्तावेज़ अपलोड कर देते है तो आपके दस्तावेज कम्पनी के कर्मचारियों तक पहुँच जाते है और वो फिर कुछ ही मिनटों में आपके अकाउंट को सत्यापित कर देते है. और जब आपका अकाउंट सत्यापित हो जाता है तब आप एप्प को फिर से खोलें. यहाँ आपको आपकी योग्यता के अनुसार ऋण का अमाउंट दर्शा दिया जाता है.

Step 5: ऋण ऑफर को समझें और सबमिट करें-

जब आपको कोई भी धनराशी का ऑफर दिखाई देता है तो आप सबसे पहले इसको चुकता करने बारें में विस्तार से पढ़ें. और जब आप इन चीजों को ढंग से समझ लेते है तभी आप अंत में सबमिट पर क्लिक करें और अपने बैंक खाते में पैसे ले.

अगर आप इस ऋण एप्प के बारें में और विस्तार से विडियो के माध्यम से जानना चाहते है तो निचे दिए गये हमारे इस विडियो को पूरा देखें और समझकर ही इस लोन एप्प पर ऋण के लिए आवेदन करें के बारें में सोचे.

जरूरी सुचना-

यह लेख केवल शैक्षिक और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. ताकि पाठकों को सही और सुरक्षित तरीके से ऋण मिल सके. और वह किसी भी chinese ऋण एप्प के चंगुल में ना फंस सके. हम payrupik loan या Sayyam Investments Pvt Ltd के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं. Loan Approval, Interest Rate, Loan Amount और अन्य शर्तें आवेदक की पात्रता एवं संबंधित वित्तीय संस्थान के नियमों पर निर्भर करती हैं. इसलिए Loan लेने से पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य चेक करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *