दोस्तों गोल्ड लोन का आजकल इतना प्रचलन बढ़ गया है की मानों जैसे बाजार से कोई चीनी-चाय लेने के लिए जाता हो. ठीक वैसे ही आजकल हर इन्सान बैंक में अपने घर में रखा सोना लेकर बैंक पहुँच रहा है. क्योंकि सोने पर लिया गया ऋण ही एक ऐसा ऋण है जो त्वरित रूप से आपके बैंक खाते में आ जाता है. क्योंकि इस लोन में कोई ज्यादा कागजी करवाई नही होती है. और इसलिए बैंक लोगों के सोने को लगातार जमा किए जा रहे है.
पहले के ज़माने में सोने को घर से बाहर किसी के पास गिरवी रखना परिवार के लिए बहुत बड़ी निराशा की बात होती थी. लेकिन आजकल बिना कुछ सोचे-समझे लोग अपने घर के गहनों को बैंक में लगातार गिरवी रखते जा रहे है. क्योंकि अब इस चीज में कोई शर्म वाली चीज नही रही है. गोल्ड लोन लेना आम तो हुआ ही उल्टा ये ही एक ऋण ऐसा है जो आपको किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसे लोन की दर पर आसानी से मिल जाता है.
और इसलिए आरबीआई के मुताबिक, स्वर्ण आभूषण के बदले लिया गया बकाया कर्ज 31 मई, 2026 तक बढ़कर 5.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है. कैलेंडर वर्ष 2026 में कुल बकाया कर्ज में 105 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. अब हमारे देश में आप सभी को तो पता ही है अगर कोई ऋण तुरंत मिल जाए तो कुछ भी गिरवी रखने को तैयार हो जाते है. इसलिए 105% की वृद्धि भी जायज है.
और सबसे गजब बात ये है की गोल्ड लोन को चुकाने के लिए बैंक आपको बहुत सारे विकल्प भी उपलब्ध करवा देते है. जिसकी वजह से लगातार भारतीय बैंकों में परिवारों का सोना लगातार गिरवी रखा जा रहा है. अगर आप अपनी किसी आपातकालीन जरूरत, बिजनेस या निजी काम के लिए सोने के गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है.
क्योंकि इस लेख में हम आपको गोल्ड लोन कैसे मिलता है (Gold Loan Kaise Milta Hai) के बारें में विस्तार से सभी जानकारी देंगे जिन्हें जानकर आप भी अपनी जरूरत के हिसाब से गोल्ड लोन ले सकते है. यहाँ हम आपके लिए गोल्ड लोन को लेकर प्रोसेस, वैल्यूएशन, क्रेडिट स्कोर और बैंक खाते में पैसे आने तक की सम्पूर्ण बातों पर विस्तार से जिक्र करेंगे.
गोल्ड लोन के प्रकार & चुकाने के तरीके-
हमारे देश में सोने पर ऋण लेने के लिए अलग-अलग प्रकार से ऋण प्रदान किया है. जिसमे कृषि गोल्ड लोन और गैर-कृषि गोल्ड लोन शामिल हैं, साथ ही चुकौती के तरीके के अनुसार EMI, बुलेट पेमेंट, गोल्ड ओवरड्राफ्ट आदि शामिल है, जो इस प्रकार है:
कृषि गोल्ड लोन (Agricultural Gold Loan)-
अब जैसा की हम सबको पता है हमारे देश में सबसे दयनीय हालत में है तो वो है अन्नदाता. और किसानों के लिए ही एक ऐसा लोन देने का तरीका होता है जो बेहद सस्ता होता है. उदाहरण के तौर पर हमने पहले भी आपको बताया है की KCC भी ठीक इसी कड़ी में शामिल है. लेकिन जब आप गोल्ड लोन लेने जाते है और फिर खेती में प्रोग्रेस करने के लिए अपनी जमीन के कागज लगा देते है तो आपके ऋण की दर यहाँ पर आधी से कम रह जाती है. इसलिए गोल्ड लोन में कृषि को जोड़ना काफी फायदेमंद सौदा है.
गैर-कृषि गोल्ड लोन (Non-Agricultural Gold Loan)-
जिस व्यक्ति के पास में खेती के लायक जमीन नही होती है वो फिर इसी प्रकार के गोल्ड लोन को लेने के लिए मजबूर हो जाता है. जिसमे आपको उच्च ब्याज दरें देखने को मिलती है. जो वार्षिक रूप से देखें तो 12% से लेकर 30% तक हो सकती है. इस ऋण को आप अपने निजी कार्य के लिए काम में ले सकते है. हालाँकि वैसे तो आमतौर पर कृषि गोल्ड लोन को भी लोग निजी कार्य के लिए ही ज्यादा इस्तेमाल करते है.
लेकिन अब RBI ऐसे मामलों पर सख्त हो चूका है. क्योंकि अब जब कोई भी कृषि गोल्ड लोन लेगा उसकी जमीन का सर्वे कराया जाएगा. और देखा जाएगा की कृषि गोल्ड लोन लेने वाला व्यक्ति खेती से सम्बन्धित कार्यों के लिए ही ऋण ले रहा है या फिर अपने निजी कार्यों के लिए ऋण ले रहा है.
गोल्ड ओवरड्राफ्ट (Gold Overdraft)-
ये एक ऐसा ऋण है जिसमे आपके सोने को गिरवी तो रख लिया जाता है. लेकिन इसके बाद आपके खाते में कोई भी धनराशी नही डाली जाती है. क्योंकि इसमें एक लिमिट सेट कर दी जाती है. इसलिए जब भी ग्राहक को पैसे की जरूरत हो तो वो खुद से ही इस ऋण की रकम को अपने बैंक खाते में ले सकता है. हालाँकि इसका फायदा ये है की आप जितनी धनराशी का उपयोग करेंगे आपसे उतना ही ब्याज बैंक द्वारा वसूला जाएगा.
गोल्ड टॉप-अप (Gold Top-up Loan)-
ये एक ऐसा ऋण होता है जिसे बाजार में सोने के भावों में बढ़ोतरी होने के बाद बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को ऑफर किया जाता है. और आपको बता दे की बहुत से लोग इस चंगुल में भी फंस जाते है. क्योंकि बैंक फिर इसी मजबूर का फायदा भी आपसे भरपूर तरीके से उठाता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि भाव तो सोने के बढ़ें है लेकिन जब आप गोल्ड टॉप-अप लेने के लिए जाते है तो इस बार आपको बढ़ी हुई ब्याज दर पर ये ऋण उपलब्ध करवाया जाता है. इसलिए कभी भी गोल्ड टॉप-अप लेने से बचें और जो ऋण आपका पहले से चल रहा है उसे चुकाने के बारें में सोचें.
गोल्ड लोन को चुकाने के प्रकार-
दोस्तों गोल्ड लोन को लेकर चाहे वह सरकारी बैंक हो, प्राइवेट बैंक हो या फिर NBFCs हो सभी लुभावने ऑफर ग्राहकों को देते है. जिन्हें समझकर लोग अपने घर का सोना यहाँ पर गिरवी रखने के बारें में ज्यादा गहराई से नही सोच पाते है. क्योंकि आपको चुकाने के लिए इतने लुभावने तरीके दिख जाते है जो आपके लायक हो. यहाँ हम आपके सामने सभी गोल्ड लोन को चुकाने के तरीकों के बारें में विस्तार से बता रहे है जिन्हें समझकर आप भी किसी एक तरीके को अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते है:
EMI गोल्ड लोन (EMI Gold Loan)-
इस प्रकार के गोल्ड लोन में आपको मूलधन और साथ में ब्याज का भुगतान करना होता है. और अगर आप गोल्ड लोन को समय पर चुकता करवाना चाहते है तो आपको बता दे की इससे अच्छा कोई विकल्प नही होता है. क्योंकि इसमें आपको अन्य लोन की तरह ही एक समयसीमा तय कर दी जाती है. जिसमे आपका लोन प्रतिमाह जमा होता रहता है. और जब आप अपने सोने को छुड़ाने के लिए बैंक में जाते है तो आपको उस समय कम रकम चुकाने के लिए देखने को मिलती है.
बुलेट पेमेंट गोल्ड लोन (Bullet Repayment Gold Loan)-
ये गोल्ड लोन को लेकर एक ऐसा प्लान है जिसमे कई ग्राहक ऋण को पूरा चुकाने में असमर्थ हो जाते है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इस प्लान में जब आप ऋण ले लेते है तब आपसे बीच में कोई रकम नही ली जाती है. यानी की ना तो आपको महीने में कोई मूलधन भरना होता है ना आपको ब्याज भरना होता है. और जब आप अपने सोने को छुड़ाने के लिए जाते है तो बैंक आपसे एक साथ ब्याज और मूलधन वसूलता है. जो की हर किसी के बस की बात नही रहती.
हालाँकि RBI नियमों के अनुसार, उपभोग प्रकार के बुलेट रीपेमेंट गोल्ड लोन की अवधि आमतौर पर 12 महीने से अधिक नहीं होती. क्योंकि RBI भी इस बारें में भली भांति जनता है की अगर इस प्रकार के लोन की समयसीमा बढ़ा दी जाएगी तो ग्राहकों से ये लोन कभी नही चुकती हो पाएगा.
सोने की वैल्यू में गिरावट (Gold Loan Margin)-
ये भी एक बात आपको ध्यान में रखनी होती है क्योंकि जब आप सोने पर ऋण लेते है तब आपको उस दिन के भावों के अनुसार ऋण प्रदान किया जाता है. लेकिन मान लीजिए की अगले कुछ समय में ही बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिलती है तब बैंक आपसे जो मार्जिन अमाउंट है उसे तुरंत रूप से जमा करने के लिए बोलता है. और अगर आप समय रहते ऐसा नही करते है तो बैंक आपसे पूरा पैसा जमा करने के लिए भी बोल सकता है. इसलिए जब भी आपके पास मार्जिन अमाउंट से सम्बन्धित कोई सुचना आए तो तुरंत अपना ऋण का पैसा बैंक में जमा करवा दे.
What is gold loan process-
दोस्तों ऐसा नही है की हर किसी को जो सोना लेकर जाता है उसे बैंक द्वारा सोने के बदले ऋण दे दिया जाता है. इसके लिए भी कई प्रोसेस होती है. और जब आपकी ये निम्नलिखित प्रोसेस पूरी हो जाती है तब ऋण दिया जाता है. इसलिए अगर आप गोल्ड लोन लेने के बारें में सोच रहे है तो कृपया निचे दिए गये बिन्दुओं को ध्यान से पढ़ें:
- ऑनलाइन आवेदन-

सोने पर ऋण लेने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी सम्बन्धित बैंक या NBFC की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. आप चिंता ना करें क्योंकि बैंक भी गोल्ड लोन देने के लिए हमेशा तैयार ही रहते है. इसलिए जैसे ही आप आवेदन करेंगे इसके तुरंत बाद आपके पास कॉल आ जाएगा. और आपको बैंक की शाखा में अपना सोना लेकर बुला लिया जाएगा.
- अपॉइंटमेंट-

अब जब आपको बुलाया जाएगा तो आपके लिए एक निर्धारित समय तय किया जाएगा. जिसके दौरान आपको अपने सोने को लेकर जाना है.
- दस्तावेज सत्यापन-

जब आप बैंक की शाखा में पहुँचते है तो सबसे पहले आपको अपने दस्तावेज देने है उदाहरण के तौर पर आपका आधारकार्ड, पैन कार्ड और जमाबन्दी इत्यादि. जिनको चेक करके बैंक द्वारा ये देखा जाता है की आपको ऋण देना सही है भी या नहीं. क्योंकि अगर आप क्रेडिट स्कोर बहुत ही खराब होगा तो आपको गोल्ड लोन लेना भी मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप इस भ्रम में मत रहिये की आपका कहीं पर overdue चल रहा है और आप कहीं से गोल्ड लोन ले लेंगे. बैंक ऐसा जोखिम कभी नही लेना चाहेंगे.
- सोने का मूल्यांकन-

जब आपके सभी दस्तावेज बैंक के अनुसार सही-सही पाए जाते है तब आपको आपसे सोने को एक ट्रे में रखने को कहा जाएगा. और साथ में एक सोने की जांच करने वाला व्यक्ति भी रहेंगा. जो आपके सोने को सभी माध्यम से असली और नकली की पहचान करेंगा. साथ ही आपका सोना कितना केरेट का है इसकी भी जाँच करेंगा. क्योंकि सोने पर आपको केरेट के हिसाब से ऋण प्रदान किया जाएगा.
अब जब मुल्यांकन करने वाला अपना वैल्यूएशन दे देता है तब एक दूसरा व्यक्ति भी आपके सोने को फिर से असली नकली की पहचान करेगा. और जब सबकुछ सही-सही पाया जाएगा तो आपके सोने को एक पैकेट में रखकर सील कर दिया जाएगा. और अपने लोकर में रख दिया जाएगा.
- ऋण वितरण-

जब आपका सोना बैंक द्वारा गिरवी रख दिए जाता है तब अंत में आपके सोने की वैल्यूएशन के हिसाब से आपको ऋण प्रदान कर दिया जाता है. और इस पूरी प्रोसेस में मुश्किल से 1 घंटा लग पाता है. शायद इसलिए गोल्ड लोन आजकल हद से ज्यादा ही लोकप्रिय हो गया है.
गोल्ड लोन को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
10 gram gold par kitna loan milta hai?
जवाब- ये कोई फिक्स नही है की आपको 10 ग्राम सोने पर कितना ऋण मिल पाएगा. ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि आए दिन सोने की कीमतों में गिरावट व बढ़ोतरी होती रहती है. और इसलिए जब आप सोने पर ऋण लेने के लिए जाते है तो उसी दिन के भावों के अनुसार आपको गोल्ड लोन प्रदान किया जाता है. तथा आपको बता दे की आपको आपके सोने की कुल कीमत का 70 से 90% ऋण ही मिल पाता है.
How to calculate interest for gold loan?
गोल्ड लोन की गणना का मूल सूत्र है: ऋण राशि = शुद्ध स्वर्ण भार × प्रति ग्राम मूल्यांकन मूल्य × शुद्धता गुणांक × ऋण-से-मूल्य अनुपात (LTV)
मान लीजिए आपके पास 22K के सोने के आभूषण हैं, शुद्ध स्वर्ण भार 20 ग्राम है, ऋणदाता द्वारा निर्धारित प्रति ग्राम मूल्यांकन मूल्य ₹6,000 है:
तो….
स्वर्ण मूल्यांकन मूल्य: 20 ग्राम × ₹6,000 = ₹1,20,000
लागू LTV: मूल्यांकन मूल्य ₹2.5 लाख से कम है, 85% सीमा लागू होती है.
अधिकतम ऋण राशि: ₹1,20,000 × 0.916 × 0.85 ≈ ₹93,432 होगी.
Does gold loan increase cibil score?
हाँ ये एक सत्य बात है क्योंकि आप अगर किसी भी चीज को गिरवी रखकर ऋण लेते है तो इसे सिक्योर लोन के रूप में माना जाता है. और इसमें कोई रिस्क का फैक्टर भी नही रहता है. क्योंकि अगर आप किसी भी प्रकार से लोन को चुकाने में असमर्थ भी होते है तो बैंक आपके सोने को बेचकर अपने पैसे वसूल कर सकता है. इसलिए गोल्ड लोन लेकर समय पर चुकाने से आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ सकता है.
उम्मीद है दोस्तों हम आपको इस लेख के माध्यम से गोल्ड लोन कैसे मिलता है (Gold Loan Kaise Milta Hai) के बारें में विस्तार से बताने में कामयाब हो पाए है. इसके अलावा आपका गोल्ड लोन को लेकर और भी कोई डाउट हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है. अंत में हम आपको बस एक ही बात कहेंगे- लोन तभी ले जब जरूरत हो, अपने शौक पुरे करने के लिए लोन लेना आपके लिए जोखिम भरा फैसला हो सकता है.

Gahrai se smjhane ke lie dhanyawad sir
Gold loan kaise milta hai ye baat aapne hmen puri smjha di ek hi jagah par
🙏 🙏